देवलीमांजी पुलिस ने ट्रांसफार्मर उपकरण व तेल चोरी के आरोपियों से करवाई मौका तस्दीक
आरोपियों को न्यायालय ने सौंपा 2 दिन के पुलिस रिमांड पर
देवलीमांझी पुलिस ने ट्रांसफार्मर चोरी गिरोह का पर्दाफाश: 2 शातिर चोर गिरफ्तार, 2 दिन के पुलिस रिमांड पर
SHO गिरिराज शर्मा के नेतृत्व मे कार्रवाई
उपकरण चुराने वाले गिरोह के दो आरोपियों—ललित बागड़ी (21) और अरविंद मोग्या (26)—को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
एसएचओ गिरिराज शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटनास्थल की तस्दीक कर ली है। फिलहाल रिमांड के दौरान आरोपियों से अन्य वारदातों और चोरी के माल की बरामदगी को लेकर गहन पूछताछ जारी है।
Sangod, Kota | Oct 2, 2026