महात्मा गांधी-शास्त्री की जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि*
सांगोद। राष्ट्रपिता श्री महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर नगर कांग्रेस कमेटी सांगोद के अध्यक्ष मनोज सुवालका के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गांधी चौराहा सांगोद पर एकत्रित हुए। इस दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर दोनों महान विभूतियों को श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मिर्जा शकील अहमद, नगर अध्यक्ष मनोज सुवालका, पूर्व उप प्रधान गजराज सिंह जी, पूर्व नगर अध्यक्ष राजेंद्र गहलोत एवं जिला महासचिव अफसार प्रधान, नगर प्रभारी जगदीश नागर, पूर्व पार्षद भेरूलाल सुमन, जिला प्रवक्ता अंकुश शर्मा पार्षद बृजमोहन रेगर, कुंदनपुर मंडल अध्यक्ष देवलाल गुर्जर, सत्यनारायण मेहता सहित कांग्रेस पदाधिकारियों ने महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन, संघर्ष और राष्ट्र के प्रति योगदान को स्मरण किया।
वक्ताओं ने कहा कि महात्मा गांधी जी ने सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह के मार्ग पर चलकर देश को स्वतंत्रता आंदोलन की नई दिशा दी तथा समाज में सर्वधर्म समभाव, भाईचारे और एकता का संदेश दिया। वहीं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी ने सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा का अनुकरणीय आदर्श प्रस्तुत किया। उनका प्रसिद्ध आह्वान “जय जवान, जय किसान” आज भी देशवासियों को प्रेरणा देता है।
कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा देश की एकता, शांति, भाईचारे एवं प्रगति के लिए सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर युवा कांग्रेस जिला महासचिव सिद्धार्थ सुवालका पार्षद सलीम अंसारी, राजमल मेहता, पार्षद उदल सिंह मीणा, पार्षद भवानी शंकर रेगर, नगर संगठन महासचिव निरंजन जैन, पार्षद रविंद्र मेहता, चंद्रप्रकाश नागर हरिपुरा, नोमान खान, नगर सचिव इकबाल सिंगीवाला, नगर सचिव युसूफ अली, वसीम जलाल, पूर्व पार्षद दिनेश सुमन, पार्षद शहजाद अंसारी, मंजूर अहमद, डॉक्टर इलियास, राधेश्याम नायक सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नगर कांग्रेस कमेटी सांगोद
Sangod, Kota | Oct 2, 2026