कैमूर पुलिस ने अपहरण कांड के 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार, युवती राजस्थान से बरामद
कैमूर पुलिस ने अपहरण कांड में बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
दिनांक 24.08.26 को वादी द्वारा दिए गए लिखित आवेदन पर चैनपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। वादी ने बताया था कि भितरीबांध, थाना करमचट के कुछ लोगों ने उनकी पुत्री का अपहरण कर लिया है।
अनुसंधान और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने बोकारो, झारखंड से दो महिला आरोपी 1. रीना कुमारी और 2. मनोरमा देवी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि दो अन्य के सहयोग से युवती को बहला-फुसलाकर राजस्थान के नरेश कुमार पिता प्रभती लाल सैनी के पास 2 लाख रुपये में बेच दिया था।
सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने राजस्थान से अपहृता को सकुशल बरामद किया और घटना में शामिल 3 महिला व 2 पुरुष को गिरफ्तार किया। अपहृता का न्यायालय में बयान कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान
1. रीना कुमारी पति अमरेन्द्र कुमार
2. मनोरमा देवी पति दूधनाथ राम, दोनों साकिन भितरीबांध, थाना करमचट
3. जानकी देवी पति राजेश राम, साकिन अहिनौरा, थाना मोहनियां
4. अरविन्द राम पिता सूचित राम, साकिन बभनगामा, थाना कुदरा, जिला कैमूर
5. नरेश कुमार पिता प्रभती लाल सैनी, साकिन पोंख किशोरपुरा, उदयपुरवाटी, थाना गुढागोरजी, जिला झुंझुनू (राजस्थान)