डूंगरपुर: *सेमलपुरा: करोड़ों की आबादी भूमि से अतिक्रमण हटाया, पट्टों की भी हो रही जांच*
चित्तौड़गढ़, 11 अगस्त। ग्राम पंचायत सेमलपुरा की आराजी संख्या 1311/1553 की करोड़ों रुपये मूल्य की आबादी भूमि पर प्रशासन ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाया। मौके पर भारी पुलिस जाप्ता तैनात किया गया।
जिला कलेक्टर द्वारा पूर्व में जारी 36 पट्टे निरस्त किए जा चुके हैं। इसके बावजूद भूमि पर कब्जे और निर्माण की शिकायतें मिलने पर प्रशासन ने कार्रवाई तेज की।
वर्ष 2025-26 में जारी 16 पुश्तैनी और रियायती पट्टे भी जांच के दायरे में हैं। ग्रामीणों ने पूर्व सरपंच-सचिव पर नियम विरुद्ध पट्टे जारी करने का आरोप लगाया। पूर्व ग्राम विकास अधिकारी को 16-C का नोटिस दिया गया है। प्रशासन ने भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के साथ रिकॉर्ड की जांच शुरू कर दी है।#news #chittorgarh #viral #breakingnews