श्योपुर एवं विजयपुर में सेवा सेतु शिविरों का आयोजन
----
सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित गतिविधियों के क्रम में श्येापुर एवं विजयपुर विकासखण्ड मुख्यालयों पर सेवा सेतु शिविरों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विजयपुर में पूर्व विधायक श्री बाबूलाल मेवरा, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजयपुर श्री शुभम मुदगल, श्री परीक्षित धाकड, तहसीलदार श्री मस्तराम गुर्जर आदि उपस्थित थे।
इसी प्रकार जनपद पंचायत श्योपुर द्वारा निषादराज भवन जिला पंचायत परिसर श्योपुर में आयोजित शिविर के दौरान पूर्व विधायक श्री दुर्गालाल विजय, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री नीरज जाट, जनपद सदस्य श्री मुकेश बंजारा, श्रीमती लक्ष्मी सेगर एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
शिविर के दौरान 16 हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं में लाभान्वित किया गया, इसके साथ ही श्री अभिषेक बैरवा निवासी गलमन्या को विक्रय नामांतरण आदेश तथा श्रीमती रामलीला बाई के भाई को बटवारा फर्द का आदेश प्रदाय किया गया।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur
2 views | Sheopur, Madhya Pradesh | Oct 4, 2026