Public App Logo
कदौरा के कुआंखेड़ा नाले में 72 वर्षीय वृद्ध का शव मिला कदौरा (जालौन)। कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम कुआंखेड़ा में सोमवार सुबह दुर्गा मंदिर के पास पुलिया के नीचे नाले में 72 वर्षीय वृद्ध का शव पानी में उतराता मिलने से हड़कंप मच गया। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान कुआंखेड़ा निवासी हरकिशुन कुशवाहा पुत्र स्व. ठाकुर दास (72) के रूप में हुई है। नाले में शव मिलने की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे, जहां वृद्ध का शव देखकर कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नाले से बाहर निकलवाया और पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार वृद्ध के तीन पुत्र हैं। वृद्ध की मौत नाले में गिरने से हुई या घटना के पीछे कोई अन्य कारण है, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा। - Orai News