Public App Logo
Profile Picture

Yogesh Chand

@yogesh_chand
1398Followers
0Following
पुलिया के नीचे ‘काला खेल’! खुले में मिला बायोमेडिकल वेस्ट, चिकित्सा विभाग ने दौड़कर हटवाया
मुबारिकपुर-रघुनाथगढ़ मार्ग पर मचा हड़कंप, बैच नंबर नोट कर तैयार की जा रही रिपोर्ट; निजी क्लिनिकों की होगी जांच
रामगढ़ के पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने कार्यकर्ताओं के साथ सुधा सागर गौशाला में गो-माताओं को चारा खिलाकर,बगड़ तिराया पर मनाया जन्मदिवस
श्रद्धा और भक्ति के बीच हुआ मुनिराज ज्ञानभूषण महाराज का केशलोच, चांदी के कलश के लिए लगी बोली

 रामगढ़ क्षेत्र के सकल दिगंबर जैन समाज नौगांवा की ओर से आचार्य श्री 108 ज्ञानभूषण मुनिराज का केशलोच समारोह श्रद्धा और धार्मिक भावनाओं के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम बस स्टैंड स्थित जैन धर्मशाला परिसर में हुआ। इसमें बड़ी संख्या में जैन समाज के श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान पूरा परिसर धार्मिक जयकारों और भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा।
समारोह में मुनिराज का केशलोच धार्मिक विधि-विधान और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। केशलोच से प्राप्त केशों को चांदी के कलश में एकत्रित किया गया। इसके बाद समाज के प्रबुद्धजनों की ओर से कलश को प्राप्त करने के लिए बोली लगाई गई। कलश प्राप्त करने को लेकर समाजजनों में विशेष उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने धार्मिक भावनाओं के साथ इस आयोजन में सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम के दौरान जैन समाज की बच्चियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। प्रस्तुतियों के माध्यम से भगवान महावीर के अहिंसा, संयम और त्याग के संदेश को दर्शाया गया। बच्चियों ने धार्मिक संस्कारों और भारतीय संस्कृति के महत्व को भी अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से सामने रखा। सांस्कृतिक कार्यक्रम ने उपस्थित श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित किया।
समारोह का मंच संचालन डॉ. कवि कमलेश बसंत ने किया। इस दौरान जैन समाज के पदाधिकारी, प्रबुद्धजन, महिलाएं, बच्चे और श्रद्धालु मौजूद रहे। समाज के लोगों ने मुनिराज के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और प्रवचनों का लाभ उठाया।
आयोजन के अंत में समाजजनों ने भगवान महावीर के बताए अहिंसा, संयम और त्याग के मार्ग पर चलने तथा धार्मिक संस्कारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। समारोह के चलते नौगांवा में दिनभर धार्मिक और भक्तिमय माहौल बना रहा।
नौगांवा मे पुराने नोट-सिक्कों का लालच देकर सोशल मीडिया पर ठगी का खेल,फर्जी विज्ञापन डालकर लोगों को फंसाने वाला साइबर ठग गिरफ्तार
नौगांवा मे पुराने नोट-सिक्कों का लालच देकर सोशल मीडिया पर ठगी का खेल,फर्जी विज्ञापन डालकर लोगों को फंसाने वाला साइबर ठग गिरफ्तार

 पुराने नोट और सिक्के लाखों रुपये में खरीदने का लालच देकर सोशल मीडिया के जरिए साइबर ठगी करने वाले गिरोह पर मंगलवार को दोपहर बारह बजे नौगांवा थाना पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर एक बाल अपचारी को निरुद्ध किया है। आरोपियों के कब्जे से ठगी में इस्तेमाल किए गए चार मोबाइल फोन मय सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। वहीं, ठगी की रकम से खरीदे गए बोलेरो, ट्रैक्टर-ट्रॉली और मोटरसाइकिल भी जब्त की गई हैं।
पुलिस के अनुसार आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पुराने नोट और सिक्कों को महंगे दामों में खरीदने के फर्जी विज्ञापन और वीडियो डालते थे। इनके झांसे में आने वाले लोगों से संपर्क कर साइबर ठगी की जाती थी। सूचना मिलने पर नौगांवा थानाधिकारी हरदयाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी जानकारी और आसूचना तंत्र के आधार पर पाटनभान गांव में दबिश दी।
कार्रवाई के दौरान समयदीन उर्फ नैहना निवासी पाटनभान को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक बाल अपचारी को निरुद्ध किया गया। पुलिस ने वाहनों और मोबाइल फोन को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
वादों के बावजूद धरातल पर काम नहीं: चार महीने में उखड़ा ललावंडी-अलावड़ा मार्ग का डामर, हादसों को न्योता दे रही सड़क

रामगढ़-गोविंदगढ़ मार्ग के ललावंडी मोड़ से अलावड़ा तक करीब चार माह पहले नवीनीकरण की गई सड़क अब जगह-जगह क्षतिग्रस्त होने लगी है। सड़क पर दरारें पड़ने के साथ डामर की ऊपरी परत उखड़ गई है और कई जगह गड्ढे बन गए हैं। सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर 2 सितंबर को समाचार प्रकाशित होने के बावजूद अब तक मौके पर कोई ठोस सुधार कार्य शुरू नहीं हुआ है। इससे ग्रामीणों में नाराजगी है।
मौके की तस्वीरों में सड़क के कई हिस्सों में डामर उखड़ा हुआ है और बजरी, कंकड़ व रोड़ियां सड़क पर बिखरी पड़ी हैं। महज चार माह में सड़क की हालत खराब होने से निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण के कुछ समय बाद ही डामर उखड़ने लगा था। अब सड़क की सतह असमतल होने और रोड़ियां फैलने से दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी हो रही है।
बारिश के दौरान क्षतिग्रस्त हिस्सों और गड्ढों में पानी भरने से दुर्घटना का खतरा और बढ़ जाता है। ग्रामीणों के अनुसार पुरानी सड़क पर मौजूद गहरे गड्ढों को भरने और पर्याप्त कुटाई किए जाने को लेकर भी सवाल हैं। उनका कहना है कि बरसात में पानी पहुंचने से कुछ हिस्से धंसने लगे और बाद में डामर की सतह पर दरारें दिखाई देने लगीं।
वर्षों की मांग के बाद बनी थी सड़क
अलावड़ा से ललावंडी को जोड़ने वाला यह मार्ग लंबे समय से खराब हालत में था। ग्रामीण कई वर्षों से सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे। भाजपा कार्यकर्ता शशिकांत शर्मा ने बताया कि खराब सड़क के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी होती थी। लगातार मांग के बाद रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह ने सड़क निर्माण की स्वीकृति दिलाई थी। यह मार्ग आसपास के गांवों को रामगढ़-गोविंदगढ़ मार्ग और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के शीतल कट से जोड़ता है।
सड़क बनने के बाद ग्रामीणों को बेहतर आवागमन की उम्मीद थी, लेकिन कुछ ही महीनों में सड़क क्षतिग्रस्त होने से लोगों की चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों ने निर्माण में इस्तेमाल सामग्री की गुणवत्ता और कार्य प्रक्रिया की जांच कराने की मांग की है।
विभागीय निगरानी के बावजूद उठे सवाल
सड़क निर्माण के दौरान पीडब्ल्यूडी के कनिष्ठ अभियंता रामावतार मीणा मौके पर मौजूद रहकर कार्य की निगरानी कर रहे थे। इसके बावजूद चार माह में सड़क पर दरारें और गड्ढे सामने आने से निर्माण गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों का सवाल है कि विभागीय निगरानी के बावजूद सड़क इतनी जल्दी कैसे खराब हो गई।
मामला सामने आने के बाद पीडब्ल्यूडी के एईएन मोहित खामियां ने जेईएन को मौके पर भेजकर जांच कराने और संबंधित एजेंसी से आवश्यक मरम्मत करवाने की बात कही थी। हालांकि 2 सितंबर को खबर प्रकाशित होने के बाद भी अभी तक मौके पर सुधार कार्य शुरू नहीं हुआ है।
एईएन मोहित खामियां ने बताया कि जेईएन को मौके पर भेजकर सड़क की स्थिति की जांच करवाई जाएगी। जो भी समस्या सामने आएगी, उसे देखते हुए संबंधित एजेंसी को बुलाकर आवश्यक मरम्मत करवाई जाएगी।
वहीं जेईएन रामावतार मीणा ने बताया कि सड़क निर्माण के दौरान वे मौके पर मौजूद रहकर कार्य करवा रहे थे। उनका करीब डेढ़ माह पहले रामगढ़ से ट्रांसफर हो चुका है और वर्तमान में सड़क की स्थिति की उन्हें जानकारी नहीं है।
ग्रामीणों ने सड़क का तत्काल मौका निरीक्षण करवाकर क्षतिग्रस्त हिस्सों की स्थायी मरम्मत कराने तथा निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की जांच की मांग की है। लोगों का कहना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो सड़क और अधिक खराब हो सकती है तथा रोड़ियां फैलने से हादसों का खतरा बढ़ सकता है।
नौगांवा में महिला भूमि साक्षरता पर कार्यशाला, महिलाओं को भूमि अधिकार और राजस्व सेवाओं की दी जानकारी
 महिला भूमि साक्षरता परियोजना के तहत इब्तिदा की ओर से मंगलवार को नौगांवा में राजस्व विभाग के साथ एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, भूमि सखियां और इब्तिदा टीम सहित करीब 50 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यशाला का उद्देश्य महिलाओं और ग्रामीण समुदाय को भूमि से जुड़े दस्तावेज, राजस्व प्रक्रियाओं, ऑनलाइन सेवाओं और सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक करना रहा।
कार्यशाला में महिला भूमि साक्षरता परियोजना की समन्वयक मंजू यादव ने बताया कि इब्तिदा पिछले दो वर्षों से उमरैण, मालाखेड़ा और रामगढ़ क्षेत्र की 17 ग्राम पंचायतों में परियोजना संचालित कर रहा है। इसके माध्यम से महिलाओं, किशोर-किशोरियों और आमजन को भूमि के महत्व, दस्तावेजों, राजस्व विभाग की प्रक्रियाओं और संबंधित कानूनों की जानकारी दी जा रही है।
उन्होंने कहा कि भूमि संबंधी जानकारी के अभाव में ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं को कई बार दस्तावेजी और सरकारी प्रक्रियाओं में परेशानी होती है। भूमि साक्षरता बढ़ने से लोगों को राजस्व कार्यालयों की प्रक्रियाओं को समझने और ऑनलाइन सेवाओं का लाभ लेने में मदद मिल रही है।
नौगांवा तहसीलदार रणजीत यादव ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए महिला भूमि साक्षरता को महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। उन्होंने अपना खाता, भू-नक्शा और गिरदावरी जैसी ऑनलाइन सेवाओं के उपयोग की जानकारी दी और भूमि से जुड़ी सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने भविष्य में भी परियोजना को विभागीय सहयोग जारी रखने का आश्वासन दिया।
इब्तिदा के अध्यक्ष डॉ. उमेश अग्रवाल और कार्यकारी निदेशक यतेश यादव ने राजस्व विभाग के सहयोग की सराहना की। उन्होंने संस्था के 29 वर्षों के महिला एवं बालिका सशक्तिकरण के प्रयासों के साथ आजीविका, बालिका शिक्षा, महिला उद्यमिता, अधिकार तथा जल एवं पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रमों की जानकारी साझा की।
कार्यशाला में ग्राम स्तर तक महिला भूमि साक्षरता पहुंचाने, समुदाय को राजस्व सेवाओं से जोड़ने और विभाग तथा संस्था के बीच समन्वय मजबूत करने को लेकर भी चर्चा हुई। कार्यक्रम में अमरदीप सैनी, मुकेश राठी, सुरेंद्र कुमार, पिंकी सैन, राधा सैनी, आनंद सैनी सहित इब्तिदा के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रामगढ़ में सुने घर को चोरों ने बनाया निशाना,नकदी सहित जेवरात ले उड़े चोर
रामगढ़ में टीबी मरीजों को 75 पोषण किट दी गई: 325 मरीजों को किट देने का लक्ष्य, हर महीने 1 हजार रुपए आर्थिक मदद भी

राजस्थान सरकार की महत्वाकांक्षी निक्षय संबल योजना के तहत शनिवार को रामगढ़ के उप जिला अस्पताल में टीबी मुक्त राजस्थान अभियान के अंतर्गत मरीजों को पोषण किट वितरित की गईं। एडब्ल्यूएल एग्री बिजनेस लिमिटेड की ओर से कुल 75 टीबी मरीजों को ये पोषण किट प्रदान की गईं।

इन किटों में फॉर्च्यून कंपनी का तेल, प्रोटीन युक्त खाद्य सामग्री, दालें और पोषण सप्लिमेंट शामिल थे। अधिकारियों ने बताया कि इस योजना के तहत कुल 325 मरीजों को किट देने का लक्ष्य रखा गया है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीएमएचओ डॉ. योगेन्द्र शर्मा ने बताया- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार जनस्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि राजस्थान निक्षय संबल योजना का उद्देश्य है कि कोई भी टीबी मरीज भूखा या कुपोषित न रहे।

किट के साथ हर महीने 1 हजार रुपए

राज्य सरकार मरीजों को पोषण किट के साथ-साथ हर महीने 1000 रुपए की आर्थिक सहायता भी सीधे उनके खाते में भेज रही है, जिसमें प्रारंभिक चरण में 3000 रुपए की एकमुश्त राशि दी जाती है। डॉ. शर्मा ने आगे कहा कि टीबी एक ऐसी बीमारी है जिसे उचित उपचार, नियमित दवा और पोषण के जरिए पूरी तरह खत्म किया जा सकता है।अलवर की 115 ग्राम पंचायत टीबी मुक्त

राज्य सरकार का लक्ष्य है कि वर्ष 2027 तक राजस्थान को पूरी तरह टीबी मुक्त राज्य घोषित किया जाए। उन्होंने इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सरकारी प्रयासों के साथ-साथ समाज की भागीदारी को भी महत्वपूर्ण बताया। डॉ. शर्मा ने जानकारी दी कि अलवर जिले की अब तक 115 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त घोषित हो चुकी हैं, और अब रामगढ़ क्षेत्र की सभी पंचायतों को भी टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य है।

इस अवसर पर एडब्ल्यूएल एग्री लिमिटेड कंपनी के कारखाना प्रमुख श्री शिव कुमार शाक्या, मानव संसाधन प्रमुख श्री सुधीर चांदना, जितेन्द्र यादव, डॉ. प्राची श्रीवास्तव, प्रमित पुरोहित, शीश राम और पूजा फड़ सहित अन्य पदाधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में मरीजों को सही खानपान, समय पर दवा सेवन और नियमित

जांच के लिए प्रेरित किया गया।

इस कार्यक्रम में अलवर के सीएमएचओ डॉ. योगेन्द्र शर्मा, डीटीओ डॉ. अजीत सिंह, बीसीएमओ डॉ. अमित राठौड़, चिकित्सा प्रभारी डॉ. बाबूलाल यादव और एसटीएस ओमप्रकाश जेसवाल उपस्थित रहे।
ज्ञानदेव आहूजा ने नवनिर्वाचित चेयरमैन, उप चेयरमैन और पार्षदों का किया सम्मान
रामगढ़ नगरपालिका में विकास कार्यों को गति देने की जताई उम्मीद, माला पहनाकर किया स्वागत
रामगढ़ नगरपालिका में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मान
रामगढ़। रामगढ़ के पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा मंगलवार को दोपहर बाद रामगढ़ नगरपालिका पहुंचे। यहां उन्होंने नवनिर्वाचित चेयरमैन प्रेम सिंह, उप चेयरमैन राजन सिंह सहित पार्षदों का माला पहनाकर स्वागत और सम्मान किया। इस दौरान नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी जगदीश खीचड़ का भी माला पहनाकर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर ज्ञानदेव आहूजा ने नवनिर्वाचित चेयरमैन और सभी पार्षदों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि नई नगरपालिका बोर्ड के गठन के बाद रामगढ़ में विकास कार्यों को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि शहर में रोड लाइट, साफ-सफाई, सड़क निर्माण, पानी निकासी सहित आमजन से जुड़े अन्य जरूरी विकास कार्यों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।
आहूजा ने कहा कि चेयरमैन और सभी पार्षद आपसी समन्वय के साथ काम करते हुए रामगढ़ नगरपालिका को विकास की दिशा में तेजी से आगे ले जाएंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि नए बोर्ड के कार्यकाल में शहर की मूलभूत सुविधाओं में सुधार होगा और लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान किया जाएगा।
सम्मान कार्यक्रम के दौरान उप चेयरमैन राजन सिंह, पार्षद सेवाराम, हितेश बसवाल, सुंदर सैनी, अविनाश यादव सहित बड़ी संख्या में पार्षद मौजूद रहे। वहीं भाजपा कार्यकर्ता लोकेश कुकरेजा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
रामगढ में चोरी कि घटना
नौगांवा क्षेत्र के गोलकी गांव में खेतों पर चोरों का धावा, मोटर-स्टार्टर और तार ले उड़े शातिर चोर, पुलिस जांच में जुटी
रामगढ़ क्षेत्र के नौगांवा थाना अंतर्गत गोलकी गांव में बीती रात चोरों ने किसानों के खेतों को निशाना बनाकर सिंचाई मोटर, स्टार्टर और बिजली के तार चोरी कर लिए। मंगलवार सुबह किसान खेतों पर पहुंचे तो बोरिंग के ताले टूटे मिले और उपकरण गायब थे। चोरी की खबर फैलते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।
ग्रामीणों ने दो थाने पहुंचकर पुलिस को शिकायत दी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और खेतों में घटनास्थल का जायजा लिया। ग्रामीणों के अनुसार चोरों ने बलवीर सिंह, सुरजीत सिंह, तीर्थ सिंह, गुरमीत सिंह, इंदर सिंह, कमल कपूर और मनीष कुमार सहित कई किसानों के खेतों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
ग्रामीणों ने बताया कि खेतों में चोरी की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। इस दौरान ग्रामीणों ने शेरपुर निवासी साहिल पर शक जताते हुए पुलिस को उसके बारे में जानकारी दी। हालांकि पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही मामले की वास्तविकता सामने आएगी।
किसानों ने चोरी का सामान बरामद करने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही रात के समय खेतों और गांव में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की, ताकि चोरों पर लगाम लग सके।
सूना घर देख चोरों ने बोला धावा, ताले तोड़े और लाखों का माल समेट ले गए
चंडीगढ़ गया था मकान मालिक, पत्नी भी पीहर गई थी; पीछे से दिनदहाड़े चोरी, लोहे की रॉड और खाली बैग छोड़ भागे चोर

रामगढ़ कस्बे में चोरों ने दिनदहाड़े सूने मकान को निशाना बना लिया। सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पीछे स्थित राजेंद्र जैन के मकान में सोमवार दोपहर चोर पीछे की तरफ खाली पड़े खंडहरनुमा प्लॉट से दाखिल हुए और पहली मंजिल पर पहुंचकर ताले चटका दिए। चोर गोदरेज अलमारी का लॉक और लॉकर तोड़कर नकदी व लाखों रुपए के जेवरात समेट ले गए।
चोरों ने वारदात के लिए ऐसा समय चुना, जब मकान मालिक राजेंद्र जैन चंडीगढ़ गए हुए थे और परिवार के अन्य सदस्य भी घर से बाहर थे। सोनू जैन के मुताबिक उनके पिता 19 सितंबर को चंडीगढ़ में रह रहे छोटे बेटे के पास गए थे। सोमवार सुबह उनकी पत्नी रीना हिंडौन स्थित अपने पीहर चली गई, जबकि सोनू अपनी दुकान पर चला गया। सामने रहने वाले अजीत जैन और नानक जैन भी रिश्तेदारी में गए हुए थे। यानी चोरों के लिए पूरा मकान खाली मिला और उन्होंने दोपहर करीब 1 से 3 बजे के बीच धावा बोल दिया।
पीछे के रास्ते से मकान में घुसे चोर सीढ़ियों के जरिए पहली मंजिल पर पहुंचे। यहां मुख्य रिहायश से अलग पूजा वाले कमरे का ताला तोड़ा और अंदर रखी अलमारी को निशाना बनाया। अलमारी का ताला और लॉकर तोड़कर चोर नकदी और जेवरात लेकर फरार हो गए।
मंगलवार को थाने में दी गई रिपोर्ट के अनुसार चोर 1 लाख 20 हजार रुपए नकद, 17 ग्राम सोने की चेन, दो सोने की अंगूठियां, 40 चांदी के सिक्के, चांदी की पाजेब, चांदी का कलश-नारियल सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। परिजनों के मुताबिक चोरी का कुल माल लाखों रुपए का है।
रॉड, खाली बैग और पैकिंग वहीं छोड़ गए
वारदात के बाद चोर जल्दबाजी में लोहे की रॉड, जेवरात के खाली बैग और पैकिंग मटेरियल तक मौके पर ही छोड़ गए। चोरी का पता सोमवार देर शाम उस समय चला, जब सोनू की पत्नी रीना हिंडौन से घर लौटी और मकान के ताले टूटे देखकर परिवार को सूचना दी।
सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने आसपास की गलियों और मोहल्लों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। फिलहाल चोरों का कोई सुराग नहीं लगा है। दिनदहाड़े हुई इस चोरी से कस्बे में भी लोगों में चिंता का माहौल है।
रामगढ में घर का ताला तोड़ गहने-नकदी चोरी, चोर लोहे की रॉड भी छोड़ गए
पत्नी सहित चंडीगढ़ गया था घर का मालिक, दिनदहाड़े वारदात से मचा हड़कंप
खेत में हल चलाते किसान के सामने आया 7 फीट लंबा अजगर, आधे घंटे की मशक्कत के बाद गोरक्षक दल ने किया रेस्क्यू
सरदार पटेल जयंती पर अलवर पुलिस ने लगाई साइकिलिंग मैराथन, वॉलीबॉल में दिखाया दमखम
पुलिस अधिकारियों और जवानों ने लिया उत्साह से हिस्सा, खेलों के जरिए फिटनेस, अनुशासन और टीम भावना का दिया संदेश
अलवर। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में अलवर पुलिस की ओर से विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत साइकिलिंग मैराथन और वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें पुलिस अधिकारियों और जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन का उद्देश्य पुलिसकर्मियों में शारीरिक फिटनेस, अनुशासन और टीम भावना को बढ़ावा देने के साथ आमजन को स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवनशैली के प्रति जागरूक करना रहा।
पुलिस अधीक्षक जिला अलवर सुधीर चौधरी (आईपीएस) ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय डॉ. दीपक कुमार के सुपरविजन में खेल कार्यक्रम आयोजित किए गए। वॉलीबॉल प्रतियोगिता रिजर्व पुलिस लाइन में हुई, जबकि साइकिलिंग मैराथन प्रताप ऑडिटोरियम से शुरू होकर भवानी तोब, कटी घाटी और ढाई पैड़ी होते हुए वापस प्रताप ऑडिटोरियम पहुंचकर संपन्न हुई।
मैराथन के दौरान पुलिस अधिकारियों और जवानों ने पूरे उत्साह के साथ साइकिल चलाकर फिटनेस का संदेश दिया। पुलिसकर्मियों ने आमजन से नियमित व्यायाम और खेल गतिविधियों से जुड़ने, नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं अनुशासित जीवनशैली अपनाने की अपील की। पुलिस विभाग ने विशेष रूप से युवाओं को सकारात्मक और रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
साइबर ठगी से बचने का भी दिया संदेश
कार्यक्रम के दौरान पुलिस ने आमजन को साइबर अपराधों के प्रति भी जागरूक किया। पुलिस ने अपील की कि किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और OTP, PIN तथा बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी से साझा नहीं करें। साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज कराने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय डॉ. दीपक कुमार, वृत्ताधिकारी उत्तर शहर राजेश कसाणा, वृत्ताधिकारी दक्षिण मनीष शर्मा, कोतवाली थानाधिकारी दिनेश कुमार, साइबर थाना प्रभारी गुरुदत्त सैनी, शिवाजी पार्क थानाधिकारी प्रेमलता, यातायात प्रभारी मोहन सिंह, अखैपुरा थानाधिकारी संजय शर्मा, पुलिस लाइन संचित निरीक्षक दीपक शर्मा सहित रिजर्व पुलिस लाइन के हवलदार मेजर और पुलिस अधिकारी-जवान मौजूद रहे।
सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनीं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश
साइबर ठगी से बचाव के लिए OTP साझा नहीं करने की दी सलाह, 1930 पर शिकायत की अपील
अलवर। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के मीटिंग हॉल में सोमवार को सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों एवं पुलिस कर्मचारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी (आईपीएस) ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का त्वरित एवं समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न समस्याएं एवं लंबित प्रकरण पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखे। एसपी ने प्रत्येक समस्या को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित शाखा एवं अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई कर जल्द समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में वर्तमान समय में बढ़ रहे साइबर अपराधों को देखते हुए सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को साइबर सुरक्षा एवं ऑनलाइन ठगी से बचाव के संबंध में भी जागरूक किया गया। पुलिस अधिकारियों ने फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक, ऑनलाइन ठगी और ओटीपी के नाम पर होने वाली धोखाधड़ी से सतर्क रहने की सलाह दी। उपस्थित लोगों को स्पष्ट रूप से बताया गया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी या अन्य संवेदनशील जानकारी साझा नहीं करें।
पुलिस ने साइबर ठगी की घटना होने पर तत्काल कार्रवाई के लिए 1930 साइबर हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की। साथ ही cybercrime.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन शिकायत करने तथा स्थानीय स्तर पर संबंधित थाने में सूचना देने की बात कही गई। अलवर जिले के निवासियों के लिए 8764874306 नंबर पर भी तत्काल शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गई।
बैठक में सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुलिस अधीक्षक की इस पहल की सराहना करते हुए समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए आभार जताया।
इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय डॉ. दीपक कुमार, सहायक प्रशासनिक अधिकारी एवं संस्थापन शाखा प्रभारी मीरसिंह, मंत्रालय कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विश्व रेबीज दिवस पर रामगढ़ पशु चिकित्सालय में जागरूकता कार्यक्रम,12 पालतू कुत्तों का किया रेबीज टीकाकरण

विश्व रेबीज दिवस के अवसर पर सोमवार को रामगढ़ कस्बे के सब्जी मंडी स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने पशुपालकों को रेबीज बीमारी के प्रति जागरूक करते हुए इससे बचाव के उपायों की जानकारी दी।
पशु चिकित्सा विभाग के उप निदेशक प्रेम सिंह मीणा ने बताया कि विश्व रेबीज दिवस के तहत पशुपालकों को जागरूक करने के साथ पालतू कुत्तों के नियमित टीकाकरण पर विशेष जोर दिया गया। इस दौरान कस्बे में पालतू कुत्ते पालने वाले लोगों को पशु चिकित्सालय बुलाकर करीब 10 से 12 कुत्तों को रेबीज से बचाव के टीके लगाए गए।
उप निदेशक प्रेम सिंह मीणा और पशु चिकित्सक हरिसिंह वर्मा ने पशुपालकों को बताया कि रेबीज एक गंभीर बीमारी है, जिससे बचाव के लिए पालतू कुत्तों का समय पर टीकाकरण बेहद जरूरी है। उन्होंने पशुपालकों से कुत्तों का नियमित टीकाकरण कराने तथा किसी संदिग्ध पशु के काटने पर लापरवाही नहीं बरतने की सलाह दी।
अधिकारियों ने कहा कि रेबीज से बचाव के लिए जागरूकता के साथ-साथ पालतू पशुओं का समय पर टीकाकरण आवश्यक है। कार्यक्रम का उद्देश्य पशुपालकों को बीमारी के खतरे और रोकथाम के प्रति जागरूक करना रहा।
मालाखेडा में रानीखेत ट्रेन के ठहराव की शुरूआत हरी झण्डी दिखाकर की
 
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि मालाखेड़ा स्टेशन पर रानीखेत ट्रेन का ठहराव की क्षेत्रवासियों की लंबे समय की मांग पूर्ण होने के साथ आसपास के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र के नेतृत्व में अमृत भारत योजना के तहत अलवर में अलवर, राजगढ, गोविन्दगढ, खैरथल, खेडली रेलवे स्टेशनों का विकास कर यात्रियों की सुविधाओं में विस्तार करते हुए आधुनिक सुविधाएं विकसित की जा रही है। इसी प्रकार खैरथल, अलवर, राजगढ रेलवे स्टेशनों पर ट्रेनों का ठहराव कराया गया है। उन्होंने कहा कि न केवल अलवर के कर्णपुरा रेलवे स्टेशन को बचाया गया है बल्कि वहां अब डबल मंजिल का नया रेलवे स्टेशन भी तैयार हो रहा है।
सेवा संकल्प अभियान के तहत खैरथल में 117 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास
नगला गांव में मिला करीब 7 फीट लंबा अजगर, गोरक्षक दल की टीम ने किया रेस्क्यू
रामगढ़ क्षेत्र के नगला गांव में रविवार को देर शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों को गांव के पास करीब 7 फीट लंबा अजगर दिखाई दिया। अजगर को देखकर ग्रामीणों ने इसकी सूचना रामगढ़ गोरक्षक दल की टीम को दी।
सूचना मिलने पर गोरक्षक दल के यतिन दत्त के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। टीम ने सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाकर अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। इस दौरान मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और लोग अजगर को देखने के लिए पहुंचते रहे।
रेस्क्यू के बाद टीम ने अजगर को सुरक्षित जंगल क्षेत्र में ले जाकर प्राकृतिक वातावरण में छोड़ दिया। अजगर के सुरक्षित रेस्क्यू होने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
गोरक्षक दल की टीम ने ग्रामीणों से अपील की कि यदि आबादी क्षेत्र या खेतों में कोई सांप अथवा अन्य वन्यजीव दिखाई दे तो उसे पकड़ने या नुकसान पहुंचाने का प्रयास न करें। इसकी सूचना संबंधित रेस्क्यू टीम या वन विभाग को दें, ताकि वन्यजीव को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा सके।
वडनगर से वाराणसी तक निकली सेवा संकल्प रथ यात्रा का बड़ौदामेव में स्वागत
रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ किया यात्रियों का सत्कार, भोजन सहित व्यवस्थाएं की
रामगढ़ में सड़क हादसे कि खबर
क्षमावाणी पर्व पर श्रीजी की भव्य रथयात्रा से भक्तिमय हुआ रामगढ़,भजनों पर जमकर झूमे श्रद्धालु, रथयात्रा और शोभायात्रा का जगह जगह हुआ भव्य स्वागत
रामगढ जैन मंदिर में शाम कि आरती, 
जैन मोहल्ला रामगढ़ से प्रारंभ  होकर जैन मन्दिर मे पहुची
Yogesh Chand (@yogesh_chand) | Public App