Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
image
image
image
image
image
image

अंतरराष्ट्रीय किशोर युवा दिवस पर रामगढ़ में छात्र-छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण कर मौसमी बीमारियों, टीबी-एड्स और पोषण से बचाव की दी जानकारी रामगढ़। अंतरराष्ट्रीय किशोर युवा दिवस के अवसर पर बुधवार को रामगढ़ के राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं राजकीय महात्मा गांधी सीनियर सेकेंडरी विद्यालय में स्वास्थ्य एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम उप जिला अस्पताल के उजाला क्लिनिक, एसडीएच मेडिकल एवं आरबीएसके टीम की ओर से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किशोर-किशोरियों को शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ बेहतर पोषण, स्वच्छता और मौसमी बीमारियों से बचाव के बारे में जानकारी देना रहा। कार्यक्रम के दौरान मेडिकल टीम प्रभारी एवं चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. ज्योति दुआ ने विद्यार्थियों को स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। उन्होंने किशोरावस्था में शरीर में होने वाले बदलावों, व्यक्तिगत स्वच्छता और संतुलित आहार के महत्व के बारे में बताया। साथ ही छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया तथा स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को लेकर चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। मेडिकल टीम ने विद्यार्थियों को बदलते मौसम में होने वाली विभिन्न बीमारियों से बचाव के उपाय बताए। चिकित्सकों ने कहा कि मौसम में बदलाव के दौरान स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना चाहिए तथा पर्याप्त मात्रा में पानी पीने के साथ पौष्टिक एवं संतुलित भोजन लेना चाहिए। विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और किसी भी बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर समय पर चिकित्सक से जांच करवाने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान सतीश कुमार शर्मा ने संक्रामक बीमारियों के बारे में विद्यार्थियों को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से टीबी और एड्स के लक्षण, फैलने के कारण, बचाव तथा समय पर जांच एवं उपचार के महत्व के बारे में समझाया। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वास्थ्य संबंधी भ्रांतियों से बचने और सही जानकारी प्राप्त करने की अपील की। कार्यक्रम में आरबीएसके टीम की नर्सिंग ऑफिसर मंजूवाला, गुलाब बाई सहित विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं शिक्षक मौजूद रहे। चिकित्सा टीम ने विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने तथा अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी स्वच्छता एवं बीमारी से बचाव के लिए जागरूक करने का संदेश दिया।

Alwar, Alwar | Aug 12, 2026

MORE NEWS

सरकार स्कूलों की तस्वीर बदले...तस्वीर दिखाने वालों पर पहरा नहीं लगाए!

संविधान का अनुच्छेद 19(1)(a) अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता देता है, जबकि अनुच्छेद 21 निजता और गरिमा की रक्षा करता है। दोनों के बीच संतुलन जरूरी है—बच्चों की पहचान और निजी जानकारी की सुरक्षा हो, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि सरकारी संस्थानों की सार्वजनिक व्यवस्थाओं पर सवाल ही न उठाए जा सकें।

RTI Act की धारा 2(j) नागरिकों को सरकारी कार्यों और रिकॉर्ड के निरीक्षण जैसे अधिकार देती है। वहीं RTE Act के तहत विद्यालय प्रबंधन समितियों की भूमिका भी स्कूलों की निगरानी और सहभागिता से जुड़ी है।

सवाल सीधा है—अगर स्कूल में छत जर्जर है, शिक्षक कम हैं, पानी या शौचालय की व्यवस्था खराब है, तो उसे ठीक किया जाए। तस्वीर रोकना समाधान नहीं है।

बच्चों की निजता की रक्षा जरूरी है, लेकिन निजता के नाम पर सार्वजनिक जवाबदेही खत्म नहीं होनी चाहिए।

#Rajasthan #Education #RTI #Transparency

सरकार स्कूलों की तस्वीर बदले...तस्वीर दिखाने वालों पर पहरा नहीं लगाए! संविधान का अनुच्छेद 19(1)(a) अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता देता है, जबकि अनुच्छेद 21 निजता और गरिमा की रक्षा करता है। दोनों के बीच संतुलन जरूरी है—बच्चों की पहचान और निजी जानकारी की सुरक्षा हो, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि सरकारी संस्थानों की सार्वजनिक व्यवस्थाओं पर सवाल ही न उठाए जा सकें। RTI Act की धारा 2(j) नागरिकों को सरकारी कार्यों और रिकॉर्ड के निरीक्षण जैसे अधिकार देती है। वहीं RTE Act के तहत विद्यालय प्रबंधन समितियों की भूमिका भी स्कूलों की निगरानी और सहभागिता से जुड़ी है। सवाल सीधा है—अगर स्कूल में छत जर्जर है, शिक्षक कम हैं, पानी या शौचालय की व्यवस्था खराब है, तो उसे ठीक किया जाए। तस्वीर रोकना समाधान नहीं है। बच्चों की निजता की रक्षा जरूरी है, लेकिन निजता के नाम पर सार्वजनिक जवाबदेही खत्म नहीं होनी चाहिए। #Rajasthan #Education #RTI #Transparency

Alwar, Alwar | Aug 17, 2026

कांग्रेस का बस इतना काम है…

सुबह गांधी परिवार के दर्शन
दिन में प्रदर्शन

Bhupender Yadav BJP Tika Ram Jully Rahul Gandhi

कांग्रेस का बस इतना काम है… सुबह गांधी परिवार के दर्शन दिन में प्रदर्शन Bhupender Yadav BJP Tika Ram Jully Rahul Gandhi

Alwar, Alwar | Aug 16, 2026