Public App Logo
स्वच्छता पखवाड़ा के तहत रेलवे स्टेशन पर युवाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान -- स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत मेरा युवा भारत (MY Bharat) के तत्वावधान में टीकमगढ़ फिजिकल एकेडमी के युवाओं द्वारा गत दिवस रेलवे स्टेशन टीकमगढ़ पर स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। अभियान के दौरान फिजिकल एकेडमी के कोच एवं छात्र-छात्राओं ने स्टेशन परिसर और पार्किंग क्षेत्र में साफ-सफाई की। युवाओं ने स्टेशन पर उपस्थित यात्रियों से स्वच्छता बनाए रखने और कचरा इधर-उधर न फैलाने की अपील भी की। इसके साथ ही सभी युवाओं ने एकजुट होकर स्वच्छता शपथ ली तथा आमजन को स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में टीकमगढ़ स्टेशन मास्टर श्री शुभम जैन, टीकमगढ़ फिजिकल एकेडमी के कोच श्री अंकित, मेरा युवा भारत के छल्ट श्री पुष्पेंद्र प्रजापति तथा परशुराम युवा मंडल से हर्ष प्रजापति, यक्ष पाठक, गौतम प्रजापति सहित बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से पूरा वातावरण देशभक्तिमय हो गया। अभियान का उद्देश्य आमजन में स्वच्छता के महत्व तथा गंदगी से होने वाली बीमारियों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और स्वच्छ वातावरण के निर्माण में युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करना रहा। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। युवाओं ने स्वच्छता को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने और अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। #JansamparkMP #Jansamparktikamgarh #tikamgarh - Tikamgarh News