Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
दुर्घटना
Police
Bihar
India
बीजेपी
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Dm
Up
मध्यप्रदेश
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
rkrajesh8044
No video available
जहानाबाद: एक दिवसीय रग्बी फुटबॉल का विजेता बना जहानाबाद।
Jehanabad, Jehanabad
| Aug 7, 2023
#other
MORE NEWS
जहानाबाद,मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता परखने बच्चों के बीच पहुंचीं डीएम, साथ बैठकर किया भोजन, #सीएमओ #BreakingNews #CrimeNews #jehanabadlive #डीएमजहानाबाद #वीडियोबायरल #makhadumpur #jehanabad
Jehanabad, Jehanabad | Aug 21, 2026
जनता दरबार में 17 फरियादियों की सुनी शिकायतें, त्वरित समाधान के दिए निर्देश जहानाबाद : पुलिस अधीक्षक किरण कुमार ने शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार में 17 आगंतुकों की शिकायतें सुनीं। एसपी ने सभी फरियादियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित मामलों की जानकारी ली। उन्होंने शिकायतों के त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी ने अधिकारियों से मामलों का नियमानुसार शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने को कहा। जनता दरबार में पहुंचे लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याओं से पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया।
Jehanabad, Jehanabad | Aug 21, 2026
12 हजार क्यूसेक पानी में ही कमजोर पड़ने लगा तटबंध, ग्रामीणों की बढ़ी चिंता जहानाबाद : फल्गु नदी में पानी छोड़े जाने के साथ ही तटबंधों की मजबूती को लेकर सवाल उठने लगे हैं। नंदन गांव के समीप पिछले वर्ष क्षतिग्रस्त हुए तटबंध की कराई गई मरम्मत के बाद भी नदी में महज 12 हजार क्यूसेक पानी आने पर मिट्टी का कटाव शुरू हो गया है। इससे आसपास के ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। मंगलवार को फल्गु नदी के उद्गम क्षेत्र में अच्छी बारिश हुई थी। इसके बाद बुधवार को उदेरा स्थान बराज से नदी में करीब 12 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। लंबे समय से कम बारिश और गिरते जलस्तर के कारण परेशान किसानों को नदी में पानी आने से सिंचाई और भूजल स्तर में सुधार की उम्मीद जगी थी। हालांकि, तटबंध में कटाव दिखाई देने के बाद संभावित बाढ़ को लेकर लोगों की चिंता बढ़ गई है। बरसात से पहले बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल, एकंगरसराय की ओर से जिले में 35 कमजोर तटबंधों की पहचान की गई थी। इनमें 25 तटबंध फल्गु नदी से संबंधित थे। विभाग ने संवेदनशील स्थानों पर मरम्मत कार्य पूरा कराने का दावा किया था। अधिकारियों के अनुसार, तटबंधों को सामान्य जलप्रवाह के साथ-साथ संभावित बाढ़ की स्थिति को ध्यान में रखते हुए दुरुस्त किया गया है। नंदन गांव के समीप तटबंध में पानी आने के बाद मिट्टी कटने से ग्रामीणों को आशंका है कि यदि नदी का जलस्तर पिछले वर्ष की तरह बढ़ा तो कमजोर हिस्सों पर दबाव बढ़ सकता है। बाढ़ नियंत्रण विभाग के एसडीओ हलदर कुमार ने बताया कि पानी के बहाव से कुछ मिट्टी का कटाव हुआ है, लेकिन फिलहाल स्थिति चिंताजनक नहीं है। पिछले वर्ष फल्गु नदी में अधिकतम करीब 1.21 लाख क्यूसेक पानी दर्ज किया गया था, जबकि वर्तमान में 12 हजार क्यूसेक पानी ही छोड़ा गया है। विभाग तटबंधों की लगातार निगरानी कर रहा है। फिलहाल नदी का जलस्तर तेजी से घट रहा है और कहीं भी खतरे की स्थिति नहीं है।
Jehanabad, Jehanabad | Aug 21, 2026
मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता परखी, बच्चों के साथ बैठकर भोजन किया डीएम जहानाबाद : कन्या मध्य विद्यालय, होरिलगंज का गुरुवार को जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में बच्चों को दिए जा रहे मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता की जांच की। डीएम ने बच्चों के साथ बैठकर भोजन किया और उनसे भोजन के स्वाद, गुणवत्ता तथा नियमित उपलब्धता की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने विद्यालय में बच्चों के नामांकन और उपस्थिति की भी समीक्षा की। कक्षा एक से पांच तक 122 बच्चों का नामांकन है, जिसमें 55 बच्चे उपस्थित मिले। वहीं, कक्षा छह से आठ तक 385 बच्चे नामांकित हैं। डीएम ने विद्यालय प्रबंधन को बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बच्चों से बातचीत के दौरान डीएम ने कहा कि पौष्टिक भोजन के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा भी जरूरी है। उन्होंने विद्यालय में अपराह्न तीन बजे संचालित होने वाली खेल कक्षाओं की जानकारी ली। बच्चों को पढ़ाई के साथ खेलकूद एवं अन्य गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बच्चे मेहनत और लगन के साथ हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।
Jehanabad, Jehanabad | Aug 21, 2026
ऑपरेशन की संख्या कम होने पर जिला पदाधिकारी ने नाराजगी जताई। पिछले 15 दिनों में मात्र दो सिजेरियन ऑपरेशन अनावश्यक रेफरल पर लगेगी रोक, सदर अस्पताल में बढ़ेंगे ऑपरेशन जहानाबाद। जिले की स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी ने बढ़ते रेफरल, सदर अस्पताल में कम ऑपरेशन, ऑनलाइन डेटा एंट्री तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने को लेकर कई आवश्यक निर्देश दिए गए। समीक्षा में सामने आया कि जुलाई माह में सदर अस्पताल से 354 मरीजों को रेफर किया गया, जो पिछले महीनों की तुलना में अधिक है। जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि बिना ठोस चिकित्सीय कारण के किसी मरीज को रेफर नहीं किया जाए। प्रत्येक रेफरल का कारण इमरजेंसी रजिस्टर में स्पष्ट रूप से दर्ज करना होगा। अनावश्यक रेफरल पाए जाने पर संबंधित चिकित्सक एवं कर्मी की जवाबदेही तय करते हुए कार्रवाई की जाएगी। सदर अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता के बावजूद ऑपरेशन की संख्या कम होने पर जिला पदाधिकारी ने नाराजगी जताई। पिछले 15 दिनों में मात्र दो सिजेरियन ऑपरेशन होने पर संबंधित चिकित्सकों को उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करते हुए सर्जरी एवं उपचार की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्यप्रदर्शन में सुधार नहीं होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। ऑनलाइन होगी मरीजों की एंट्री स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता और प्रभावी निगरानी के लिए 21 अगस्त से ओपीडी, दुर्घटना एवं आपातकालीन मामलों की ऑनलाइन एंट्री अनिवार्य करने का निर्देश दिया गया। मरीजों के वाइटल्स, चिकित्सकीय परामर्श सहित अन्य आवश्यक विवरण ऑनलाइन दर्ज किए जाएंगे। गर्भवती महिलाओं के पंजीकरण पर जोर मातृ स्वास्थ्य की समीक्षा के दौरान गर्भावस्था की प्रथम तिमाही में महिलाओं का शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित करने को कहा गया। मोदनगंज प्रखंड में कम पंजीकरण पर तत्काल सुधार का निर्देश दिया गया। गर्भवती महिलाओं को गाइडलाइन के अनुसार 180 आयरन टैबलेट उपलब्ध कराने तथा आशा कार्यकर्ताओं को एमआरसी एप के उपयोग के लिए प्रखंड स्तर पर प्रशिक्षण देने को कहा गया। जिला पदाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को उपलब्ध संसाधनों का समुचित उपयोग कर आमजनों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। लापरवाही पाए जाने पर संबंधित की जिम्मेदारी तय करते हुए कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के सभी संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।
Jehanabad, Jehanabad | Aug 21, 2026