भीखनाडीह में हाथी के हमले से बुजुर्ग की मौत
चलकुशा प्रखंड के अलगडीहा पंचायत अंतर्गत भीखनाडीह गांव में एक 63 वर्षीय बुजुर्ग झरी महतो पिता वजीर महतो की हाथी के हमले से मौत हो गई। झरी महतो गुरुवार दोपहर मवेशी चराने जंगल गए थे, जहां अचानक जंगली हाथी ने उन पर हमला कर दिया। हमले में उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
शाम तक जब झरी महतो घर वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन रात होने के कारण कुछ पता नहीं चला। काफी खोजबीन के बाद मानगो जंगल में उनका शव मिला। वन विभाग और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और वन विभाग ने परिजनों को ₹100000 की सहायता राशि दी। शव को बरही अनुमंडलीय अस्पताल भेजकर पोस्टमार्टम कराया गया और आगे की कार्रवाई की गई।