Public App Logo
Profile Picture

HIMWANT PRADESH NEWS

@bhanunegi.ht
93Followers
1Following
Border Mountain Children's Science Festival held in Pokhari; 395 child scientists from 55 schools participated. Sandeep Negi
डाक विभाग गोपेश्वर चमोली द्वारा जन हित में जारी
<nis:link nis:type=tag nis:id=indianpostaldepartment nis:value=indianpostaldepartment nis:enabled=true nis:link/>
Prashant Nainwal
छात्र संघ चुनाव के बाद नई टिहरी पीजी कॉलेज में दो गुटों में झड़प, एबीवीपी ने लगाया मारपीट का आरोप

नई टिहरी। छात्र संघ चुनाव संपन्न होने के बाद नई टिहरी पीजी कॉलेज में दो छात्र गुटों के बीच झड़प हो गई। एबीवीपी के छात्रों ने आरोप लगाया कि सत्यमेव जयते संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने उनके साथ मारपीट की।

घटना में राजू नाम के छात्र के सिर में चोट लगने की सूचना है। घायल छात्र को उपचार के लिए जिला अस्पताल बौराड़ी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे घर भेज दिया।

घटना से नाराज एबीवीपी के छात्रों ने थाने और अस्पताल परिसर में नारेबाजी की। इसके बाद छात्र थाने के बाहर एकत्रित हुए और कथित मारपीट करने वालों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी।

टिहरी के सीओ चंद्रमोहन ने बताया कि एबीवीपी की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

<nis:link nis:type=tag nis:id=नईटिहरी nis:value=नईटिहरी nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=छात्रसंघचुनाव nis:value=छात्रसंघचुनाव nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=pgcollege nis:value=PGCollege nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=abvp nis:value=ABVP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=tehri nis:value=Tehri nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=uttarakhand nis:value=Uttarakhand nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=himwantpradeshnews nis:value=HimwantPradeshNews nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=काशीपुर nis:value=काशीपुर nis:enabled=true nis:link/>
गणेश शाह की थराली विधान सभा में अति सक्रियता से BJP के विधायक पद के दावेदारो में हलचल ही तेज।
 Ganesh Shah
ट्राउड फिश को बनाया रोजगार का जरिया अब कमा रहे है लाखो रूपया।
 <nis:link nis:type=tag nis:id=ट्राउड nis:value=ट्राउड nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=कर्णप्रयाग nis:value=कर्णप्रयाग nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=देवाल nis:value=देवाल nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=selfemployed nis:value=selfemployed nis:enabled=true nis:link/>
देवाल विकासखंड का लोहाजंग बना साहसिक पर्यटन का हब।
दो महिलाओं की मौत के बाद भी करीब एक माह से भालू नहीं पकड़ा गया।
सिदेली और कुलेन्डू में लगातार भालू की चहलकदमी।
घर के समीप भालू देखकर महिला ने भागकर बचाई जान।
झंगोरा,मडुआ, मक्का  की फसलों को नुकसान की शिकायत।
पिंजरों में रखी घास सूखी, लेकिन भालू नहीं फंसा।
ग्रामीणों ने जल्द कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
https://himwantpradeshnews.com/18-trekkers-stranded-on-kalindi-track-administration-alert-rescue-will-be-done-when-the-weather-clears/
संगठन मजबूती और जन मुद्दों को लेकर आप की बैठक, आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर मंथन

काशीपुर। पंत पार्क के समीप आम आदमी पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय में रविवार को ऊधम सिंह नगर जिले के पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने, जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने तथा आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों को मजबूती के साथ चुनाव लड़ाने को लेकर चर्चा की गई।

बैठक की अध्यक्षता आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष उमा भारद्वाज ने की। वक्ताओं ने कहा कि पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने के साथ ही स्थानीय समस्याओं और जनसरोकारों को लेकर जनता के बीच जाना होगा।

बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष उमा भारद्वाज ने कहा कि आम आदमी पार्टी दिल्ली और पंजाब में किए गए कार्यों को मॉडल के रूप में लेकर उत्तराखंड में शिक्षा, स्वास्थ्य, कनेक्टिविटी और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को जनता के बीच उठाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी को उम्मीद है कि आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड की जनता आम आदमी पार्टी को समर्थन देगी और पार्टी विधानसभा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगी।

वहीं, आम आदमी पार्टी के नगर अध्यक्ष उदित बंसल ने कहा कि पार्टी जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर जनता की अदालत में जाएगी और जनता का जो आदेश होगा, उसके अनुरूप आगे की रणनीति तय की जाएगी। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि भाजपा विकास कार्यों का प्रचार तो करती है, लेकिन कई स्थानों पर विकास कार्य जमीन पर अपेक्षित रूप से दिखाई नहीं देते।

उदित बंसल ने काशीपुर में रामनगर रोड पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज और महाराणा प्रताप चौक पर बने ब्रिज को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने शहर की विभिन्न सड़कों की खराब स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि सड़क और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को पार्टी प्रमुखता से उठाएगी।

उन्होंने कहा कि दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी द्वारा शिक्षा, बिजली तथा महिलाओं से जुड़ी योजनाओं को लागू किया गया है। इसी तरह उत्तराखंड में भी जनता से जुड़े विकास और जनकल्याण के मुद्दों को लेकर पार्टी काम करने का प्रयास करेगी।

कार्यक्रम में बाजपुर से पहुंचे पार्टी कार्यकर्ता जगतार सिंह बाजवा ने किसानों की समस्याओं के साथ-साथ जल, जंगल और जमीन से जुड़े मुद्दों को भी पार्टी के चुनावी एजेंडे में शामिल करने की अपील की।

बैठक में ऊधम सिंह नगर जिले की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
चमोली, 

धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने को प्रशासन ने जारी किए आदेश

बद्रीनाथ धाम सहित धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रशासन सख्त

श्री बद्रीनाथ धाम सहित जनपद चमोली के सभी धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों की धार्मिक एवं सांस्कृतिक गरिमा बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण आदेश जारी किए हैं। जिला मजिस्ट्रेट गौरव कुमार ने धार्मिक स्थलों के आसपास उच्च आवृत्ति वाले साउंड सिस्टम का प्रयोग कर धार्मिक स्थलों की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले कार्यक्रमों को तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित किया है।

आदेश के अनुसार धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों के आसपास किसी भी प्रकार का कार्यक्रम आयोजित करने से पूर्व स्थानीय प्रशासन से विधिवत पूर्वानुमति प्राप्त करना अनिवार्य होगा। संबंधित उप जिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट कार्यक्रम की अनुमति देने से पूर्व सभी पहलुओं का गंभीरता से परीक्षण करते हुए स्वयं अनुमति जारी करेंगे। किसी अन्य विभाग अथवा अधिकारी को अनुमति प्रदान करने के लिए नामित नहीं किया जाएगा।

जिला मजिस्ट्रेट ने संबंधित अधिकारियों को आदेशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। आदेशों की अवहेलना करने वाले आयोजक मंडल/आयोजन समिति के विरुद्ध नियमानुसार विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
- चमोली जनपद के मेला मैदान गौचर में आयोजित तीन दिवसीय जनपदीय शरदकालीन शीतकालीन खेलकूद प्रतियोगिता का रंगारंग समापन्न हो गया है। इस खेल प्रतियोगिता में खो खो,कब्बड्डी,बैडमिंटन,लम्बी कूद,ऊंची कूद,दौड़ आदि प्रतियोगिताओ में 100 खिलाडियो का चयन राज्य स्तर की खेल प्रतियोगिता के लिए हुआ। 
इस अवसर पर सभी विजेता खिलाडीयो को प्रसाशनिक अधिकारी धर्मेंद्र फर्स्वाण ने मेडिकल व प्रमाण देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर विभिन्न स्कूलों से पंहुचे सहायक अध्यापक/अध्यापिकाये ने खेल प्रतियोगिताओ की सराहना की।
  कार्यक्रम सहायिका बबली सेजवाल व खेल सहायिका संगीता रावत का कहना है कि बच्चो में खेल प्रतिभा की कोई कमी नही है,जरूरत इस बात की है कि स्कूली बच्चो को संकुल स्तर पर प्रशिक्षण व प्रोत्साहन राशि में बड्डोत्तरी की जाय।

वही खेलकूद प्रतियोगिता के जिला समन्वयक महिपाल चौहान का कहना है कि इस कार्यक्रम में कोई भी अधिकारी बच्चो के हौसला अफजाई के लिए नही पंहुचा। हालांकि सभी शिक्षक साथियो का उन्हें सहयोग मिला है।
नगर पालिकाध्यक्ष कर्णप्रयाग गणेश शाह की पहल पर नगर क्षेत्र के बंदरो को पकड़ने का अभियान जारी
<nis:link nis:type=tag nis:id=कर्णप्रयाग nis:value=कर्णप्रयाग nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=nandadevilokjat nis:value=Nandadevilokjat nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=karanparyag nis:value=karanparyag nis:enabled=true nis:link/> 

देवराडा ननिहाल में विराजमान हुई ,राजराजेश्वरी
5 अक्टूबर को आयोजित होगी दक्षता परीक्षा <nis:link nis:type=tag nis:id=education nis:value=education nis:enabled=true nis:link/>
भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला सम्मेलन में सात वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

गौचर प्रेस क्लब के लिए भूमि उपलब्ध कराने का विधायक ने दिया आश्वासन

गौचर। भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ के गौचर में आयोजित जिला सम्मेलन में जनपद के सात वरिष्ठ पत्रकारों को अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल ने गौचर में प्रेस क्लब के लिए भूमि उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज के प्रहरी के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हैं और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा।

प्रदेश अध्यक्ष चंद्रवीर गायत्री की अध्यक्षता में आयोजित सम्मेलन का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। सम्मेलन में जिलेभर से 30 से अधिक पत्रकारों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान संगठन की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए महाबीर रावत को जिला प्रभारी बनाया गया।

सम्मेलन में पीपलकोटी से भुवन शाह, कर्णप्रयाग से भानू प्रकाश नेगी, पोखरी से राजेंद्र असवाल, गैरसैंण से दिलबर बिष्ट, नारायणबगड़ से जयबीर मनराल, थराली से गिरीश चंदोला तथा गोपेश्वर से सुरेंद्र सिंह गढ़िया और सीमा चमोली को संगठन में विभिन्न दायित्व सौंपे गए।

मुख्य अतिथि विधायक अनिल नौटियाल ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज और सरकार के बीच महत्वपूर्ण कड़ी का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि गौचर में प्रेस क्लब के भवन की मांग लंबे समय से उठती रही है। इसके लिए मुख्यमंत्री से भी वार्ता की जाएगी।

नगर पालिका गौचर के अध्यक्ष संदीप नेगी ने सम्मेलन के आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि पत्रकारों के कार्यालय के लिए एसडीएम के सहयोग से भूमि उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही पत्रकारों के बैठने के लिए कक्ष की व्यवस्था करने की बात भी कही।

संघ के राष्ट्रीय महासचिव गिरधर शर्मा ने संगठन की गतिविधियों और उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। प्रदेश अध्यक्ष चंद्रवीर गायत्री ने कहा कि भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ समाज के सभी वर्गों के हितों के साथ-साथ पत्रकारों की समस्याओं और अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष कर रहा है।

उपजिलाधिकारी अलके नौडियाल ने कहा कि पत्रकार चौथे स्तंभ के रूप में सरकार और समाज के बीच सेतु का काम करते हैं। उन्होंने भी गौचर में प्रेस क्लब के लिए भूमि उपलब्ध कराने के संबंध में जिलाधिकारी से वार्ता करने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम संयोजक एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मण रावत ने पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। जिलाध्यक्ष दिग्पाल गुसाईं ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। संचालन अर्जुन नेगी ने किया।

इस अवसर पर दुवा के प्रधान महाबीर रावत, पूजा बरमोला, मदखोला की ग्राम प्रधान सुमेदा बिष्ट, खरसाईं की प्रधान शिवानी चौधरी, जयबीर मनराल, सुरेंद्र धपोला, भुवन शाह, संतोष कुंवर, संजय कंडारी, सुभाष पिमोली, लक्ष्मी कुमेड़ी, महेशानंद जुयाल, पूर्व प्रधानाचार्य जगदीश कनवासी, अनिल नेगी, राजेंद्र नेगी, रघुबीर बिष्ट, सुनील पंवार, व्यापार संघ अध्यक्ष राकेश लिंगवाल, विपुल रावत सहित बड़ी संख्या में पत्रकार एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Bhanu Prakash /DD NEWS
Video 18
बलबीर भाई को दिल से बधाई व शुभकामनाए।
<nis:link nis:type=tag nis:id=lakpatbutola nis:value=LakpatButola nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=badrinath nis:value=badrinath nis:enabled=true nis:link/> Lakhpat Singh Butola
नारायणबगड़ के बमियाला-कफोली में भालू का आतंक, ग्रामीण दहशत में

नारायणबगड़। चमोली जनपद के विकासखंड नारायणबगड़ के दूरस्थ गांव बमियाला, कफोली और नालापानी तोक में इन दिनों भालू की लगातार आवाजाही से ग्रामीण दहशत में हैं। ग्रामीणों के अनुसार भालू रात के समय आबादी वाले क्षेत्रों में पहुंचकर घरों के आंगन तक आ रहे हैं। इसके साथ ही फसलों को भी नुकसान पहुंचाया जा रहा है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmdhami nis:value=CMDhami nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sports nis:value=sports nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=education nis:value=education nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=anilnotiyal nis:value=anilnotiyal nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=sports nis:value=sports nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cmdhami nis:value=CMDhami nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rekhaarya nis:value=rekhaarya nis:enabled=true nis:link/> Rekha Arya   Diprchamoli
क्लास 12, हेरिटेज स्कूल अलीगंज रोड काशीपुर की छात्रा  क्रिस्टीन डॉनल्ड,के सवाल से प्रभावित हुए सीएम धामी। 
<nis:link nis:type=tag nis:id=education nis:value=education nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cmdhami nis:value=cmdhami nis:enabled=true nis:link/>