विधायक अरविंद पटैरिया के नेतृत्व में शुरू हुई दो दिवसीय मतंगेश्वर जलाभिषेक यात्रा, खजुराहो में होगा महाजलाभिषेक
छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के राजनगर विधानसभा क्षेत्र में जन-कल्याण, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना को लेकर दो दिवसीय भव्य मतंगेश्वर जलाभिषेक यात्रा का शुभारंभ हो गया है। स्थानीय भाजपा विधायक अरविंद पटैरिया के नेतृत्व में निकाली जा रही इस धार्मिक पदयात्रा की शुरुआत रविवार को स्वर्गेश्वर धाम मैदान से हुई, जिसमें हजारों की संख्या में शिवभक्त और स्थानीय नागरिक शामिल हुए।
पुष्पवर्षा और जयकारों से भक्तिमय हुआ वातावरण यात्रा के मार्ग में आने वाले विभिन्न गांवों और पड़ावों पर श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा कर पदयात्रा का जोरदार स्वागत किया जा रहा है। 'बोल-बम' और 'जय श्री महाकाल' के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा है। जगह-जगह स्वागत मंच बनाए गए हैं, जहां स्थानीय ग्रामीण यात्रियों के लिए जल-पान और विश्राम की व्यवस्था कर रहे हैं।सोमवार को खजुराहो पहुंचेगी यात्रा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, यात्रा के दूसरे दिन यानी सोमवार सुबह 10 बजे यह पदयात्रा ग्राम पंचायत धवाड़ से आगे के लिए प्रस्थान करेगी। विभिन्न ग्रामीण अंचलों से गुजरते हुए यह यात्रा विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी खजुराहो स्थित अतिप्राचीन मतंगेश्वर महादेव मंदिर पहुंचेगी। मतंगेश्वर महादेव का होगा महाजलाभिषेक खजुराहो स्थित मतंगेश्वर धाम पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से पवित्र नदियों के जल से महाजलाभिषेक और विशेष पूजन-अर्चन किया जाएगा। इस दौरान राजनगर क्षेत्र में शांति, समृद्धि और अच्छी बारिश की मंगल कामना की जाएगी। जलाभिषेक यात्रा को लेकर पूरे क्षेत्र में अभूतपूर्व उत्साह का माहौल बना हुआ है।जलाभिषेक यात्रा के दौरान विधायक अरविन्द पटेरिया ने एक किसान को खेत मे दवाई डालते देखा तो वे खुद उसके साथ फसल मे दवा डालने लगे उनकी ये उदारता देख लोग उनकी सराहना करने लगे।