औरंगाबाद में पुलिस लाइन के पास घर में चोरी कर रहे दो चोर को लोगों ने पकड़ा, पुलिस कर रही है पूछताछ।
औरंगाबाद शहर के कर्मा रोड स्थित पुलिस लाइन के पास एक घर में चोरी की घटना सामने आई है। घर में चोरी कर रहे दो चोरों को आस-पास के लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
बताया जा रहा है कि दोनों चोर आज रविवार की रात एक घर में चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे थे, तभी स्थानीय लोगों की नजर उन पर पड़ी। लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए दोनों को पकड़ लिया और पुलिस को इसकी जानकारी दी।
पकड़े गए चोरों से जब पूछताछ की गई तो उन्होंने जो जानकारी दी, उसके आधार पर पुलिस ने चोरों के आश्रय देने वाले घर के मालिक विजय ठाकुर सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
फिलहाल सभी आरोपियों को मुफ्फसिल थाना ले जाया गया है,जहां पुलिस उनसे गहन पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह चोरी की घटना आपसी रंजिश है या किसी बड़े गिरोह से जुड़ा मामला है।
पुलिस लाइन के बगल में ही इस तरह की चोरी की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से रात्रि गश्ती बढ़ाने की मांग की है।