- चमोली जनपद के मेला मैदान गौचर में आयोजित तीन दिवसीय जनपदीय शरदकालीन शीतकालीन खेलकूद प्रतियोगिता का रंगारंग समापन्न हो गया है। इस खेल प्रतियोगिता में खो खो,कब्बड्डी,बैडमिंटन,लम्बी कूद,ऊंची कूद,दौड़ आदि प्रतियोगिताओ में 100 खिलाडियो का चयन राज्य स्तर की खेल प्रतियोगिता के लिए हुआ।
इस अवसर पर सभी विजेता खिलाडीयो को प्रसाशनिक अधिकारी धर्मेंद्र फर्स्वाण ने मेडिकल व प्रमाण देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर विभिन्न स्कूलों से पंहुचे सहायक अध्यापक/अध्यापिकाये ने खेल प्रतियोगिताओ की सराहना की।
कार्यक्रम सहायिका बबली सेजवाल व खेल सहायिका संगीता रावत का कहना है कि बच्चो में खेल प्रतिभा की कोई कमी नही है,जरूरत इस बात की है कि स्कूली बच्चो को संकुल स्तर पर प्रशिक्षण व प्रोत्साहन राशि में बड्डोत्तरी की जाय।
वही खेलकूद प्रतियोगिता के जिला समन्वयक महिपाल चौहान का कहना है कि इस कार्यक्रम में कोई भी अधिकारी बच्चो के हौसला अफजाई के लिए नही पंहुचा। हालांकि सभी शिक्षक साथियो का उन्हें सहयोग मिला है।