देहरादून में राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक धरोहर का एक अनूठा संगम देखने को मिला। सामाजिक सरोकारों और जनहित के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाने वाले प्रतिष्ठित संगठन 'अपना परिवार सामाजिक संगठन, देहरादून उत्तराखंड' की ओर से , 02 अक्टूबर 2026 को एक भव्य सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन किया गया।
'एक शाम हिंदुस्तान के नाम' समारोह देहरादून के टाउन हॉल, नगर निगम परिसर में आयोजित किया गया, जिसका शुभारंभ शाम 4:00 बजे से हुआ।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और देशभक्ति का संगम
संगठन के पदाधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना और उनमें राष्ट्र के प्रति कर्तव्य व प्रेम की भावना को और सुदृढ़ करना है।
कार्यक्रम के दौरान देवभूमि उत्तराखंड की लोक संस्कृति के साथ-साथ विभिन्न राज्यों के पारंपरिक नृत्यों और देशभक्ति से ओत-प्रोत गीतों की प्रस्तुतियां दी गई। स्थानीय और आमंत्रित कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले नाटक और संगीत कार्यक्रम इस शाम को बेहद खास और यादगार बना दिया।
"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #viralvideo