Public App Logo
श्रावण के तृतीय सोमवार पर कारे बाबा मंदिर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक डॉ ईशान सोनी, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा चुर्खी (जालौन)। श्रावण मास के तृतीय सोमवार के अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक जालौन ने थाना चुर्खी क्षेत्र के ग्राम औंता स्थित कारे बाबा मंदिर परिसर का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था तथा उनके लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अपर पुलिस अधीक्षक ने मंदिर परिसर में तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली और श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने तथा मंदिर परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश दिए। - Orai News