नशामुक्ति पर नुक्कड नाटक आयोजन
----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर 02 से 08 अक्टूबर मद्य निषेध सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग अंतर्गत अशासकीय स्वयंसेवी संस्था अशोक शिक्षा प्रचार समिति द्वारा संचालित जय मारूति नशा मुक्ति केंद्र के सहयोग से नशा मुक्त भारत अभियान के तहत आज निषादराज भवन तथा ग्राम पंचायत जैदा में एक व्यापक और प्रभावी नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान आस्था कलां नाट्य मंच ग्वालियर के कलाकारों-निर्देशक श्री नेमीचंद, तथा रंगकर्मी श्री मंगल सिंह, श्री प्रमोद शर्मा, श्री वासु द्विवेदी और सुश्री ज्योति शर्मा द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मादक द्रव्य, तंबाकू, सिगरेट, गुटखा एवं शराब के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों को बेहद जीवंत और मार्मिक रूप से प्रस्तुत किया गया।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur
Sheopur, Madhya Pradesh | Oct 4, 2026