Public App Logo
Profile Picture

Hemant Suman Vlogs

@hemant.suman
207143Followers
6Following
अफसरों से पंचायतीराज चुनाव प्रत्याशियों की सूची तैयार करा रही सरकार
एयरपोर्ट सा लुक, मॉल जैसी सुविधाएं, अब ऐसा दिखेगा अपना न्यू कोटा स्टेशन
399 डोलर के एपल चार्ज से डराते, जयपुर में बैठकर अमरिकी लोगो को लूटते
9/11 जैसे हमले की साजिश थी, भारतीय पायलट ने बचाई जान
चेहरा दिखाइए, पहचान कराइये, आधार से जुड़े काम होंगे आसान
750 की जगह 500 वर्गमीटर में एकल पट्टा, सब डिवीजन की सीमा भी बढ़ेगी
प्रदेश में भूजल नही, अब सीवरेज के ट्रीटेड पानी से चलेगा कपड़ा उधोग
झालावाड जिले के बिशनखेड़ी ग्राम पंचायत के ग्राम बागोद में सड़क की बदहाल स्थिति से परेशान ग्रामीणों ने आज मतदान का बहिष्कार किया। ग्रामीणों का कहना है कि हरीगढ़ से पनवाड़ लिंक रोड होते हुए बागोद से गौशाला तक जाने वाला मार्ग पिछले करीब पांच वर्षों से कीचड़ और खराब स्थिति में है।

ग्रामीणों के अनुसार बरसात के दौरान मार्ग इतना खराब हो जाता है कि न तो ट्रैक्टर निकल पाता है और न ही पैदल आवागमन सुचारू रूप से हो पाता है। इस रास्ते से बड़ी संख्या में किसान अपने खेतों तक आते-जाते हैं। वर्तमान में उड़द और सोयाबीन की फसल खेतों में कटकर पड़ी है, लेकिन खराब रास्ते के कारण किसानों को फसल घर तक लाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने कहा कि सड़क की समस्या को लेकर लंबे समय से मांग की जा रही है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। इसी के विरोध में ग्रा
कोटा विकास प्राधिकरण की टीम ने कार्रवाई करते हुए बन्दा धर्मपुरा रोड स्थित जवाहर लाल शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र के सामने सरकारी भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाया। कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, कोटा विकास प्राधिकरण तथा तहसीलदार ललित किशोर नागर के नेतृत्व में की गई। टीम ने मौके से अवैध अतिक्रमण हटाने के बाद सरकारी भूमि पर “सरकारी संपत्ति” का बोर्ड भी लगाया।प्रशासन की इस कार्रवाई से सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण को लेकर स्पष्ट संदेश दिया गया है कि सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जे को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बारां कोतवाली पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जीरोद निवासी रामचन्द्र मीणा की बाइक 17 सितंबर की रात अस्पताल के पास से चोरी हुई थी। सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने नितेश मीणा को पकड़ा। उसकी निशानदेही पर चोरी की बाइक खरीदने वाले कबाड़ी शकील अहमद को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बाइक, चार चेसिस, दो इंजन और कई पार्ट्स बरामद किए।
बारां रेट तय होने के बाद डोल मेले में आज से फिर शुरू हुए झूले

बारां। डोल मेले में झूलों के संचालन को लेकर चल रहा रेट का मामला सुलझने के बाद 30 सितंबर से झूले फिर शुरू हो गए हैं। बीती रात झूलों के बंद रहने को लेकर खबर सामने आई थी। अब दरों को लेकर सहमति बनने के बाद झूलों का संचालन शुरू होने से मेले में पहुंचे लोगों को राहत मिली है।
बारां डोल मेले में पार्किंग वसूली पर नगर परिषद की सख्ती

बारां। डोल मेले में पार्किंग शुल्क को लेकर मिल रही मनमानी वसूली की शिकायतों पर नगर परिषद ने सख्त रुख अपनाया है। अब हर पार्किंग पर्ची पर निर्धारित दर साफ अंकित होगी, वहीं पार्किंग स्थलों पर भी रेट लिस्ट के बोर्ड लगाए जाएंगे।

अतिक्रमण प्रभारी नरसीलाल स्वामी ने कहा कि तय दर से अधिक राशि वसूलने की शिकायत मिलने पर संबंधित पार्किंग संचालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

पार्किंग शुल्क में पारदर्शिता की पहल—अब पर्ची बताएगी कितना है तय रेट, मनमानी वसूली पर रहेगी नगर परिषद की नजर।
कनवास एसडीएम न्यायालय बना पारिवारिक जंग का मैदान
 मामोर झोपड़ियां की रहने वाली 28 वर्षीय शिकू सुमन अपने पिता घनश्याम के साथ बाइक से कनवास आ रही थी। तभी पावर हाउस के पास... कार सवार आरोपियों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। कार में शिकू का पति परीक्षित सुमन, सास धंकवर, ससुर रामचंद्र और दीपक सुमन मौजूद थे। वहीं, जान का खतरा भांपकर शिकू ने अपने पिता से बाइक को सीधे कोर्ट परिसर की तरफ मोड़ने को कहा... लेकिन वहां भी हैवानियत हुई। कोर्ट परिसर में ही आरोपियों ने पिता-पुत्री को घेर लिया और लात-घूसों की बरसात कर दी। शिकू ने जब अपने पिता को बचाने की कोशिश की, तो आरोपी दीपक ने उसका हाथ पकड़कर ज़मीन पर पटक दिया। हद तो तब हो गई जब पति, सास और ससुर महिला की छाती पर बैठकर सरेआम मारपीट करने लगे। माहौल गरम होता देख वहां मौजूद वकीलों और प्रत्यक्षदर्शियों ने बीच-बचाव कर दोनों की जान बचाई। कनवास थानाधिकारी अनूप सिंह के मुताबिक, पीड़िता शिकू की रिपोर्ट पर पति परीक्षित सहित चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती, कोर्ट परिसर में गुंडागर्दी और वकीलों के साथ हुई अभद्रता से वकीलों का गुस्सा फूट पड़ा। अभिभाषक परिषद के अध्यक्ष महेश मालव और सचिव बद्रीलाल मेरोठा की अगुवाई में मामले के बाद एक शिष्टमंडल सुरक्षा की मांग को लेकर SDM बाबूलाल मीणा से मिलने पहुंचा। आरोप है कि उपखंड अधिकारी (SDM) ने वकीलों की मांगों को नज़रअंदाज़ करते हुए न सिर्फ गैर-संतोषजनक जवाब दिया, बल्कि अमर्यादित भाषा का प्रयोग भी किया, अब इस रवैये से नाराज़ अभिभाषक परिषद ने आर-पार की जंग का ऐलान कर दिया है। वकीलों ने SDM कोर्ट का अनिश्चितकालीन न्यायिक बहिष्कार करने का फैसला किया है। यानी जब तक व्यवस्था नहीं सुधरती, तब तक कोई भी अधिवक्ता उपखंड न्यायालय में पैरवी नहीं करेगा।
सांगोद विधानसभा- परियोजनाओं से मजबूत हो रहा सिंचाई तंत्र
कोटा में कॉमर्स कॉलेज की समस्याओं पर छात्र संगठन एनएसयूआई का प्रदर्शन
समाधान नहीं हुआ तो सड़क पर उतरेंगे, जरूरत पड़ी तो सिर-मूंछ मुंडवाकर करेंगे विरोध!
पानी की व्यवस्था को लेकर जताया रोष। छात्रों ने कॉलेज प्रशासन के सामने समस्या उठाई

<nis:link nis:type=tag nis:id=kota nis:value=Kota nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=commercecollege nis:value=CommerceCollege nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nsui nis:value=NSUI nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=studentprotest nis:value=StudentProtest nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kotanews nis:value=KotaNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralnewsindia nis:value=ViralNewsIndia nis:enabled=true nis:link/>
सीएम का कार्यकर्ताओ को मंत्र, नगर निकाय चुनाव की तरह अब पंचायत चुनाव भी जितना है
कोटा मेस में घुसा 6 फीट लंबा साँप! कर्मचारियों में मचा हड़कंप। सूचना पर नगर निगम रेस्क्यू एक्सपर्ट रॉकी डैनियल पहुंचे और सुरक्षित रेस्क्यू किया। समय पर कार्रवाई से बड़ा हादसा टला।

<nis:link nis:type=tag nis:id=kota nis:value=Kota nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=snakerescue nis:value=SnakeRescue nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sdrf nis:value=SDRF nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rockydaniel nis:value=RockyDaniel nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kotanews nis:value=KotaNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralnews nis:value=ViralNews nis:enabled=true nis:link/>
बारां के मेला ग्राउंड में महिलाओं पर फब्तियां कसना एक युवक को पड़ा भारी
कालिका गश्त यूनिट ने आरोपी राज को गिरफ्तार कर कोतवाली पुलिस को सौंपा
स्वास्थ्य विभाग में चपरासी बनने के लिए 24 कॉन्स्टेबलों ने छोड़ी नोकरी
निकाय के बाद पंचायत की बारी, दोनो मुख्य दलों ने बदली रणनीति
कार का पीछा किया, फिर सामने आकर नजदीक से मारी गोली
बारां-बारां डोल मेले में झूला-चकरी-डोलर मार्केट बंद,, नगर परिषद को 86 लाख रुपए देने के बाद रेट कम करने का मामला, व्यापारी ने रेट कम करने को लेकर किया इनकार, झूला-चकरी-डोलर बन्द होने से फिका हुआ मेला, मायुस होकर वापस लोटे
कोटा रेलवे कॉलोनी थाना पुलिस ने चोरी के मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने सीसी टीवी फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया और चोरी का माल बरामद किया। पुलिस के अनुसार रात आरोपी ने किराए के मकान का ताला तोड़कर अंदर रखा डीजे का सामान, लाइट, मिक्सर और करीब 8 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए थे। वारदात के बाद पुलिस ने फुटेज खंगाले और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी तक पहुंची। पुलिस ने अतीक मोहम्मद उर्फ अज्जू पुत्र को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ई-रिक्शा चलाता है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने लोन की किस्त जमा कराने के लिए चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी के कब्जे से चोरी गया माल बरामद कर लिया गया है। पुलिस मामले में आगे की पूछताछ कर रही है।
कोटा में मंगलवार को मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी संवाद किया। 
मुख्यमंत्री ने हाल ही में संपन्न निकाय चुनावों में पार्टी को मिली जीत के लिए सभी कार्यकर्ताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही, आगामी पंचायत चुनावों को लेकर संगठन की मजबूती, बूथ स्तर की सक्रियता एवं प्रभावी चुनावी तैयारियों पर मार्गदर्शन दिय्या। 
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। कार्यक्रम में इसी ऊर्जा और एकजुटता के साथ संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर राजस्थान सरकार में ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर, पंचायती राज एवं शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा, लाड़पुरा विधायक कल्पना देवी  सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

<nis:link nis:type=tag nis:id=kota nis:value=Kota nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bundi nis:value=Bundi nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bhajanlalsharma nis:value=BhajanlalSharma nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=heeralalnagar nis:value=HeeralalNagar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=कार्यकर्ता_सम्मेलन nis:value=कार्यकर्ता_सम्मेलन nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sangod nis:value=Sangod nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bjp4rajasthan nis:value=BJP4Rajasthan nis:enabled=true nis:link/>
कोटा ग्रामीण पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर कार्रवाई की। सांगोद थाना पुलिस और जिला विशेष टीम (DST) ने मिलकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके पास से 6.60 ग्राम स्मैक और एक बजाज डिस्कवर बाइक जब्त की गई।

पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर ने बताया कि 28 सितंबर को रामकल्याण मीणा और नरेंद्र जैन की देखरेख में थानाधिकारी पवन कुमार मीणा के नेतृत्व में टीम ने डैरु माताजी मंदिर के पीछे जंगली बबूल के पास लक्ष्मीनारायण (56) पुत्र मांगीलाल (निवासी कोड़ियों का चौक सांगोद) को पकड़ा।

तलाशी में उसके पास से 6.60 ग्राम स्मैक मिली। मौके से बजाज डिस्कवर मोटरसाइकिल RJ 20 SF 3757 भी जब्त हुई। सांगोद थाने में आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस उससे तस्करी नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है।