समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:-1600,
दिनांक 06/10/2026,
==================
बनमनखी में PM पोषण योजना के तहत 50 विद्यालयों का औचक निरीक्षण:-
अनुमंडल पदाधिकारी बनमनखी श्री प्रमोद कुमार के नेतृत्व में बनमनखी अनुमंडल अंतर्गत PM पोषण योजना (MDM) को पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण और सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से मंगलवार को एक व्यापक औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया।
इस दौरान प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (BEO) एवं प्रखंड संसाधन सेवी (BRT) की संयुक्त टीम द्वारा अनुमंडल क्षेत्र के 50 विद्यालयों में मध्याह्न भोजन व्यवस्था की औचक जांच की गई।
निरीक्षण के दौरान संयुक्त टीम ने विद्यालयों में भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता, किचन शेड की स्थिति, खाद्यान्न के स्टॉक तथा मध्याह्न भोजन से जुड़ी सभी आवश्यक पंजियों (रजिस्टर) की गहनता से जांच की।
इसके साथ ही छात्रों को परोसे जाने वाले भोजन की पौष्टिकता और मेनू के अनुसार उसके निर्माण का जायजा लिया गया।
जांच के क्रम में उपस्थित अधिकारियों द्वारा संबंधित प्रधानाध्यापकों, प्रभारियों एवं रसोइयों को स्वच्छता के मानकों का कड़ाई से पालन करने, समय पर गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने तथा स्टॉक एवं अन्य पंजियों को अद्यतन रखने के संबंध में आवश्यक एवं सख्त दिशा-निर्देश दिए गए।
प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
भविष्य में भी इस प्रकार के औचक निरीक्षण लगातार जारी रहेंगे ताकि PM पोषण योजना का लाभ हर बच्चें तक पारदर्शी एवं बेहतर ढंग से पहुंच सके।
@iprd
#samratchoudhary
#cmsamrat
Purnia, Bihar | Oct 6, 2026