आकांक्षी विकासखंड थांदला में #सेवा_संकल्प_अभियान के तहत आयोजित हुआ ‘आँगन मिलन सेवा कार्यक्रम’
आकांक्षी विकासखंड थांदला में आज महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत संचालित सभी सेक्टरों में सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘आँगन मिलन सेवा कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आँगनवाड़ी सेवाओं को सुदृढ़ करना, विभागीय गतिविधियों को प्रोत्साहित करना तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाली आँगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करना रहा।
कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), थांदला श्री भास्कर गाचले, जनप्रतिनिधियों एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में आँगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा किए जा रहे सराहनीय कार्यों की प्रशंसा की गई। इस अवसर पर उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाली आँगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने कार्यकर्ताओं के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि आँगनवाड़ी कार्यकर्ता शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उनके समर्पण एवं सक्रिय सहभागिता से महिला एवं बाल विकास विभाग की सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम से आँगनवाड़ी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा एवं उत्साह का संचार हुआ। कार्यक्रम के माध्यम से समुदाय की सहभागिता बढ़ाने तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने का संकल्प लिया गया।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh #Jhabua #JansamparkMP #SevaSankalpAbhiyan #AshirwadKaDiya
12 views | Jhabua, Madhya Pradesh | Sep 30, 2026