सेवा ज्योति यात्रा 7 अक्टूबर को, मेला ग्राउंड में होगा कार्यक्रम
-----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 07 अक्टूबर को सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन किया जायेगा। अपर कलेक्टर श्री रूपेश उपाध्याय की अध्यक्षता में उक्त कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर गत दिवस बैठक का आयोजन किया गया।
सेवा ज्योति यात्रा अंतर्गत मुख्य कार्यक्रम 07 अक्टूबर को श्री हजारेश्वर मेला ग्रांउड में आयोजित होगा, जहां प्रातः 11 बजे माननीय प्रधानमंत्री जी के लाइव उद्बोधन का प्रसारण संपन्न होगा। इसके पूर्व विधानसभा क्षेत्र से सेवा ज्योति यात्राएं निकाली जायेगी, जिनका एकत्रितीकरण मेला मैदान में होगा। उक्त कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में अपर कलेक्टर श्री रूपेश उपाध्याय द्वारा सभी संबंधित विभागों को सभी प्रकार की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिये है।
बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री शशांक भूषण, पूर्व विधायक श्री दुर्गालाल विजय, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्री महावीर सिंह सिसौदिया, भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री मोनू सोनी, सांसद प्रतिनिधि श्री सुजीत गर्ग, नगर परिषद बडौदा अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री राजू सुमन आदि उपस्थित थे।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur
22 views | Sheopur, Madhya Pradesh | Oct 3, 2026