कटनी नगर: भाजपा ने राष्ट्रगीत वंदे मातरम के अपमान के आरोप में स्टेशन चौराहे से कैंडल मार्च निकाला, विरोध प्रदर्शन शुरू
स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के अवसर पर AICC कार्यालय दिल्ली में कथित रूप से राष्ट्रगीत वंदे मातरम के अपमान पर आज रविवार शाम 6:30 मिनट पर जिला भाजपा इकाई के द्वारा कैंडल मार्च निकाला गया जो स्टेशन चौराहे से प्रारंभ हुआ और सुभाष चौक में समाप्त हुआ जहां सामूहिक रूप से वंदे मातरम गीत का गायन किया गया। राष्ट्र गीत के अपमान का कड़ा विरोध जताया है।