Public App Logo
टीकमगढ़ में 10 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाया स्वास्थ्य कर्मी: युवक को कंप्यूटर ऑपरेटर बनाने मांगे 80 हजार, आधिकारिक बयान आए सामने जानकारी के मुताबिक हम आपको बता दें कि टीकमगढ़ में लोकायुक्त पुलिस सागर ने आज शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए स्वास्थ्य विभाग के एमपीडब्ल्यू देशराज घोष को ₹10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। आरोपी ने छतरपुर जिले के घुवारा निवासी अरविंद राजपूत से कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर नौकरी दिलाने के एवज में 80 हजार रुपए की मांग की थी। लोकायुक्त पुलिस सागर की टीम आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। वही क्या कुछ कहा शुक्रवार शाम 5 बजे लोकायुक्त अधिकारी ने आप भी सुनिए। - Tikamgarh News