हजारीबाग बेलकप्पी स्कूल को मिला CM उत्कृष्ट विद्यालय का दर्जा
बरकट्ठा(हजारीबाग): झारखंड सरकार ने बरकट्ठा प्रखंड के उत्क्रमित कन्या प्लस टू उच्च विद्यालय बेलकप्पी को आधिकारिक रूप से सीएम उत्कृष्ट विद्यालय का दर्जा प्रदान किया है। यह विद्यालय राज्य के 100 मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों में शामिल किया गया है, जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
अगले सत्र से इस विद्यालय में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के पाठ्यक्रम के आधार पर पढ़ाई होगी और विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। स्कूल में प्रवेश परीक्षा के माध्यम से नामांकन होगा, जिसमें प्रत्येक कक्षा के लिए 40-40 सीटें निर्धारित की गई हैं। यह पूरी प्रक्रिया सरकारी और निशुल्क होगी, जिससे ग्रामीण और जरूरतमंद परिवारों के बच्चों को अंग्रेजी माध्यम और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजय कुमार दास और शिक्षक छत्�
Barkatha, Hazaribagh | Oct 3, 2026