Public App Logo
🌞 शिवहर: 'पीएम सूर्य घर' योजना पर जिलाधिकारी की अहम समीक्षा बैठक! 🌞 ​जिले में मुफ्त बिजली, आर्थिक बचत और हरित क्रांति को बढ़ावा देने के लिए शिवहर जिला प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है! आज जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में 'पीएम सूर्य घर योजना' के सफल क्रियान्वयन को लेकर अहम बैठक हुई। योजना की अब दैनिक मॉनिटरिंग होगी और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। ​योजना का लाभ उठाएं और अपने घर को रोशन करें! 👇 ​💡 अनुदान (Subsidy) का विवरण: ​1 KW: कुल ₹40,000 (₹30,000 केंद्र + ₹10,000 राज्य) ​2 KW: कुल ₹80,000 (₹60,000 केंद्र + ₹20,000 राज्य) ​3 KW: कुल ₹98,000 (₹78,000 केंद्र + ₹20,000 राज्य) ​📌 महत्वपूर्ण बातें: ​राज्य सरकार का यह अनुदान 31.03.2027 तक ही मान्य है। ​सोलर पैनल लगाने के लिए मात्र 5.75% ब्याज दर पर आसान लोन की सुविधा भी उपलब्ध है। ​📲 आवेदन और सहायता: विस्तृत जानकारी और आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.pmsuryaghar.gov.in पर जाएं। 📞 किसी भी प्रकार की सहायता के लिए टोल-फ्री नंबर 15555 पर कॉल करें। ​— जिला जन-संपर्क कार्यालय, शिवहर ​#PMSuryaGhar #Sheohar #SolarEnergy #GreenRevolution #MuftBijli #Bihar #CleanEnergy #DistrictAdministration - Sheohar News