केन-बेतवा लिंक परियोजना: दिल्ली में राहुल गांधी से मिला जय किसान संगठन, विस्थापन और पर्यावरण पर जताई चिंता
केन-बेतवा लिंक परियोजना से प्रभावित किसानों की आवाज़ अब दिल्ली तक पहुँच गई है। जय किसान संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात कर परियोजना से जुड़ी समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की।वार्ता में प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि इस परियोजना से छतरपुर जिले के कई गाँव, उपजाऊ कृषि भूमि और पन्ना टाइगर रिजर्व का बड़ा हिस्सा जलमग्न हो जाएगा, जिससे हज़ारों परिवार विस्थापित होने की कगार पर हैं।राहुल गांधी ने प्रभावितों की माँगों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वस्त किया कि किसानों व पर्यावरण के हितों से समझौता नहीं होने दिया जाएगा और वे इस मुद्दे को मजबूती से उठाएंगे।