समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति 1597,
दिनांक 05/10/2026,
==================
राष्ट्रीय पोषण माह अंतर्गत पोषण मेला आयोजित:-
मध्य विद्यालय तेतराही में विद्यालय परिवार एवं बच्चों के सहयोग से पोषण मेला का आयोजन किया गया।
मेले का उद्देश्य बच्चों एवं समुदाय के बीच संतुलित एवं पौष्टिक आहार के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
पोषण मेले में बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार की हरी सब्जियां, मौसमी फल, दलहन, अनाज एवं मोटे अनाज के स्टॉल लगाए गए। बच्चों ने मोटे अनाजों से आकर्षक रंगोली बनाकर पोषण के महत्व को रचनात्मक तरीके से प्रदर्शित किया।
कार्यक्रम में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी श्री समीर कुमार सुमन एवं फिया फाउंडेशन के उत्तम कुमार की गरिमामयी उपस्थिति थी। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने बच्चों को उत्साहवर्धन किया।
उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियों से बच्चों में पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ती है तथा उनके ज्ञान, रचनात्मक क्षमता एवं व्यवहारिक समझ का विकास होता है।
पोषण मेले में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को यूनिसेफ-फ़िया फाउंडेशन के सहयोग से मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ममता कुमारी सुधांशु के साथ शोभाकान्त सुभाष, शान्ति कुमारी, कुमारी विभा रानी, आराधना एवं नीलम कुमारी सहित विद्यालय परिवार की महत्वपूर्ण भूमिका थी।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
#samratchoudhary
#cmsamrat
1 views | Purnia, Bihar | Oct 6, 2026