स्व. पंडित सूर्य नारायण चतुर्वेदी ‘बाबू जी’ की अष्टम पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब
ग्राम भिटहा में श्रद्धांजलि सभा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, हजारों लोगों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
संतकबीरनगर। ग्राम भिटहा में स्व. पंडित सूर्य नारायण चतुर्वेदी ‘बाबू जी’ की अष्टम पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही। कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब स्व. चतुर्वेदी के प्रति लोगों के सम्मान और आत्मीय जुड़ाव को दर्शाता रहा।कार्यक्रम का नेतृत्व पूर्व विधायक दिविजनाथ चतुर्वेदी, उदय प्रताप चतुर्वेदी एवं राकेश चतुर्वेदी ने किया। उपस्थित लोगों ने स्व. पंडित सूर्य नारायण चतुर्वेदी ‘बाबू जी’ के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके सामाजिक योगदान एवं व्यक्तित्व को याद किया।पुण्यतिथि समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिसने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे हजारों लोगों के बीच उपहारों का वितरण भी किया गया।आयोजकों ने कहा कि स्व. पंडित सूर्य नारायण चतुर्वेदी ‘बाबू जी’ ने समाज के लिए जो योगदान दिया, उसे भुलाया नहीं जा सकता। उनकी स्मृतियां आज भी लोगों के बीच जीवंत हैं और आने वाली पीढ़ियों को सामाजिक सरोकारों के प्रति प्रेरित करती रहेंगी।कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, गणमान्य नागरिकों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, सम्मान और सामाजिक एकजुटता का माहौल देखने को मिला।
Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Oct 3, 2026