Public App Logo
पंचायत समिति सदस्य सतीश कुमार राणा देंगे इस्तीफा, नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को जल्द कार्यभार सौंपने की उठाई मांग सुरेंद्र ठाकुर / Pangi Live News चम्बा / पांगी, 24 जून। जनजातीय क्षेत्र पांगी में पंचायत चुनाव समय से पहले करवाए जाने और नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को कार्यभार संभालने के लिए अक्टूबर तक इंतजार करने की स्थिति के बीच पंचायत समिति शुण-सैचू वार्ड के सदस्य सतीश कुमार राणा ने अपने पद से इस्तीफा देने का निर्णय लिया है। गौरतलब है कि प्रदेश निर्वाचन आयोग ने मई माह में पूरे हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ पांगी और लाहौल-स्पीति में भी पंचायत चुनाव संपन्न करवाए थे। इसके बावजूद वर्तमान पंचायत प्रतिनिधियों का कार्यकाल अक्टूबर 2026 तक निर्धारित है। प्रदेश सरकार द्वारा 6 जून को जारी अधिसूचना के अनुसार नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधि 18 अक्टूबर 2026 को कार्यभार ग्रहण करेंगे। ऐसे में चुनाव जीत चुके प्रतिनिधियों को कई महीनों तक इंतजार करना पड़ रहा है। सतीश कुमार राणा ने कहा कि उन्होंने अपने पद से त्यागपत्र देने का फैसला इसलिए लिया है ताकि जनता द्वारा चुने गए नए प्रतिनिधियों को जल्द से जल्द क्षेत्र की सेवा करने का अवसर मिल सके। उन्होंने अन्य वर्तमान जनप्रतिनिधियों से भी जनता के जनादेश का सम्मान करते हुए स्वेच्छा से पद छोड़ने पर विचार करने की अपील की है। इस फैसले के बाद पांगी में पंचायत चुनावों के बाद उत्पन्न स्थिति और नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को शक्तियां एवं कार्यभार सौंपने का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में आ गया है। Sukhvinder Singh Sukhu CMO Himachal Jagat Singh Negi DC Chamba Pangi Administration #PanchayatElection #SatishKumarRana #PanchayatSamiti #TribalAreaPangi #HimachalPradesh #LocalGovernance #Democracy #PanchayatRaj #BreakingNews - Chamba News