दिनांक 11.08.2026 को पुलिस अधीक्षक महोदय, शिवहर द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिवहर जिलांतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारी/कर्मियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सम्मानित पदाधिकारी/कर्मियों के उत्कृष्ट कार्य की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं कर्तव्यपरायणता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।