सोनहन पुलिस ने 36 लीटर शराब के साथ ऑटो किया जब्त, एक गिरफ्तार
कैमूर जिले के सोनहन थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 36.12 लीटर शराब बरामद की है। पुलिस ने शराब लदे ऑटो संख्या BR45 P3866 को जब्त किया है।
इस मामले में पुलिस ने अभियुक्त महेंद्र प्रसाद पिता मरई बिंद, निवासी बहुवन, थाना सोनहन, जिला कैमूर को गिरफ्तार किया है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।