Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh

डूंगरपुर नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस का X-Factor! डूंगरपुर नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस के संभावित चेहरों को लेकर चर्चा तेज है। लेकिन 35 साल से कांग्रेस डूंगरपुर में अपना नगर बोर्ड नहीं बना पाई और पिछले चुनाव में कांग्रेस के खाते में सिर्फ 6 सीटें आई थीं। अब बड़ा सवाल—क्या इस बार कांग्रेस वापसी कर डूंगरपुर नगर निकाय की तस्वीर बदल पाएगी? 👀 देखिए Cut2Cut Live की “चुनाव का X-Factor” सीरीज और जानिए चुनावी मैदान के हर पहलू की कहानी! #DungarpurNews #DungarpurElection #RajasthanPolitics #Congress

Dungarpur, Dungarpur | Aug 16, 2026

MORE NEWS

सावन के पावन माह में डूंगरपुर में शिवभक्ति का माहौल छाया हुआ है। शनिवार को बाँसवाड़ा से आए 45 कांवड़ियों का जत्था हर-हर महादेव के जयकारों के साथ शहर पहुँचा। श्रद्धालुओं ने बेणेश्वर धाम के त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाकर आबूदर्रा घाट से पवित्र जल भरा। पुलिस लाइन के सामने शहरवासियों ने कांवड़ियों का भव्य स्वागत किया। श्रावण मास के पहले सोमवार (17 अगस्त) को कांवड़ यात्रा की शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद श्रद्धालु धनेश्वर महादेव मंदिर पहुँचकर भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे।

#DungarpurNews #Sawan2026 #KanwarYatra #Dungarpur #HarHarMahadev BaneshwarDham

सावन के पावन माह में डूंगरपुर में शिवभक्ति का माहौल छाया हुआ है। शनिवार को बाँसवाड़ा से आए 45 कांवड़ियों का जत्था हर-हर महादेव के जयकारों के साथ शहर पहुँचा। श्रद्धालुओं ने बेणेश्वर धाम के त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाकर आबूदर्रा घाट से पवित्र जल भरा। पुलिस लाइन के सामने शहरवासियों ने कांवड़ियों का भव्य स्वागत किया। श्रावण मास के पहले सोमवार (17 अगस्त) को कांवड़ यात्रा की शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद श्रद्धालु धनेश्वर महादेव मंदिर पहुँचकर भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे। #DungarpurNews #Sawan2026 #KanwarYatra #Dungarpur #HarHarMahadev BaneshwarDham

Dungarpur, Dungarpur | Aug 16, 2026

डूंगरपुर। जिले में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) द्वारा आयोजित 'युवा शंखनाद महोत्सव' में हजारों युवाओं ने अपने शौर्य और साहस का अद्भुत प्रदर्शन किया। युवाओं को देश की हर चुनौती से निपटने और मोबाइल से दूर रहकर शारीरिक-मानसिक विकास के लिए प्रेरित किया गया। शहीद पार्क से शुरू हुए इस आयोजन में युवाओं ने गिरल और एसबीपी कॉलेज ग्राउंड में कठिन बाधाओं को पार किया। युवा पानी, आग की लपटों, बर्फ की सिल्लियों और कीचड़ के दरिया से होकर गुजरे। साथ ही पाइप, टायरों के बीच रेंगकर और कुश्ती में अपना दमखम दिखाया। संघ के पदाधिकारियों ने युवाओं को खेलों से जुड़ने की सलाह दी।

#YuvaShankhnad #RSS #Dungarpur #DungarpurNews #YuvaShakti DeshBhakti

डूंगरपुर। जिले में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) द्वारा आयोजित 'युवा शंखनाद महोत्सव' में हजारों युवाओं ने अपने शौर्य और साहस का अद्भुत प्रदर्शन किया। युवाओं को देश की हर चुनौती से निपटने और मोबाइल से दूर रहकर शारीरिक-मानसिक विकास के लिए प्रेरित किया गया। शहीद पार्क से शुरू हुए इस आयोजन में युवाओं ने गिरल और एसबीपी कॉलेज ग्राउंड में कठिन बाधाओं को पार किया। युवा पानी, आग की लपटों, बर्फ की सिल्लियों और कीचड़ के दरिया से होकर गुजरे। साथ ही पाइप, टायरों के बीच रेंगकर और कुश्ती में अपना दमखम दिखाया। संघ के पदाधिकारियों ने युवाओं को खेलों से जुड़ने की सलाह दी। #YuvaShankhnad #RSS #Dungarpur #DungarpurNews #YuvaShakti DeshBhakti

Dungarpur, Dungarpur | Aug 16, 2026

डूंगरपुर दोवड़ा थाना क्षेत्र के बटीकड़ा मोड़ के पास तेज रफ्तार बस की टक्कर से बाइक सवार 22 वर्षीय मयूर परमार की मौत हो गई, जबकि उसका साथी पंकज (21) गंभीर रूप से घायल हो गया। एएसआई डायालाल पाटीदार के अनुसार, रागेला निवासी मयूर व पंकज पुनाली से घर लौट रहे थे। तभी सामने से आ रही बस के चालक ने लापरवाही से रोंग साइड आकर बाइक को टक्कर मार दी। एंबुलेंस से घायलों को डूंगरपुर अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ से गुजरात ले जाते समय मयूर ने रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

#DungarpurNews #RoadAccident #Dovda #Dungarpur #BreakingNews

डूंगरपुर दोवड़ा थाना क्षेत्र के बटीकड़ा मोड़ के पास तेज रफ्तार बस की टक्कर से बाइक सवार 22 वर्षीय मयूर परमार की मौत हो गई, जबकि उसका साथी पंकज (21) गंभीर रूप से घायल हो गया। एएसआई डायालाल पाटीदार के अनुसार, रागेला निवासी मयूर व पंकज पुनाली से घर लौट रहे थे। तभी सामने से आ रही बस के चालक ने लापरवाही से रोंग साइड आकर बाइक को टक्कर मार दी। एंबुलेंस से घायलों को डूंगरपुर अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ से गुजरात ले जाते समय मयूर ने रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। #DungarpurNews #RoadAccident #Dovda #Dungarpur #BreakingNews

Dungarpur, Dungarpur | Aug 16, 2026