Public App Logo
Profile Picture

Pangi live news

@usr12869801
26Followers
0Following
कुलाल गांव को स्वच्छ बनाने के लिए महिलाओं ने उठाया बीड़ा

महिला मंडल और ग्रामीणों ने मिलकर की गांव की सफाई, लिया गंदगी मुक्त कुलाल का संकल्प

पांगी, 1 अक्टूबर। जनजातीय क्षेत्र पांगी घाटी की ग्राम पंचायत मिन्धल के वार्ड नंबर-2 कुलाल गांव में ग्रामीणों ने स्वच्छता को लेकर सराहनीय पहल की। वार्ड पंच मनीषा कुमारी, महिला मंडल प्रधान सरिता कुमारी तथा पूर्व वार्ड पंच कौल सिंह के नेतृत्व में गांव की महिलाओं और ग्रामीणों ने एकजुट होकर स्वच्छता अभियान चलाया।

अभियान के दौरान गांव की गलियों और सार्वजनिक स्थानों की सफाई करने के साथ-साथ सार्वजनिक पनिहार और मंदिर परिसर की भी साफ-सफाई की गई। इस दौरान महिलाओं ने मिलकर गांव को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने का संदेश दिया।

स्वच्छता अभियान में बृजेश, बलदेव, बेलो, कमली, सावित्री, सेवी, मंगली, आशा कुमारी, लाल देई, चतरी, फिल्म धर्मी, अनु, काबली, कमला, निर्मला, लच्छम देई सहित वार्ड की कई महिलाओं और ग्रामीणों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

इस अवसर पर ग्रामीणों ने आपसी सहमति से संकल्प लिया कि गांव में किसी भी प्रकार की गंदगी नहीं फैलाएंगे और सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने के लिए मिलकर कार्य करेंगे। ग्रामीणों ने कहा कि स्वच्छ गांव केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक ग्रामीण की सामूहिक जिम्मेदारी है।

अभियान के अंत में ग्रामीणों ने एकजुट होकर संकल्प लिया कि कुलाल गांव को गंदगी मुक्त गांव बनाया जाएगा और स्वच्छता अभियान को आगे भी लगातार जारी रखा जाएगा।

ग्रामीणों की इस पहल से गांव में स्वच्छता के साथ-साथ सामूहिक सहभागिता और सामाजिक एकजुटता का भी संदेश गया है।

सुरेंद्र ठाकुर 
TRIBAL LIVE NEWS  आपकी आवाज सच के साथ
हिमगिरी-सियुल मार्ग पर हादसा टला

चढ़ाई पर पीछे खिसका रेत से लदा टिप्पर, नाले में गिरने से बाल-बाल बचा

चंबा, 1 अक्टूबर 2026
चंबा के हिमगिरी-सियुल मार्ग पर गुरुवार को उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब रेत से लदा एक मालवाहक टिप्पर चढ़ाई चढ़ते समय अचानक पीछे की ओर खिसकने लगा।

देखते ही देखते टिप्पर सड़क के किनारे पहुंच गया और नाले की तरफ झुकने लगा। इससे मौके पर मौजूद लोगों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही कि टिप्पर नाले में गिरने से पहले ही रुक गया।

मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए टिप्पर के पिछले पहियों के आगे बड़े-बड़े पत्थर लगा दिए, ताकि वह आगे खिसककर नाले में न जा सके। इसी दौरान लोगों ने टिप्पर में सवार चालक को भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना में चालक के सुरक्षित होने की सूचना है।

स्थानीय लोगों के अनुसार यदि टिप्पर नाले में गिर जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद कुछ समय तक मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा।

स्थानीय लोगों ने बताया कि मार्ग के इस हिस्से में खड़ी चढ़ाई और सड़क की खराब स्थिति के कारण भारी वाहनों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है।

लोगों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि हिमगिरी-सियुल मार्ग के इस संवेदनशील हिस्से की सड़क की स्थिति में सुधार किया जाए तथा आवश्यक सुरक्षा उपाय किए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की आशंका को कम किया जा सके।

ट्राइबल लाइव न्यूज़ — खबर वही, जो जमीन पर दिखे।
कुगती के लाल देसी राजमाह की देशभर में पहचान, मौसम की मार से किसान चिंतित

चंबा 01 अक्टूबर 2026
भरमौर विधानसभा क्षेत्र के अंतिम गांव कुगती का लाल देसी राजमाह अपने खास स्वाद, गुणवत्ता और पारंपरिक पहचान के चलते अब देशभर के बाजारों में अपनी अलग जगह बना चुका है। कुगती के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तैयार होने वाला यह राजमाह दिल्ली, पंजाब सहित अन्य राज्यों तक पहुंचता है, जहां इसकी अच्छी मांग बताई जाती है।
कुगती जैसे दुर्गम और बर्फीले क्षेत्र में राजमाह की खेती किसानों के लिए आसान नहीं है। सीमित खेती के मौसम और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बीच किसान महीनों तक कड़ी मेहनत करते हैं। स्थानीय स्तर पर मार्च-अप्रैल के दौरान राजमाह की बुवाई की जाती है, जबकि फसल सितंबर-अक्टूबर में तैयार होती है।
इस बार बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता
स्थानीय किसानों के अनुसार इस वर्ष अधिक बारिश और लगातार बनी नमी का राजमाह की फसल पर असर पड़ा है। मौसम में बदलाव के कारण कुछ क्षेत्रों में फसल को नुकसान पहुंचने की बात भी सामने आ रही है। ऐसे में उत्पादन प्रभावित होने की आशंका से किसानों की चिंता बढ़ी हुई है।
हालांकि किसानों को उम्मीद है कि फसल पकने के अंतिम चरण में मौसम अनुकूल रहा तो नुकसान की भरपाई कुछ हद तक हो सकती है।
नकदी फसल के रूप में बढ़ी अहमियत
कुगती क्षेत्र के ग्रामीणों की आजीविका में राजमाह की खेती महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। समय के साथ यहां खेती के पैटर्न में बदलाव आया है और राजमाह एक महत्वपूर्ण नकदी फसल के रूप में उभर रहा है। शोध अध्ययनों में भी कुगती क्षेत्र में राजमाह के खेती क्षेत्र में बढ़ोतरी का उल्लेख मिलता है।
किसानों का कहना है कि यदि सरकार की ओर से विपणन, परिवहन, भंडारण और उचित बाजार उपलब्ध करवाने की सुविधाओं को और मजबूत किया जाए, तो कुगती के लाल देसी राजमाह को देशभर में और बड़ा बाजार मिल सकता है।
🎙️ बाइट — स्थानीय निवासी
“कुगती का राजमाह अपनी गुणवत्ता और स्वाद के लिए जाना जाता है, लेकिन यहां खेती करना बहुत कठिन है। मौसम की मार और बाजार तक पहुंच की समस्या किसानों के सामने बड़ी चुनौती है। सरकार परिवहन और मार्केटिंग की सुविधा मजबूत करे तो किसानों को इसका बेहतर लाभ मिल सकता है।
मेडिकल लैबोरेटरी तकनीशियन ग्रेड-2 के 18 पद बैचवाइज भरे जाएंगे

10 अक्टूबर तक रोजगार कार्यालय में नाम दर्ज एवं सत्यापित करवाने का आग्रह

Tribal Live News 
चंबा, 1 अक्टूबर 2026।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा मेडिकल लैबोरेटरी तकनीशियन ग्रेड-2 के 18 रिक्त पदों को बैचवाइज आधार पर भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस संबंध में जिला रोजगार कार्यालय चंबा ने पात्र अभ्यर्थियों से अपने नाम रोजगार कार्यालय में दर्ज एवं सत्यापित करवाने का आग्रह किया है।

जारी सूचना के अनुसार कुल 18 पदों में सामान्य वर्ग (यूआर) के 9, सामान्य वर्ग (ईडब्ल्यूएस) का 1, सामान्य वर्ग (डब्ल्यूएफएफ) का 1, अनुसूचित जाति (यूआर) के 5 तथा अनुसूचित जनजाति (यूआर) के 2 पद शामिल हैं।

📌 निर्धारित बैच वर्ष

- सामान्य वर्ग (यूआर): दिसंबर 2012
- ईडब्ल्यूएस: दिसंबर 2015
- डब्ल्यूएफएफ: दिसंबर 2025
- एससी (यूआर): दिसंबर 2021
- एसटी (यूआर): दिसंबर 2022

विभाग द्वारा निर्धारित बैच वर्ष के अनुसार पात्र अभ्यर्थियों को चयन प्रक्रिया के लिए प्रायोजित किया जाएगा।

जिला रोजगार कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 10 अक्टूबर 2026 तक संबंधित रोजगार कार्यालय में अपना पंजीकरण एवं नाम की पुष्टि अवश्य करवाएं। निर्धारित अवधि के भीतर पंजीकरण अथवा सत्यापन नहीं करवाने की स्थिति में इसकी जिम्मेदारी संबंधित अभ्यर्थी की स्वयं होगी।

जिला रोजगार अधिकारी के अनुसार चयन प्रक्रिया संबंधित रोजगार कार्यालय के माध्यम से लागू नियमों एवं प्रावधानों के अनुसार पूरी की जाएगी।

अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला रोजगार कार्यालय चंबा के दूरभाष नंबर 01899-222209 पर संपर्क कर सकते हैं।

बाइट
निशान कुमार, JOA-IT, जिला रोजगार कार्यालय चंबा
मेडिकल कॉलेज चंबा ने भ्रामक खबरों पर जताई कड़ी आपत्ति, सोशल मीडिया पर तथ्यहीन सामग्री प्रसारित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी
सुनिए 👇👇
HRTC वर्कशॉप चंबा के बाहर ड्राइवर कंडक्टरों की नारेबाजी। Tribal Live News <nis:link nis:type=tag nis:id=highlight nis:value=highlight nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=hrtc nis:value=HRTC nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chamba nis:value=chamba nis:enabled=true nis:link/>
ईएमआरएस किलाड़ में तीसरी हिमाचल प्रदेश राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन

पांगी, भरमौर, लाहौल और निचार की टीमों ने लिया भाग; उत्कृष्ट खिलाड़ियों को किया सम्मानित

पांगी, 30 सितंबर 2026।
जनजातीय क्षेत्र पांगी के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (ईएमआरएस) किलाड़ में आयोजित तीसरी हिमाचल प्रदेश ईएमआरएस राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हुआ। समापन समारोह में आवासीय आयुक्त एवं एसडीएम पांगी अमनदीप सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के चार एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों—पांगी, भरमौर, लाहौल और निचार (किन्नौर)—की टीमों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने खेल भावना, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय दिया।
खेलों से विकसित होती है नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास
समापन समारोह को संबोधित करते हुए आवासीय आयुक्त एवं एसडीएम पांगी अमनदीप सिंह ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों के माध्यम से विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और आत्मविश्वास का विकास होता है।
उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए खिलाड़ियों के साथ अनुभव साझा करने का अवसर प्रदान करती हैं।
अमनदीप सिंह ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी सम्मानित
समापन समारोह के दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों एवं टीमों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर निदेशक, अनुसूचित जनजाति विभाग हिमाचल प्रदेश वीर सिंह राणा, प्रधानाचार्य देश राज शर्मा, देवी सिंह, विद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी, प्रतिभागी विद्यार्थी तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
दिल्ली में दलित-आदिवासी स्वाभिमान बैठक, संवैधानिक अधिकारों को लेकर साझा मंच की जरूरत पर जोर

नई दिल्ली, 29 सितंबर 2026

नई दिल्ली स्थित मावलंकर हॉल, संविधान क्लब ऑफ इंडिया में मंगलवार को दलित-आदिवासी स्वाभिमान बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में देश के विभिन्न राज्यों से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं आदिवासी समुदायों से जुड़े सांसदों, विधायकों, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भाग लिया।

बैठक का आयोजन एससी/एसटी एवं आदिवासी संगठनों के संयुक्त मंच द्वारा किया गया। आयोजन में एसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम, भूरिया जी तथा राजू सहित अन्य सहयोगियों की भूमिका रही।

बैठक में हल्द्वानी शुद्धिकरण प्रकरण को लेकर शीघ्र और कड़ी कार्रवाई की मांग को दोहराया गया। वक्ताओं ने कहा कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं आदिवासी समाज से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने के लिए सामूहिक एवं संवैधानिक मंच को मजबूत किया जाना आवश्यक है।

1992 की बैठक को किया याद

बैठक में मुकुल वासनिक ने वर्ष 1992 की उस बैठक का उल्लेख किया, जब इसी स्थान पर विभिन्न राजनीतिक दलों के पक्ष और विपक्ष से जुड़े सांसद एकत्र हुए थे। उन्होंने बताया कि उस समय सांसदों के साझा मंच के माध्यम से बहुजन समाज से जुड़े संवैधानिक मुद्दों को केंद्र सरकार के समक्ष रखने का प्रयास किया गया था।

उन्होंने कहा कि उस दौर में रामविलास पासवान, शरद यादव, सुशील शिंदे और अन्य नेताओं सहित कई सांसद इस पहल से जुड़े थे। उन्होंने बताया कि उस समय प्रमुख एजेंडों में देश का पहला दलित राष्ट्रपति बनाने की मांग भी शामिल थी। इसकी शुरुआत उपराष्ट्रपति पद से हुई और बाद में सांसदों के मंच की भूमिका के बीच के. आर. नारायणन देश के पहले दलित राष्ट्रपति बने।

मुकुल वासनिक ने कहा कि वर्ष 2015 के बाद सांसदों का वह मंच समाप्त हो गया। अब इंडिया गठबंधन की ओर से फिर से ऐसा मंच बनाने की पहल की जा रही है, जिसके माध्यम से बहुजन समाज के हितों और संवैधानिक अधिकारों से जुड़े विषयों को संयुक्त रूप से उठाया जा सके।

देशभर से जनप्रतिनिधियों की भागीदारी

बैठक में कुमारी शैलजा, चरणजीत सिंह चन्नी, सुखदेव भगत, कर्मवीर बौद्ध सहित दक्षिण, पश्चिम, पूर्व और उत्तर भारत से कई सांसद एवं प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में दो राज्यों के उपमुख्यमंत्रियों की भागीदारी का भी उल्लेख किया गया।

हिमाचल से भी प्रतिनिधित्व

हिमाचल प्रदेश से प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार, लाहौल-स्पीति की विधायक अनुराधा राणा, पूर्व मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, अमित भरमौरी, चंबा से शिवकरण चंद्रा तथा मंडी से चमन राही सहित अन्य प्रतिनिधियों ने बैठक में भाग लिया।

बैठक में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं आदिवासी समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सामूहिक रूप से आवाज उठाने तथा संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए संगठित प्रयासों को आगे बढ़ाने पर चर्चा हुई।

प्रेषक:
शिवकरण चंद्रा
वरिष्ठ उपाध्यक्ष, डीसीसी-एसी विभाग, चंबा
PANGI Live NEWS बना अब Tribal live news अपनी राय जरूर दें 🙏 मुझे पूरी उम्मीद है आप अपना प्यार और आशीर्वाद जरूर देंगे।  कुछ दिनों के बाद Pangi Live News की जगह TRIBAL LIVE NEWS👉 देखेंगे 🙏
चंबा में दिशा समिति की बैठक, विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के दिए निर्देश

चंबा, 30 सितंबर 2026।
जिला मुख्यालय चंबा स्थित बचत भवन में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता चंबा-कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने की। बैठक में केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विकास योजनाओं एवं परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों से संबंधित योजनाओं की वर्तमान स्थिति, उपलब्धियों, प्रगति तथा लंबित कार्यों की जानकारी प्रस्तुत की।

सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समयबद्ध और प्रभावी तरीके से पहुंचाया जाए। उन्होंने विकास कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने के साथ-साथ पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।

सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा सहित कई मुद्दों पर चर्चा

बैठक में सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, ग्रामीण विकास, संचार सहित अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। सांसद ने विकास परियोजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही बाधाओं को दूर करने तथा लंबित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं का वास्तविक उद्देश्य तभी पूरा होगा, जब उनका प्रत्यक्ष लाभ आम जनता तक पहुंचे। अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और योजनाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने को कहा गया।

बेहतर समन्वय पर दिया जोर

सांसद ने कहा कि दिशा समिति का मुख्य उद्देश्य विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए केंद्र सरकार की विकास योजनाओं की निगरानी करना है। इससे सरकारी संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने के साथ विकास कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने में मदद मिलती है।

बैठक में जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। जिले में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, विकास परियोजनाओं की गति और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विभिन्न सुझाव भी सामने आए।

इस अवसर पर जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा दिशा समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

🎙️ बाइट  डॉ. राजीव भारद्वाज
सांसद, चंबा-कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र

पांगी लाइव न्यूज़ 
आपकी आवाज़, सच के साथ

<nis:link nis:type=tag nis:id=चंबा nis:value=चंबा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=दिशा_समिति nis:value=दिशा_समिति nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=dishacommittee nis:value=DishaCommittee nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=डॉ_राजीव_भारद्वाज nis:value=डॉ_राजीव_भारद्वाज nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=चंबा_कांगड़ा nis:value=चंबा_कांगड़ा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=विकास_कार्य nis:value=विकास_कार्य nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=विकास_योजनाएं nis:value=विकास_योजनाएं nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=जनकल्याण nis:value=जनकल्याण nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=चंबा_न्यूज़ nis:value=चंबा_न्यूज़ nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=हिमाचल_प्रदेश nis:value=हिमाचल_प्रदेश nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=himachalpradesh nis:value=HimachalPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=pangilivenews nis:value=PangiLiveNews nis:enabled=true nis:link/>
SIR के नाम पर वोट काटना बंद करो CITU- LIVE
मेजर विजय सिंह मनकोटिया के निधन पर सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने जताया शोक
चंबा-कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने वरिष्ठ राजनीतिक एवं सामाजिक व्यक्तित्व मेजर विजय सिंह मनकोटिया के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि मेजर मनकोटिया का निधन प्रदेश और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में लोगों की सेवा करते हुए समाज के विभिन्न वर्गों के हितों के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया।
डॉ. भारद्वाज ने कहा कि मेजर विजय सिंह मनकोटिया सरल, मिलनसार और जनहित के प्रति समर्पित व्यक्तित्व के धनी थे। उनके निधन से प्रदेश ने एक अनुभवी और जनप्रिय नेता खो दिया है।
उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में उनकी संवेदनाएं परिवार के साथ हैं और ईश्वर परिजनों को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।
🎙️ बाइट
डॉ. राजीव भारद्वाज
सांसद, चंबा-कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र
Video 12
पांगी में पंचायत समिति अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव संपन्न

शक्ति कुमार अध्यक्ष और मान सिंह बने उपाध्यक्ष, एसडीएम अमनदीप सिंह की अध्यक्षता में पूरी हुई चुनाव प्रक्रिया

चम्बा/पांगी, 29 सितंबर 2026।
जनजातीय क्षेत्र पांगी में पंचायत समिति अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चुनाव मंगलवार को मिनी सचिवालय किलाड़ के सभागार में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया की अध्यक्षता एसडीएम पांगी अमनदीप सिंह ने की। पूरी प्रक्रिया निर्धारित नियमों एवं प्रावधानों के अनुसार करवाई गई।

चुनाव में पंचायत कोठी (करयुणी) से पंचायत समिति सदस्य शक्ति कुमार को अध्यक्ष तथा पंचायत सेचु से पंचायत समिति सदस्य मान सिंह को उपाध्यक्ष चुना गया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को पदभार मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर एसडीएम अमनदीप सिंह ने दोनों पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि वे पंचायत समिति के प्रभावी संचालन के साथ-साथ पांगी क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

चुनाव प्रक्रिया के दौरान प्रशासन की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। निर्धारित प्रक्रिया के तहत चुनाव शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

✍️ सुरेंद्र ठाकुर
PANGI LIVE NEWS
खबर का असर 👇👇👇
विश्व रेबीज दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, छात्रों ने भाषण प्रतियोगिता में लिया भाग
पांगी का दर्द दिखाई देता है तो भरमौर का दर्द कब दिखाई देगा?

भरमौर की जनता का सवाल—पांगी पर फोकस ठीक, लेकिन अपनी पंचायतों की सुध कब लेंगे नेता?

भरमौर/चंबा। पांगी घाटी की समस्याओं को लेकर राजनीतिक नेताओं की सक्रियता के बीच अब भरमौर की जनता ने भी अपने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। सवाल किसी क्षेत्र को कम या ज्यादा महत्व देने का नहीं, बल्कि भरमौर और पांगी—दोनों क्षेत्रों के साथ समान प्राथमिकता और जवाबदेही का है।

🟠 भाजपा — पांगी का दर्द दिखाई दे रहा है, भरमौर का क्यों नहीं?

राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार सहित भाजपा नेताओं की पांगी को लेकर सक्रियता के बीच भरमौर के लोग पूछ रहे हैं कि अगर पांगी की समस्याएं नेताओं को दिखाई दे रही हैं, तो भरमौर की पंचायतों की समस्याओं पर उतनी ही गंभीरता कब दिखाई जाएगी?

भरमौर पंचायत समिति की बैठक में सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दे उठाए जा चुके हैं।

जनता का सवाल:
👉 क्या भरमौर की सभी पंचायतों में सड़कें बेहतर हैं?
👉 क्या हर स्कूल में पर्याप्त शिक्षक और जरूरी सुविधाएं हैं?
👉 क्या स्वास्थ्य सेवाएं लोगों की जरूरत के मुताबिक उपलब्ध हैं?
👉 क्या मरीजों को इलाज के लिए आज भी लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ती?

🔵 कांग्रेस — सत्ता में रहते हुए भरमौर की समस्याओं का जवाब कौन देगा?

भरमौर की जनता का सवाल कांग्रेस से भी है। यदि क्षेत्र में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल और बिजली जैसे मुद्दे आज भी उठ रहे हैं, तो पिछले वर्षों में सत्ता में रही सरकारों से इन समस्याओं का हिसाब कौन मांगेगा?

हालिया समीक्षा बैठकों में भी भरमौर क्षेत्र में विकास योजनाओं के साथ सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल और बिजली जैसे विषयों की समीक्षा की गई है।

जनता पूछ रही है:
👉 वर्षों से आश्वासन मिल रहे हैं, लेकिन जमीन पर बदलाव कितना आया?
👉 जिन पंचायतों में आज भी मूलभूत सुविधाओं की कमी है, वहां जिम्मेदारी किसकी है?
👉 क्या केवल बैठकें और घोषणाएं पर्याप्त हैं?

🟠 भाजपा — विधायक जी, अपनी पंचायतों की भी सुध लीजिए

भरमौर में वर्तमान विधायक डॉ. जनक राज हैं और पंचायत समिति में भाजपा समर्थित सदस्यों को बहुमत मिला है।

ऐसे में जनता का सवाल सीधा है—

“विधायक जी, पांगी के साथ-साथ भरमौर की पंचायतों का भी दौरा कीजिए। लोगों के बीच बैठकर पूछिए कि उनकी सबसे बड़ी समस्या क्या है।”

सड़क टूट रही है तो देखिए।
स्कूल में शिक्षक की कमी है तो देखिए।
स्वास्थ्य केंद्र में सुविधा कम है तो देखिए।
मरीज को अस्पताल पहुंचने में परेशानी है तो देखिए।

🔵 कांग्रेस और 🟠 भाजपा — सवाल दोनों से

यह मुद्दा केवल भाजपा या कांग्रेस के पक्ष-विपक्ष का नहीं है।

भरमौर की जनता का सवाल दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों से है।

पांगी को विकास चाहिए—बिल्कुल चाहिए।

लेकिन भरमौर को भी विकास चाहिए।

पांगी की सड़क चाहिए—भरमौर की सड़क भी चाहिए।

पांगी में स्वास्थ्य सुविधा चाहिए—भरमौर में भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा चाहिए।

पांगी में स्कूलों की व्यवस्था मजबूत हो—भरमौर के स्कूल भी मजबूत हों।

👉सबसे बड़ा सवाल

क्या पांगी से ज्यादा विकसित हो गया है भरमौर?

अगर हां, तो जनता को बताया जाए कि किन क्षेत्रों में भरमौर आगे है।

और अगर भरमौर में अभी भी समस्याएं हैं, तो फिर सवाल यह है—

“पांगी का दर्द नेताओं को दिखाई दे रहा है, भरमौर का दर्द कब दिखाई देगा?”

भरमौर की जनता पांगी के विकास के खिलाफ नहीं है।

जनता सिर्फ इतना चाहती है कि भरमौर की समस्याओं को भी उतनी ही गंभीरता से सुना जाए।

क्योंकि दोनों क्षेत्र इसी विधानसभा क्षेत्र का हिस्सा हैं और दोनों के लोगों को सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पेयजल और बेहतर कनेक्टिविटी जैसी मूलभूत सुविधाओं का समान अधिकार है।

✍️ सुरेंद्र ठाकुर

PANGI LIVE NEWS | डिजिटल अख़बार

“सवाल किसी के खिलाफ नहीं—सवाल जवाबदेही का है।”
वोट चोरी के आरोपों को लेकर जिला कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी और गिरफ्तारी की मांग, डीसी के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

चम्बा, 28 सितंबर 2026
कथित वोट चोरी और चुनावी प्रक्रिया में अनियमितताओं के आरोपों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी चम्बा ने सोमवार को जिला मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट सुरजीत शर्मा भरमौरी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और मतदाता अधिकारों की सुरक्षा की मांग उठाई।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी और गिरफ्तारी की मांग करते हुए नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पुतले भी जलाए। कांग्रेस नेताओं ने चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग रखी।

प्रदर्शन के बाद जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जिलाधीश चम्बा के माध्यम से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ज्ञापन भेजा गया। ज्ञापन में कांग्रेस ने कथित वोट चोरी, मतदाता सूचियों में बदलाव और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली से जुड़े आरोपों की निष्पक्ष एवं स्वतंत्र जांच करवाने की मांग की।

ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति को लेकर राहुल गांधी ने दर्ज कराया था विरोध

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि फरवरी 2025 में मुख्य चुनाव आयुक्त के चयन के दौरान तत्कालीन चयन समिति में शामिल लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर असहमति दर्ज कराई थी।

उपलब्ध रिपोर्टों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली चयन समिति में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राहुल गांधी शामिल थे। राहुल गांधी ने चयन प्रक्रिया को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होने तक नियुक्ति प्रक्रिया स्थगित करने की मांग करते हुए डिसेंट नोट दर्ज कराया था। इसके बावजूद ज्ञानेश कुमार को मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि चुनाव आयोग देश की संवैधानिक संस्था है और चुनावी प्रक्रिया में मतदाताओं का विश्वास बनाए रखना आवश्यक है। उन्होंने मांग की कि चुनावी प्रक्रिया से जुड़े लगाए जा रहे आरोपों की स्वतंत्र जांच कराई जाए तथा जांच में यदि किसी व्यक्ति के विरुद्ध कानून के तहत अपराध के पर्याप्त प्रमाण सामने आते हैं तो उसके खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जाए।

प्रदर्शन में जिला कांग्रेस के पदाधिकारी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के सदस्य, मंडलम एवं जोन स्तर के पदाधिकारी तथा ग्राम पंचायत और बूथ स्तर के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

नोट: वोट चोरी और चुनावी अनियमितताओं से जुड़े आरोप यहां कांग्रेस द्वारा लगाए गए आरोपों के रूप में प्रस्तुत किए गए हैं; इन्हें स्वतंत्र रूप से सिद्ध तथ्य के रूप में नहीं माना गया है।
वोट चोरी मामले  को लेकर सदर विधायक Neeraj Nayar - Live
सड़क सुरक्षा को लेकर सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, ब्लैक स्पॉट्स और यातायात व्यवस्था को लेकर हुआ मंथन

चंबा 28 सितम्बर 
जिला मुख्यालय चंबा स्थित बचत भवन में सोमवार को सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कांगड़ा-चंबा लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने की। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया और जिले में सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने, ब्लैक स्पॉट्स की पहचान, सड़क संकेतकों की स्थापना तथा लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को सड़क सुरक्षा को लेकर प्रभावी कदम उठाने तथा आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए सभी संबंधित विभागों की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल सरकारी विभागों की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें आम लोगों की भागीदारी भी आवश्यक है। जनसहभागिता के माध्यम से ही यातायात नियमों के प्रति व्यापक जागरूकता पैदा की जा सकती है।

बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की ओर से सड़क सुरक्षा को लेकर किए जा रहे कार्यों तथा भविष्य की योजनाओं की जानकारी सांसद के समक्ष प्रस्तुत की।

बैठक में लोक निर्माण विभाग, पुलिस विभाग, परिवहन विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

बाइट: डॉ. राजीव भारद्वाज, सांसद, कांगड़ा-चंबा लोकसभा क्षेत्र

<nis:link nis:type=tag nis:id=pangilivenews nis:value=PangiLiveNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chambanews nis:value=ChambaNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rajeevbhardwaj nis:value=RajeevBhardwaj nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=roadsafety nis:value=RoadSafety nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=roadsafetycommittee nis:value=RoadSafetyCommittee nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=trafficsafety nis:value=TrafficSafety nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chamba nis:value=Chamba nis:enabled=true nis:link/>
डेढ़ महीने से बंद खवाली-चंबा बस सेवा, बहाली की मांग को लेकर डीसी से मिले ग्रामीण

बस सेवा बंद होने से सरकारी कर्मचारियों, विद्यार्थियों और आम यात्रियों को हो रही परेशानी

चंबा, 28 सितंबर।
पिछले करीब डेढ़ महीने से बंद पड़ी खवाली-चंबा बस सेवा को जल्द बहाल करने की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त चंबा से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर बस सेवा बंद होने से पेश आ रही समस्याओं से अवगत करवाया और जनहित में सेवा को शीघ्र बहाल करने की मांग रखी।

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि खवाली-चंबा बस सेवा क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए आवागमन का प्रमुख साधन है। बस सेवा बंद होने के कारण रोजाना चंबा आने-जाने वाले सरकारी कर्मचारियों, विद्यार्थियों और अन्य यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार बस सेवा उपलब्ध न होने के कारण कई यात्रियों को निजी वाहनों अथवा महंगे वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे लोगों का समय और पैसा दोनों अधिक खर्च हो रहे हैं।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि लोगों की परेशानी को देखते हुए खवाली-चंबा बस सेवा को जल्द बहाल किया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके। बस सेवा शुरू होने से स्कूली विद्यार्थियों, सरकारी कर्मचारियों तथा आम यात्रियों की दैनिक आवाजाही भी सुचारू हो सकेगी।

प्रतिनिधिमंडल की मांग को उपायुक्त चंबा ने गंभीरता से सुना और संबंधित विभाग से आवश्यक कार्रवाई करवाने का आश्वासन दिया।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि बस सेवा बहाल होने से क्षेत्र के हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा और पिछले लंबे समय से चली आ रही परिवहन संबंधी परेशानी का समाधान हो सकेगा।

 बाइट:- घिंधर सिंह, पूर्व उपप्रधान, स्थानीय ग्राम पंचायत
चंबा दौरे पर सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज, 28-29 सितंबर को विभिन्न बैठकों में होंगे शामिल
चंबा, 28 सितंबर। कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज 28 और 29 सितंबर को चंबा जिले के दौरे पर रहेंगे। सांसद ने स्वयं अपने दौरे का कार्यक्रम साझा किया है।
दौरे के पहले दिन 28 सितंबर को पूर्वाह्न 11 बजे सांसद ग्राम पंचायत करियां में बीएसएनएल की महत्वाकांक्षी भारतनेट परियोजना का शुभारंभ करेंगे। इस परियोजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया जाएगा।
इसके बाद दोपहर 2 बजे जिला मुख्यालय चंबा स्थित बचत भवन में आयोजित सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। सांसद का रात्रि ठहराव परिधि गृह चंबा में रहेगा।
वहीं, 29 सितंबर को पूर्वाह्न 11 बजे सांसद बचत भवन चंबा में आयोजित दिशा (DISHA) बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में केंद्र सरकार की विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। साथ ही संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनहित से जुड़े विषयों पर चर्चा होगी।
सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की नियमित समीक्षा के माध्यम से जनहित से जुड़े मुद्दों का समाधान सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है।
बाइट: डॉ. राजीव भारद्वाज, सांसद, कांगड़ा-चंबा लोकसभा क्षेत्र
चम्बा में कांग्रेस ने फूंका ज्ञानेश कुमार का पुतला, वोट चोर गद्दी छोड़ - Live
चंदा चोर कहां मिलेंगे, भाजपा के दफ्तर में 
👉 इस नारे के साथ चम्बा में निकली आक्रोश रैली - Pangi Live News
चंबा मेडिकल कॉलेज को मिली अत्याधुनिक C-Arm मशीन
अब हड्डियों के जटिल ऑपरेशन में डॉक्टरों को मिलेगी लाइव एक्स-रे की सुविधा

बाइट :- MS डॉ. प्रदीप सिंह और डॉ. मानिक सहगल