समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति1599,
दिनांक:-06/10/2026,
==================
"सेवा सेतु शिविर -सरकार आप के द्वार" कार्यक्रम का जिलाधिकारी द्वारा योजनाओं का लिया जायजा:-----
पात्र लाभार्थियों को बांटे बासगीत पर्चा एवं ऋण चेक:-
जिला प्रशासन पूर्णिया द्वारा मंगलवार को सभी प्रखण्डों में सेवा सेतु शिविर, सरकार आप के द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इसी कड़ी में श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से०जिला पदाधिकारी द्वारा मंगलवार को अरबन्ना चकला ग्राम पंचायत में आयोजित 'सेवा सेतु शिविर, सरकार आप के द्वार"
शिविर' का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी महोदय ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का जायजा लिया गया और उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं एवं कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जानकारी प्राप्त की गई।
जिलाधिकारी महोदय ने शिविर में आए आम नागरिकों से सीधे संवाद कर योजनाओं के क्रियान्वयन का फीडबैक भी लिया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी महोदय ने अधिकारियों एवं कर्मियों को सख्त निर्देश दिए कि आम जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निष्पादन किया जाए और सुनिश्चित किया जाए कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े पात्र व्यक्ति तक पहुंचे।
आवास एवं शौचालय निर्माण सहायता:-- शिविर में जीविका की ओर से पांच शौचालय विहीन परिवारों को शौचालय निर्माण हेतु ₹10-10 हजार का ऋण चेक जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा
प्रदान किया गया।
भूमिहीन परिवारों को बासगीत पर्चा:- जिलाधिकारी महोदय द्वारा तीन भूमिहीन परिवारों के बीच बासगीत पर्चा का वितरण किया गया।
जिलाधिकारी महोदय ने अंचल अधिकारी (बी. कोठी) को बासभूमि हेतु प्राप्त सभी आवेदनों की नियमानुसार जांच कर समय सीमा के अंदर निष्पादित करने के निर्देश दिए।
युवाओं एवं छात्रों से संवाद:--- डीआरसीसी स्टॉल पर जिलाधिकारी महोदय ने छात्र-छात्राओं से बात की और अधिकारियों को 'स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड' तथा 12वीं एवं स्नातक उत्तीर्ण युवाओं के लिए 'बेरोजगारी भत्ता योजना' का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया।
जीविका एवं अवसंरचना सुधार:-- पंचायत भवन परिसर स्थित राजीव गांधी सेवा केंद्र के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी महोदय ने कार्यक्रम पदाधिकारी को केंद्र की आवश्यक मरम्मत कराने के निर्देश दिए, ताकि ग्रामीणों को निर्बाध सेवाएं मिल सकें।
शिविर में विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारी,स्थानीय कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
#samratchoudhary
#cmsamrat
Purnia, Bihar | Oct 6, 2026