Public App Logo
Profile Picture

Ayush chaturvedi

@ayushchaturvedi25
682Followers
0Following
खाद्य आश्रम के सामने मुख्य मार्ग पर लगी डीपी में लगी भीषण आग। 
विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने पानी डालकर बुझाई आग।
*आम नागरिक की पहल के बाद नहीं जागा नगर पालिका , गड्ढे मे टैक्सी गिरने के बाद टैक्सी चालक ने भरा था गड्ढा जिसके बाद कुछ समय प्रशासन की चहल पहल तों दिखी लेकिन हुआ कुछ नहीं और आज फिर हुआ हादसा आखिर क्या प्रशासन बड़ी घटना का इंतजार कर कर रहा*
टीकमगढ़ में जामा मस्जिद के पास हिन्दू मुस्लिम एकता का नया संगम। 

<nis:link nis:type=tag nis:id=टीकमगढ़ nis:value=टीकमगढ़ nis:enabled=true nis:link/>
*गणेश प्रतिमा के सामने गूंजा ‘देवा श्री गणेशा’, टीकमगढ़ में ग्यारहवीं शरीफ के जुलूस में दिखी हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की मिसाल*

टीकमगढ़। गुरुवार को टीकमगढ़ में आपसी भाईचारे और सौहार्द की खूबसूरत तस्वीर देखने को मिली। ग्यारहवीं शरीफ का जुलूस जब छोटी देवी स्थित गणेश प्रतिमा के पास पहुंचा, तो जुलूस में शामिल मुस्लिम भाइयों ने डीजे पर **‘देवा श्री गणेशा’** गीत बजाकर गणेश प्रतिमा का स्वागत किया।

इस दौरान जुलूस में शामिल लोगों ने धार्मिक सौहार्द और आपसी प्रेम का संदेश दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने इस पहल को **टीकमगढ़ की गंगा-जमुनी तहजीब और भाईचारे की मिसाल** बताया।
दिगौड़ा पुलिस का एक्शन: तीन आरोपी गिरफ्तार, सड़क पर कराई पैदल परेड

**टीकमगढ़।** दिगौड़ा थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे  मोहित साहू, रोहित साहू और रंजीत उर्फ छोटू यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों पर मारपीट, पैसे मांगने और बाइक में आग लगाने के आरोप हैं। गिरफ्तारी के बाद तीनों की सड़क पर पैदल परेड कराई गई, इस दौरान वे “गुंडागर्दी पाप है, पुलिस हमारी बाप है” कहते नजर आए।

थाना प्रभारी मनीष मिश्रा  ने बताया कि तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है, जबकि रवि यादव और हरिकिशन चढ़ार की तलाश जारी है।

गणेश प्रतिमा खंडित करने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, डीजे की आवाज कम करने को लेकर विवाद की बात

टीकमगढ़। देहात थाना क्षेत्र के मवई गांव में गणेश प्रतिमा खंडित किए जाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार देर रात तीनों आरोपियों को पकड़कर थाने में लाया। मामले में आयोजन समिति के सदस्य अनिल अहिरवार की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है।

जानकारी के अनुसार, बुधवार रात मवई गांव में गणेश उत्सव के दौरान प्रतिमा खंडित किए जाने की घटना सामने आई थी। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बन गई और लोगों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। शिकायत के आधार पर देहात थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रकाश अहिरवार, मनोज अहिरवार और भागचंद अहिरवार के रूप में हुई है। तीनों को सगे भाई बताया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी में प्रतिमा खंडित करने के पीछे डीजे की आवाज कम करने को लेकर विवाद की बात सामने आई है। हालांकि, विवाद की पूरी परिस्थितियों और घटना में आरोपियों की भूमिका को लेकर पुलिस की जांच जारी है।

आयोजन समिति के सदस्य अनिल अहिरवार की शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद पुलिस गांव में स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि गणेश उत्सव के दौरान इस तरह की घटना से श्रद्धालुओं में नाराजगी है। लोगों ने दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले में उपलब्ध साक्ष्यों और शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। जांच के बाद घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।
गणपति बप्पा मोरया 🚩🙏

<nis:link nis:type=tag nis:id=गणपति nis:value=गणपति nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=टीकमगढ़ nis:value=टीकमगढ़ nis:enabled=true nis:link/>

टीकमगढ़ में सरकारी गौशाला बनी प्राइवेट कंपनी का गोदाम: सीईओ बोले- आज ही निरीक्षण करेंगे 

टीकमगढ़ में सरकारी गौशालाओं की बदहाली के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। आज शनिवार को जिला मुख्यालय से करीब 4 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत पहाड़ी खुर्द की सरकारी गौशाला बंद मिली। इसे 38 लाख रुपए की लागत से बनाया गया था, लेकिन इसमें एक भी गौवंश नहीं है। इस वजह से बेसहारा मवेशी सड़कों पर भटकने और हादसों का शिकार होने को मजबूर हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि बिना किसी सरकारी मंजूरी के 38 लाख रुपए की सरकारी संपत्ति का निजी इस्तेमाल नियमों का सीधा उल्लंघन है।

इस पूरे मामले में ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों के बयान अलग-अलग हैं। 

इस मामले में जिला पंचायत सीईओ विशाल धाकड़ का कहना है कि सरकारी गौशाला का गोदाम के रूप में इस्तेमाल करना पूरी तरह गलत और नियम विरुद्ध है। गौशाला का तुरंत निरीक्षण करवाया जाएगा। जांच के बाद सरकारी संपत्ति का अनाधिकृत रूप से उपयोग करने वाले दोषियों के खिलाफ नियम अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सास ने दामाद और उसके भाई को चप्पल से पीटा: बेटी बचाव करती रही, टीकमगढ़ में पारिवारिक विवाद की पेशी पर आए थे 

टीकमगढ़ जिला न्यायालय परिसर में शुक्रवार दोपहर हंगामा हो गया। यहां एक सास ने अपने दामाद और उसके बड़े भाई की चप्पलों से पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें महिला को मारपीट करते देखा गया। 

जानकारी के मुताबिक, दामाद और बेटी के बीच पारिवारिक विवाद का मामला कोर्ट में चल रहा है। शुक्रवार को दोनों पक्ष इसी मामले की पेशी पर आए थे। 

सुनवाई के बाद न्यायालय परिसर के बाहर ही सास ने किसी बात पर गुस्से में आकर दामाद के साथ मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने आए दामाद के बड़े भाई को भी महिला ने नहीं छोड़ा।

बताया गया है कि महिला पक्ष टीकमगढ़ के धर्मपुरा गांव का रहने वाला है, जबकि दामाद पक्ष उत्तर प्रदेश के गुरसराय से पेशी पर आया था। 

मौजूद लोगों ने बताया कि कोर्ट परिसर में अचानक हुई इस मारपीट से वहां भीड़ जमा हो गई। इस दौरान पत्नी अपने पति और जेठ का बचाव करती दिखी। बाद में लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।

फिलहाल इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से थाने में शिकायत दर्ज होने की जानकारी नहीं है। करीब एक हफ्ते पहले भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था। तब बेटी-दामाद के पारिवारिक विवाद की पेशी के दौरान ससुर और साले ने मिलकर दामाद की पिटाई कर दी थी।
नन्नी टेहरी में ग्रामीणों ने पकड़ी अवैध शराब

टीकमगढ़। जिले के नन्नी टेहरी गांव में गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने अवैध शराब ले जा रहे एक व्यक्ति को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में लंबे समय से अवैध तरीके से शराब की दुकान संचालित की जा रही है।

बताया गया कि गुरुवार सुबह एक व्यक्ति बाइक पर शराब रखकर ले जा रहा था। इसी दौरान ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ गई। ग्रामीणों ने उसे रोककर शराब पकड़ ली और तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।

ग्रामीणों का कहना है कि गांव में लंबे समय से अवैध शराब का कारोबार चल रहा है, जिसके कारण गांव का माहौल प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने पुलिस से मामले की जांच कर अवैध शराब कारोबार पर कार्रवाई की मांग की है।
जतारा मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर नदी में गिरी

टीकमगढ़ जतारा मार्ग पर बीती रात को एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर लार खुर्द गांव के पास पुल से नदी में गिर गई। इस घटना में कार में सवार लोग सुरक्षित बताए गए हैं। 

घटना बीती रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है। यह कार जतारा से टीकमगढ़ जा रही थी। कार अभी भी नदी में ही डली हुई है।
टीकमगढ़ में नकली सोने की ईट बेचने वाले महिला पुरुष गिरफ्तार: यूपी के ग्रामीण से डेढ़ लाख हड़पे थे, दो आरोपी अब भी फरार 

 टीकमगढ़ जिले के दिगौड़ा इलाके में पीतल की ईंट को असली सोना बता कर डेढ़ लाख रुपए से ज्यादा की ठगी करने का मामला सामने आया है। दिगौड़ा थाना पुलिस ने बुधवार को इस फर्जीवाड़े में शामिल एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक, ललितपुर जिले के भैलोनी सूबा निवासी पीड़ित मनोज ने 6 सितंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मनोज ने बताया कि चार लोगों ने (जिसमें एक महिला भी शामिल थी) उन्हें झांसे में लेकर पीतल के टुकड़ों को सोने की असली ईंट बता दिया और डेढ़ लाख रुपये ऐंठ लिए।

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर बुधवार को रानीगंज तिगैला से एक महिला और उसके साथी को पकड़ा। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर पीतल को सोना बताकर बेचने का जुर्म कबूल कर लिया है।

पुलिस को आरोपियों के पास से पीतल धातु के टुकड़े और ठगी के 80 हजार रुपए मिले हैं। गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। वहीं मामले में शामिल बाकी दो फरार साथियों की तलाश जारी है।
सत्य की जीत हुई है हाई कोर्ट से स्टे मिलने के बाद बोले टीकमगढ़ नगर पालिका के अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार और पप्पू मलिक

<nis:link nis:type=tag nis:id=tikamgarh nis:value=tikamgarh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=congress nis:value=Congress nis:enabled=true nis:link/>
श्री ओमपाल सिंह भदौरिया जी द्वारा नपा अध्यक्ष का पुनः पदभार ग्रहण कराया गया।
टीकमगढ़ में रिपटा डूबने से रास्ता हुआ बंद: ग्रामीणों ने की नए पुल की मांग, बोले- जान जोखिम में डाल बच्चे जाते हैं स्कूल

जानकारी के मुताबिक हम आपको बता दें कि टीकमगढ़ जिला मुख्यालय से करीब 8 किलोमीटर दूर नचनवारा ग्राम पंचायत में बारिश के मौसम में ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। गांव के रास्ते में बना पुल पानी में पूरी तरह डूब जाता है, जिससे बच्चों का स्कूल जाना और बुजुर्गों का निकलना मुश्किल हो जाता है। आज सोमवार को गांव के लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया और कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंप कर नए पुल के निर्माण की मांग की।
🚨 अवैध शराब के खिलाफ पलेरा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई 🚨

अतरार की पहाड़ियों में कबूतरों के डेरे पर दबिश, 14 लीटर अवैध शराब जब्त

पलेरा। जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और भंडारण के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना पलेरा पुलिस ने अतरार की पहाड़ियों स्थित कबूतरों के डेरे पर दबिश देकर बड़ी कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई में तीन आरोपियों—मछला कबूतरा, मुस्कान कबूतरा और नीरज कबूतरा, निवासी अतरार की पहाड़िया पलेरा—को अवैध शराब रखने, बेचने एवं बनाने के आरोप में पकड़ा गया।

➡️ 14 लीटर कच्ची अवैध शराब जब्त
➡️ शराब की अनुमानित कीमत करीब ₹2,800
➡️ 110 लीटर कच्ची शराब बनाने का लहान नष्ट
➡️ तीन अलग-अलग प्रकरण दर्ज—अपराध क्रमांक 297/26, 298/26 एवं 299/26
➡️ धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई

पुलिस ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रीति भार्गव, उनि. संतोष सिंह गौड़, सउनि. फूलचंद्र बौद्ध सहित थाना पलेरा एवं चौकी खजरी के पुलिस बल की सराहनीय भूमिका रही।

<nis:link nis:type=tag nis:id=palera nis:value=Palera nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=tikamgarh nis:value=Tikamgarh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=policeaction nis:value=PoliceAction nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=illegalliquor nis:value=IllegalLiquor nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=पलेरा nis:value=पलेरा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=टीकमगढ़ nis:value=टीकमगढ़ nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=अवैधशराब nis:value=अवैधशराब nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=पुलिसकार्रवाई nis:value=पुलिसकार्रवाई nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/>
टीकमगढ़ अस्पताल चौराहे पर यातायात प्रभारी कैलाश पटेल आर्या पाराशर आर आई साहब सहित पटाखे फोड़ने वाली बुलेट गाडी पर जोरदार करवाई