नीतीश के साथ ‘मरते दम तक’… अब RJD के साथ ‘आखिरी सांस तक’!
औरंगाबाद जिले के रफीगंज पूर्व विधायक अशोक सिंह के पुराने और ताजा बयानों को लेकर सियासी चर्चा तेज हो गई है। सोशल मीडिया पर उनका पुराना वीडियो और राजद में शामिल होने के बाद का ताजा बयान सामने आया है।
पुराने वीडियो में जब अशोक सिंह जदयू में थे, तब उन्होंने कहा था कि वे पार्टी नहीं छोड़ेंगे और मरते दम तक नीतीश कुमार एवं जदयू के साथ रहेंगे।
वहीं, अब जदयू छोड़कर राजद का दामन थामने के बाद अशोक सिंह का नया बयान सामने आया है। इस बार उन्होंने कहा कि जब तक सांस रहेगी, तब तक राजद में रहेंगे और पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे।
दोनों बयानों को एक साथ देखने के बाद सियासी गलियारों और सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। सवाल यह उठ रहा है कि राजनीति में परिस्थितियां बदलने के साथ क्या वादे और राजनीतिक निष्ठा की परिभाषा भी बदल जाती है?
पुराना बयान और नया बयान—दोनों वीडियो आपके सामने हैं। अब फैसला जनता करे कि इस सियासी बदलाव को किस नजरिए से देखा जाए।
#Bharatcrimelivenews
#RjdBihar #NewsUpdate #newsfeed #aurangabad #aurangabadbihar #districtaueangabad #JDU #jdunews #JDU_Bihar #bihar #BiharPolitics #BiharNews #BiharPolice