बेगूसराय में ध्वजारोहण के दौरान बड़ी लापरवाही उस वक्त सामने आई जब प्रभारी मंत्री रामकृपाल यादव ध्वजारोहण
के लिए दोनों हाथ से जोड़-जोड़ से रस्सी को एक मिनट तक खींचते रहे लेकिन ध्वजारोहण नहीं हो पाया और इस दौरान जन गण मन राष्ट्रगान होते रहा, बाद में फिर से झंडे को उतारा गया और सही किया गया फिर दोबारा राष्ट्रीय ध्वज को ध्वजारोहण किया गया और फिर राष्ट्रीय गान गया गया। अब उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है तो लोग सवाल उठा रहे हैं कि राष्ट्रीय ध्वज के साथ जिला प्रशासन की यह कैसी लापरवाही है। दरअसल जिला प्रशासन के द्वारा राष्ट्रीय पर्व को लेकर मुख्य समारोह का आयोजन शहर के गांधी स्टेडियम में आयोजित किया गया था।
Rafiganj, Aurangabad | Aug 19, 2026