जमुई: हरदीमोह गांव में करैत सांप के डंसने से किशोर की मौत, पुलिस ने सदर अस्पताल में शव का कराया पोस्टमार्टम
Jamui, Jamui | Aug 14, 2026 हरदीमोह गांव स्थित घर में सोए अवस्था में करैत सांप ने परमेश्वर पंडित के 15 वर्षीय पुत्र निवेश कुमार को डंस लिया। जिसे इलाज के लिए शेखपुरा लेकर जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मृतक निवेश के शव को शुक्रवार को दिन के 11:00 बजे सदर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर द्वारा पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की।