दुर्गा पूजा को लेकर चार थानों में शांति समिति की बैठक
शांति समिति की बैठक
जहानाबाद : आगामी दुर्गा पूजा एवं अन्य त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर काको, सिकरिया, ओकरी और कड़ौना थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूजा समितियों के सदस्यों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं अन्य लोगों ने भाग लिया।
इस दौरान प्रशासन की ओर से त्योहार के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पूजा समितियों से प्रशासनिक निर्देशों का पालन करने, आपसी सौहार्द बनाए रखने तथा किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से बचने की अपील की गई। अधिकारियों ने कहा कि त्योहार के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। पूजा समितियों और स्थानीय लोगों से प्रशासन का सहयोग करने को कहा गया।