Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh

News in Jhabua

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत उपसंचालक, सामाजिक न्याय विभाग श्री पंकज सांवले द्वारा ग्राम पंचायत खच्चरटोड़ी का निरीक्षण किया गया। 
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh #Jhabua #JansamparkMP #JanVishwasAbhiyan2026
#हर_शुक्रवार_जनता_के_नाम

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत उपसंचालक, सामाजिक न्याय विभाग श्री पंकज सांवले द्वारा ग्राम पंचायत खच्चरटोड़ी का निरीक्षण किया गया। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh #Jhabua #JansamparkMP #JanVishwasAbhiyan2026 #हर_शुक्रवार_जनता_के_नाम

Jhabua, Madhya Pradesh | Aug 14, 2026

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत अपर कलेक्टर श्री सी.एस. सोलंकी ने ग्राम पंचायत तलावली का भ्रमण कर विभिन्न शासकीय संस्थानों एवं सुविधाओं का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने उचित मूल्य दुकान, आरोग्य केंद्र, आंगनबाड़ी केंद्र, मिडिल स्कूल एवं एक्सप्लोसिव गोडाउन का जायजा लेकर व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner General Administration Department, MP #Jhabua #JansamparkMP #JanVishwasAbhiyan2026
#हर_शुक्रवार_जनता_के_नाम

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत अपर कलेक्टर श्री सी.एस. सोलंकी ने ग्राम पंचायत तलावली का भ्रमण कर विभिन्न शासकीय संस्थानों एवं सुविधाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उचित मूल्य दुकान, आरोग्य केंद्र, आंगनबाड़ी केंद्र, मिडिल स्कूल एवं एक्सप्लोसिव गोडाउन का जायजा लेकर व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner General Administration Department, MP #Jhabua #JansamparkMP #JanVishwasAbhiyan2026 #हर_शुक्रवार_जनता_के_नाम

Jhabua, Madhya Pradesh | Aug 14, 2026

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत डिप्टी कलेक्टर श्रीमती रितिका पाटीदार द्वारा नगर परिषद मेघनगर का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम स्वनिधि योजना, स्वच्छता अभियान, पेयजल वितरण एवं निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही सामुदायिक शौचालय एवं दो वार्डों में पेयजल वितरण व्यवस्था का जायजा लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Department of Urban Development & Housing MP #Jhabua #JansamparkMP #JanVishwasAbhiyan2026
#हर_शुक्रवार_जनता_के_नाम

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत डिप्टी कलेक्टर श्रीमती रितिका पाटीदार द्वारा नगर परिषद मेघनगर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम स्वनिधि योजना, स्वच्छता अभियान, पेयजल वितरण एवं निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही सामुदायिक शौचालय एवं दो वार्डों में पेयजल वितरण व्यवस्था का जायजा लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Department of Urban Development & Housing MP #Jhabua #JansamparkMP #JanVishwasAbhiyan2026 #हर_शुक्रवार_जनता_के_नाम

Jhabua, Madhya Pradesh | Aug 14, 2026

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत हरिनगर में आयोजित हुआ जन-विश्वास शिविर

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत ग्राम पंचायत हरिनगर में जन-विश्वास शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, थांदला श्री भास्कर गाचले ने की।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner General Administration Department, MP #Jhabua #JansamparkMP #JanVishwasAbhiyan2026
#हर_शुक्रवार_जनता_के_नाम

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत हरिनगर में आयोजित हुआ जन-विश्वास शिविर मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत ग्राम पंचायत हरिनगर में जन-विश्वास शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, थांदला श्री भास्कर गाचले ने की। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner General Administration Department, MP #Jhabua #JansamparkMP #JanVishwasAbhiyan2026 #हर_शुक्रवार_जनता_के_नाम

Jhabua, Madhya Pradesh | Aug 14, 2026

#हर_घर_तिरंगा_अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत करड़ावद बड़ी में विद्यार्थियों द्वारा उत्साह एवं देशभक्ति के साथ तिरंगा रैली निकाली गई। हाथों में तिरंगा और दिल में राष्ट्रप्रेम के साथ विद्यार्थियों ने देशभक्ति का संदेश दिया।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner General Administration Department, MP #Jhabua #JansamparkMP #HarGharTiranga #HarGharTiranga2026

#हर_घर_तिरंगा_अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत करड़ावद बड़ी में विद्यार्थियों द्वारा उत्साह एवं देशभक्ति के साथ तिरंगा रैली निकाली गई। हाथों में तिरंगा और दिल में राष्ट्रप्रेम के साथ विद्यार्थियों ने देशभक्ति का संदेश दिया। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner General Administration Department, MP #Jhabua #JansamparkMP #HarGharTiranga #HarGharTiranga2026

Jhabua, Madhya Pradesh | Aug 13, 2026

झाबुआ में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की कार्रवाई, पनीर एवं घी के नमूने जांच के लिए भेजे

डेयरी एवं पनीर विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण, 17 लीटर घी जब्त

मुख्यमंत्री, मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार एवं वरिष्ठ कार्यालय से प्राप्त निर्देशों के परिपालन में खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा प्रदेशभर में डेयरी एनालॉग की बिक्री पर प्रतिबंध के संबंध में लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम द्वारा झाबुआ नगर में डेयरी एवं पनीर विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया।

खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा सज्जन रोड स्थित श्रीराम दूध डेयरी, अटल परिसर स्थित नाकोड़ा दूध डेयरी तथा शनि मंदिर के पीछे स्थित श्याम पनीर भंडार का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठानों पर बिक्री के लिए रखे पनीर की मौके पर जांच की गई तथा गुणवत्ता परीक्षण के लिए नमूने लिए गए। लिए गए नमूनों को पनीर की गुणवत्ता एवं यह निर्धारित करने के लिए कि उत्पाद वास्तविक पनीर है अथवा डेयरी एनालॉग, राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजा जा रहा है।

इसी क्रम में वरिष्ठ कार्यालय के निर्देशानुसार आजाद चौक स्थित पद्मावती प्रोविजन स्टोर का भी निरीक्षण किया गया। प्रतिष्ठान से प्योरस्योर घी की कुल 17 लीटर मात्रा जब्त की गई तथा घी का नमूना लेकर जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने एवं आम नागरिकों को सुरक्षित और मानक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य प्रतिष्ठानों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। साथ ही खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर उनकी गुणवत्ता की जांच कराई जा रही है।

उक्त कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री राहुल सिंह अलावा एवं श्री वेलसिंह मोरी उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner #Jhabua #JansamparkMP

झाबुआ में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की कार्रवाई, पनीर एवं घी के नमूने जांच के लिए भेजे डेयरी एवं पनीर विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण, 17 लीटर घी जब्त मुख्यमंत्री, मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार एवं वरिष्ठ कार्यालय से प्राप्त निर्देशों के परिपालन में खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा प्रदेशभर में डेयरी एनालॉग की बिक्री पर प्रतिबंध के संबंध में लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम द्वारा झाबुआ नगर में डेयरी एवं पनीर विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा सज्जन रोड स्थित श्रीराम दूध डेयरी, अटल परिसर स्थित नाकोड़ा दूध डेयरी तथा शनि मंदिर के पीछे स्थित श्याम पनीर भंडार का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठानों पर बिक्री के लिए रखे पनीर की मौके पर जांच की गई तथा गुणवत्ता परीक्षण के लिए नमूने लिए गए। लिए गए नमूनों को पनीर की गुणवत्ता एवं यह निर्धारित करने के लिए कि उत्पाद वास्तविक पनीर है अथवा डेयरी एनालॉग, राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजा जा रहा है। इसी क्रम में वरिष्ठ कार्यालय के निर्देशानुसार आजाद चौक स्थित पद्मावती प्रोविजन स्टोर का भी निरीक्षण किया गया। प्रतिष्ठान से प्योरस्योर घी की कुल 17 लीटर मात्रा जब्त की गई तथा घी का नमूना लेकर जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने एवं आम नागरिकों को सुरक्षित और मानक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य प्रतिष्ठानों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। साथ ही खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर उनकी गुणवत्ता की जांच कराई जा रही है। उक्त कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री राहुल सिंह अलावा एवं श्री वेलसिंह मोरी उपस्थित रहे। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner #Jhabua #JansamparkMP

Jhabua, Madhya Pradesh | Aug 13, 2026

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र का क्वालिटी ऑडिट

मोबाइल एप WIM के माध्यम से जियोटैग फोटो सहित दर्ज की गई निरीक्षण की जानकारी

आयुक्त, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण संचालनालय मध्यप्रदेश, भोपाल के निर्देशानुसार एवं मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिले में संचालित शासकीय एवं अशासकीय मान्यता प्राप्त संस्थाओं का मोबाइल एप WIM के माध्यम से क्वालिटी ऑडिट किया जा रहा है।

इसी क्रम में कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट के मार्गदर्शन में गुरुवार को उप संचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग श्री पंकज सांवले, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी सुश्री निधि ठाकुर, श्री प्रियंक पाटीदार एवं सुश्री कनका बामनिया द्वारा जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र (डीडीआरसी), रंगपुरा झाबुआ का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण की जानकारी विभाग द्वारा विकसित मोबाइल एप पर जियोटैग फोटो सहित दर्ज कर सबमिट की गई।

निरीक्षण के दौरान केंद्र में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, स्टाफ की उपस्थिति, अभिलेखों के संधारण तथा दिव्यांगजनों को प्रदान की जा रही विभिन्न सेवाओं का विस्तृत अवलोकन किया गया। जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र में दिव्यांगजनों को उपलब्ध कराई जा रही पुनर्वास सेवाओं, सहायक उपकरणों के वितरण एवं प्रशिक्षण संबंधी गतिविधियों का भी निरीक्षण किया गया, जो संतोषजनक पाई गईं।

अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को केंद्र परिसर में स्वच्छता बनाए रखने, दिव्यांगजनों को नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने तथा समस्त अभिलेखों का अद्यतन संधारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस दौरान जिला खनिज मद से डीडीआरसी परिसर में निर्माणाधीन शौचालय का भी निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान डीडीआरसी प्रबंधक श्री शैलेंद्र राठौर सहित डीडीआरसी यूनिट का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh #Jhabua #JansamparkMP

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र का क्वालिटी ऑडिट मोबाइल एप WIM के माध्यम से जियोटैग फोटो सहित दर्ज की गई निरीक्षण की जानकारी आयुक्त, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण संचालनालय मध्यप्रदेश, भोपाल के निर्देशानुसार एवं मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिले में संचालित शासकीय एवं अशासकीय मान्यता प्राप्त संस्थाओं का मोबाइल एप WIM के माध्यम से क्वालिटी ऑडिट किया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट के मार्गदर्शन में गुरुवार को उप संचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग श्री पंकज सांवले, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी सुश्री निधि ठाकुर, श्री प्रियंक पाटीदार एवं सुश्री कनका बामनिया द्वारा जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र (डीडीआरसी), रंगपुरा झाबुआ का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण की जानकारी विभाग द्वारा विकसित मोबाइल एप पर जियोटैग फोटो सहित दर्ज कर सबमिट की गई। निरीक्षण के दौरान केंद्र में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, स्टाफ की उपस्थिति, अभिलेखों के संधारण तथा दिव्यांगजनों को प्रदान की जा रही विभिन्न सेवाओं का विस्तृत अवलोकन किया गया। जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र में दिव्यांगजनों को उपलब्ध कराई जा रही पुनर्वास सेवाओं, सहायक उपकरणों के वितरण एवं प्रशिक्षण संबंधी गतिविधियों का भी निरीक्षण किया गया, जो संतोषजनक पाई गईं। अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को केंद्र परिसर में स्वच्छता बनाए रखने, दिव्यांगजनों को नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने तथा समस्त अभिलेखों का अद्यतन संधारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला खनिज मद से डीडीआरसी परिसर में निर्माणाधीन शौचालय का भी निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान डीडीआरसी प्रबंधक श्री शैलेंद्र राठौर सहित डीडीआरसी यूनिट का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh #Jhabua #JansamparkMP

Jhabua, Madhya Pradesh | Aug 13, 2026

#हर_घर_तिरंगा_अभियान के तहत थांदला में निकली तिरंगा यात्रा

कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट के निर्देशन में जिले में संचालित हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत थांदला नगर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। स्थानीय दशहरा मैदान से एसडीएम श्री भास्कर गाचले के नेतृत्व में निकली यात्रा में बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज और राष्ट्रभक्ति के जयघोष के साथ पूरा वातावरण देशभक्ति से ओत-प्रोत नजर आया।

तिरंगा यात्रा में शासकीय एवं निजी शिक्षण संस्थाओं के छात्र-छात्राएं, जनप्रतिनिधिगण, व्यापारीगण, शासकीय अधिकारी-कर्मचारी, लायंस क्लब, विभिन्न सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि तथा नगरवासी सम्मिलित हुए। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली, जहां प्रतिभागियों ने राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का संदेश दिया।

यात्रा के दौरान विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति पर आधारित विभिन्न गतिविधियां प्रस्तुत की गईं। अणु पब्लिक स्कूल द्वारा वाहन पर भारत माता की आकर्षक झांकी प्रदर्शित की गई तथा विद्यार्थियों ने लंबे राष्ट्रीय ध्वज के साथ यात्रा में सहभागिता की। संस्कार पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने तिरंगे के रंगों के गुब्बारों से राष्ट्रीय ध्वज का आकर्षक स्वरूप तैयार किया। वहीं अणु पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने स्केटिंग करते हुए हाथों में तिरंगा लहराकर राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।

न्यू हिमालय एज्युकेशन एकेडमी के विद्यार्थियों ने यात्रा के दौरान स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने यात्रा मार्ग पर दिखाई देने वाले कचरे को एकत्रित कर नागरिकों को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

एसडीएम श्री भास्कर गाचले ने तिरंगा यात्रा में सहभागिता करने वाले जनप्रतिनिधियों, नागरिकों, शिक्षण संस्थाओं, छात्र-छात्राओं, अधिकारियों-कर्मचारियों, व्यापारियों तथा सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने नागरिकों से हर घर तिरंगा अभियान में सक्रिय सहभागिता करते हुए अपने घर एवं प्रतिष्ठानों पर सम्मानपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज फहराने तथा तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर शासन द्वारा निर्धारित पोर्टल पर अपलोड करने का आह्वान किया।

तिरंगा यात्रा के माध्यम से राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता, स्वच्छता एवं सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner General Administration Department, MP #Jhabua #JansamparkMP #HarGharTiranga #HarGharTiranga2026

#हर_घर_तिरंगा_अभियान के तहत थांदला में निकली तिरंगा यात्रा कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट के निर्देशन में जिले में संचालित हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत थांदला नगर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। स्थानीय दशहरा मैदान से एसडीएम श्री भास्कर गाचले के नेतृत्व में निकली यात्रा में बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज और राष्ट्रभक्ति के जयघोष के साथ पूरा वातावरण देशभक्ति से ओत-प्रोत नजर आया। तिरंगा यात्रा में शासकीय एवं निजी शिक्षण संस्थाओं के छात्र-छात्राएं, जनप्रतिनिधिगण, व्यापारीगण, शासकीय अधिकारी-कर्मचारी, लायंस क्लब, विभिन्न सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि तथा नगरवासी सम्मिलित हुए। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली, जहां प्रतिभागियों ने राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का संदेश दिया। यात्रा के दौरान विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति पर आधारित विभिन्न गतिविधियां प्रस्तुत की गईं। अणु पब्लिक स्कूल द्वारा वाहन पर भारत माता की आकर्षक झांकी प्रदर्शित की गई तथा विद्यार्थियों ने लंबे राष्ट्रीय ध्वज के साथ यात्रा में सहभागिता की। संस्कार पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने तिरंगे के रंगों के गुब्बारों से राष्ट्रीय ध्वज का आकर्षक स्वरूप तैयार किया। वहीं अणु पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने स्केटिंग करते हुए हाथों में तिरंगा लहराकर राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। न्यू हिमालय एज्युकेशन एकेडमी के विद्यार्थियों ने यात्रा के दौरान स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने यात्रा मार्ग पर दिखाई देने वाले कचरे को एकत्रित कर नागरिकों को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। एसडीएम श्री भास्कर गाचले ने तिरंगा यात्रा में सहभागिता करने वाले जनप्रतिनिधियों, नागरिकों, शिक्षण संस्थाओं, छात्र-छात्राओं, अधिकारियों-कर्मचारियों, व्यापारियों तथा सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने नागरिकों से हर घर तिरंगा अभियान में सक्रिय सहभागिता करते हुए अपने घर एवं प्रतिष्ठानों पर सम्मानपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज फहराने तथा तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर शासन द्वारा निर्धारित पोर्टल पर अपलोड करने का आह्वान किया। तिरंगा यात्रा के माध्यम से राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता, स्वच्छता एवं सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner General Administration Department, MP #Jhabua #JansamparkMP #HarGharTiranga #HarGharTiranga2026

Jhabua, Madhya Pradesh | Aug 13, 2026

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

100 से अधिक लाभार्थियों ने की सहभागिता, कारीगरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म, स्वरोजगार एवं एमएसएमई योजनाओं की दी जानकारी

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा (PMV) योजना के अंतर्गत एमएसएमई विकास कार्यालय द्वारा झाबुआ जिले में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय कारीगरों, शिल्पकारों, लाभार्थियों एवं युवाओं को केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं, स्वरोजगार के अवसरों तथा डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ना था।

कार्यक्रम में सहायक निदेशक श्री राज कुमार मोहनानी ने ई मार्केट एप्लीकेशन के माध्यम से उत्पादों की ऑनलाइन बिक्री, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पंजीयन एवं स्वरोजगार के अवसरों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कारीगर एवं एमएसएमई इकाइयां डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग कर अपने उत्पादों को व्यापक बाजार तक पहुंचा सकती हैं तथा राष्ट्रीय स्तर पर अपने उत्पादों की बिक्री के अवसर प्राप्त कर सकती हैं।

सहायक निदेशक श्री निलेश त्रिवेदी ने भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के उद्देश्य, पात्रता, लाभ एवं आवेदन प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से बताते हुए पात्र कारीगरों एवं शिल्पकारों को योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में एलडीएम झाबुआ श्री गणेश सोनी, ई एंड वाय से श्री मुनेश, जिला उद्योग एवं व्यापार केंद्र की प्रबंधक सुश्री जया परमार, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के ब्रांच मैनेजर श्री रोहित यादव तथा रोजगार एवं कौशल आजीविका मिशन झाबुआ की जिला प्रबंधक सुश्री सोनिया कटारा उपस्थित रहीं।

अतिथियों ने अपने-अपने विभागों से संबंधित योजनाओं, वित्तीय सहायता, बैंकिंग सुविधाओं, कौशल विकास एवं स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी साझा की। साथ ही प्रतिभागियों को उपलब्ध शासकीय योजनाओं से जुड़कर उनका अधिकतम लाभ लेने तथा अपने व्यवसाय और कौशल को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।

जागरूकता कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों एवं कारीगरों सहित 100 से अधिक लाभार्थियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के अंत में प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभागियों द्वारा प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, बैंकिंग, स्वरोजगार एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म से संबंधित पूछे गए प्रश्नों एवं जिज्ञासाओं का समाधान किया गया।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner #Jhabua #JansamparkMP

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 100 से अधिक लाभार्थियों ने की सहभागिता, कारीगरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म, स्वरोजगार एवं एमएसएमई योजनाओं की दी जानकारी प्रधानमंत्री विश्वकर्मा (PMV) योजना के अंतर्गत एमएसएमई विकास कार्यालय द्वारा झाबुआ जिले में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय कारीगरों, शिल्पकारों, लाभार्थियों एवं युवाओं को केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं, स्वरोजगार के अवसरों तथा डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ना था। कार्यक्रम में सहायक निदेशक श्री राज कुमार मोहनानी ने ई मार्केट एप्लीकेशन के माध्यम से उत्पादों की ऑनलाइन बिक्री, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पंजीयन एवं स्वरोजगार के अवसरों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कारीगर एवं एमएसएमई इकाइयां डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग कर अपने उत्पादों को व्यापक बाजार तक पहुंचा सकती हैं तथा राष्ट्रीय स्तर पर अपने उत्पादों की बिक्री के अवसर प्राप्त कर सकती हैं। सहायक निदेशक श्री निलेश त्रिवेदी ने भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के उद्देश्य, पात्रता, लाभ एवं आवेदन प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से बताते हुए पात्र कारीगरों एवं शिल्पकारों को योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में एलडीएम झाबुआ श्री गणेश सोनी, ई एंड वाय से श्री मुनेश, जिला उद्योग एवं व्यापार केंद्र की प्रबंधक सुश्री जया परमार, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के ब्रांच मैनेजर श्री रोहित यादव तथा रोजगार एवं कौशल आजीविका मिशन झाबुआ की जिला प्रबंधक सुश्री सोनिया कटारा उपस्थित रहीं। अतिथियों ने अपने-अपने विभागों से संबंधित योजनाओं, वित्तीय सहायता, बैंकिंग सुविधाओं, कौशल विकास एवं स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी साझा की। साथ ही प्रतिभागियों को उपलब्ध शासकीय योजनाओं से जुड़कर उनका अधिकतम लाभ लेने तथा अपने व्यवसाय और कौशल को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। जागरूकता कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों एवं कारीगरों सहित 100 से अधिक लाभार्थियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के अंत में प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभागियों द्वारा प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, बैंकिंग, स्वरोजगार एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म से संबंधित पूछे गए प्रश्नों एवं जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner #Jhabua #JansamparkMP

Jhabua, Madhya Pradesh | Aug 13, 2026