Public App Logo
Profile Picture

Akshat Niranjan

@oraidarshan
530Followers
3Following
बाजार से गलियों तक चलेगा विशेष सफाई अभियान, डीएम ने दिए व्यापक सफाई के निर्देश

धार्मिक स्थलों, चौराहों, नालियों और सार्वजनिक स्थलों की सफाई के साथ कचरे का नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश

उरई (जालौन)। जिलाधिकारी समीर ने कलेक्ट्रेट सभागार से जनपद के समस्त नगर निकायों एवं नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों के साथ वर्चुअल समीक्षा बैठक कर विशेष सफाई अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभियान को पूरी गंभीरता और व्यापकता के साथ चलाया जाए, ताकि नगरीय क्षेत्रों में कहीं भी गंदगी दिखाई न दे और स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित हो सके।जिलाधिकारी ने बाजारों, धार्मिक स्थलों, मुख्य मार्गों, चौराहों, नालियों, सार्वजनिक स्थलों तथा महापुरुषों की मूर्तियों के आसपास के क्षेत्रों में विशेष सफाई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केवल प्रमुख स्थानों तक ही अभियान सीमित न रहे, बल्कि भीतरी एवं आवासीय क्षेत्रों की गलियों में भी व्यापक स्तर पर साफ-सफाई कराई जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभियान के दौरान उपलब्ध सभी आवश्यक संसाधनों का प्रभावी उपयोग किया जाए तथा सफाई के बाद एकत्रित कचरे का निर्धारित नियमों एवं पर्यावरणीय मानकों के अनुरूप निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सफाई कार्य की नियमित निगरानी करने तथा कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए, ताकि अभियान का वास्तविक प्रभाव धरातल पर दिखाई दे। जिलाधिकारी ने कहा कि विशेष सफाई अभियान को जनभागीदारी से और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। इसी क्रम में यदि किसी वार्ड, मोहल्ले अथवा क्षेत्र में सफाई नहीं हुई है या कहीं गंदगी पड़ी है तो आम नागरिक इसकी सूचना देकर प्रशासन का सहयोग कर सकते हैं। नागरिक मोबाइल नंबर 9936256363 पर फोन कर अपने क्षेत्र की सफाई संबंधी जानकारी दे सकते हैं, ताकि संबंधित अधिकारी को तत्काल अवगत कराकर आवश्यक कार्रवाई एवं सफाई सुनिश्चित कराई जा सके।उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान किए जा रहे सफाई कार्यों और उसके परिणामों को जनसामान्य तक पहुंचाया जाए, जिससे नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़े और स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ नगरीय वातावरण के निर्माण में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित हो।
📜कागज़ सखी | महिलाओं के हुनर को नई पहचान

अनुरागिनी संस्था द्वारा संचालित कागज़ सखी पहल के माध्यम से जनपद जालौन के कालपी क्षेत्र की ग्रामीण महिलाओं को हस्तनिर्मित कागज़ से सुंदर, उपयोगी एवं पर्यावरण-अनुकूल उत्पाद तैयार करने का प्रशिक्षण और आजीविका के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं।

महिलाओं को UP International Trade Show (UPITS) 2026 में कागज़ सखी के उत्पादों को प्रदर्शित करने का अवसर मिला,जहाँ इस पहल ने आगंतुकों के साथ-साथ B2B Buyers एवं Exporters का भी विशेष ध्यान आकर्षित किया है।

कागज़ सखी — स्थानीय हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर।

<nis:link nis:type=tag nis:id=kagazsakhi nis:value=KagazSakhi nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=anuraginingo nis:value=Anuraginingo nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kalpi nis:value=Kalpi nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jalaun nis:value=Jalaun nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=upits2026 nis:value=UPITS2026 nis:enabled=true nis:link/>
इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 में उरई के The Future Apex Craft की दस्तक, हस्तनिर्मित लकड़ी के खिलौनों और होम डेकोर ने खींचा ध्यान

उरई/ग्रेटर नोएडा। उरई के युवा उद्यम और हस्तशिल्प को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में एक और कदम बढ़ा है। The Future Apex Craft, जो उरई से जुड़ा ब्रांड है, ने ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 में अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया।

The Future Apex Craft के संस्थापक एवं उरई निवासी अमन सिंह चंदेल ने इस अंतरराष्ट्रीय स्तर के ट्रेड शो में अपने ब्रांड के “Handcrafted Wooden Toys cum Home Décor” उत्पादों को प्रदर्शित किया। पारंपरिक कारीगरी, रचनात्मक डिजाइन और आधुनिक उपयोगिता के मेल से तैयार किए गए इन उत्पादों ने प्रदर्शनी में पहुंचे लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

हस्तनिर्मित लकड़ी के खिलौने और होम डेकोर बना पहचान: The Future Apex Craft के उत्पादों की खासियत उनकी हस्तनिर्मित लकड़ी की कारीगरी है। ब्रांड द्वारा तैयार किए जाने वाले वुडन टॉयज और होम डेकोर उत्पाद न केवल सजावटी उपयोग के लिए हैं, बल्कि भारतीय हस्तकला और रचनात्मकता की झलक भी प्रस्तुत करते हैं।

ट्रेड शो के दौरान अमन सिंह चंदेल ने आगंतुकों से संवाद कर उन्हें उत्पादों की विशेषताओं, निर्माण प्रक्रिया और इनके पीछे की सोच से परिचित कराया। अलग-अलग लोगों से हुई बातचीत के दौरान ग्राहकों की पसंद और जरूरतों को समझने का भी अवसर मिला।

बिक्री से आगे जुड़ाव और अनुभव पर जोर: अमन सिंह चंदेल के अनुसार, ट्रेड शो का अनुभव यह समझने का अवसर देता है कि किसी उत्पाद की बिक्री केवल व्यापार तक सीमित नहीं होती। ग्राहकों से बातचीत, उनकी जरूरतों को समझना और उत्पाद के पीछे की कहानी एवं उसकी उपयोगिता को सामने रखना भी उतना ही महत्वपूर्ण है।

उन्होंने बताया कि The Future Apex Craft के माध्यम से कारीगरी, स्थायित्व, रचनात्मकता और विचारशील डिजाइन को एक साथ लाने का प्रयास किया जा रहा है।

इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 में भागीदारी को ब्रांड के लिए सीख और नए संपर्कों का महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है। उरई निवासी अमन सिंह चंदेल द्वारा स्थापित The Future Apex Craft का यह प्रयास स्थानीय प्रतिभा और हस्तशिल्प को बड़े बाजार तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।

The Future Apex Craft — जहां हर हस्तनिर्मित वस्तु अपने भीतर एक कहानी समेटे है।
इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 में उरई के The Future Apex Craft की दस्तक, हस्तनिर्मित लकड़ी के खिलौनों और होम डेकोर ने खींचा ध्यान

उरई/ग्रेटर नोएडा। उरई के युवा उद्यम और हस्तशिल्प को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में एक और कदम बढ़ा है। The Future Apex Craft, जो उरई से जुड़ा ब्रांड है, ने ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 में अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया।

The Future Apex Craft के संस्थापक एवं उरई निवासी अमन सिंह चंदेल ने इस अंतरराष्ट्रीय स्तर के ट्रेड शो में अपने ब्रांड के “Handcrafted Wooden Toys cum Home Décor” उत्पादों को प्रदर्शित किया। पारंपरिक कारीगरी, रचनात्मक डिजाइन और आधुनिक उपयोगिता के मेल से तैयार किए गए इन उत्पादों ने प्रदर्शनी में पहुंचे लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

हस्तनिर्मित लकड़ी के खिलौने और होम डेकोर बना पहचान: The Future Apex Craft के उत्पादों की खासियत उनकी हस्तनिर्मित लकड़ी की कारीगरी है। ब्रांड द्वारा तैयार किए जाने वाले वुडन टॉयज और होम डेकोर उत्पाद न केवल सजावटी उपयोग के लिए हैं, बल्कि भारतीय हस्तकला और रचनात्मकता की झलक भी प्रस्तुत करते हैं।

ट्रेड शो के दौरान अमन सिंह चंदेल ने आगंतुकों से संवाद कर उन्हें उत्पादों की विशेषताओं, निर्माण प्रक्रिया और इनके पीछे की सोच से परिचित कराया। अलग-अलग लोगों से हुई बातचीत के दौरान ग्राहकों की पसंद और जरूरतों को समझने का भी अवसर मिला।

बिक्री से आगे जुड़ाव और अनुभव पर जोर: अमन सिंह चंदेल के अनुसार, ट्रेड शो का अनुभव यह समझने का अवसर देता है कि किसी उत्पाद की बिक्री केवल व्यापार तक सीमित नहीं होती। ग्राहकों से बातचीत, उनकी जरूरतों को समझना और उत्पाद के पीछे की कहानी एवं उसकी उपयोगिता को सामने रखना भी उतना ही महत्वपूर्ण है।

उन्होंने बताया कि The Future Apex Craft के माध्यम से कारीगरी, स्थायित्व, रचनात्मकता और विचारशील डिजाइन को एक साथ लाने का प्रयास किया जा रहा है।

इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 में भागीदारी को ब्रांड के लिए सीख और नए संपर्कों का महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है। उरई निवासी अमन सिंह चंदेल द्वारा स्थापित The Future Apex Craft का यह प्रयास स्थानीय प्रतिभा और हस्तशिल्प को बड़े बाजार तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।

The Future Apex Craft — जहां हर हस्तनिर्मित वस्तु अपने भीतर एक कहानी समेटे है।
तीन दिन से बिजली गुल, 150 घरों में मचा हाहाकार; ट्रांसफार्मर न बदले जाने पर सड़क जाम की चेतावनी

माधौगढ़। नगर के चितौरा रोड पर पिछले तीन दिनों से बिजली आपूर्ति ठप होने से करीब 150 घरों के लोग भीषण गर्मी और उमस में परेशान हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, मोहल्ले का ट्रांसफार्मर फुंकने के बाद भी अब तक उसे बदला नहीं गया है। इससे पानी, मोबाइल चार्जिंग और बच्चों की पढ़ाई समेत रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने विद्युत विभाग के एसडीओ से शिकायत की थी। अधिकारियों ने जल्द ट्रांसफार्मर बदलकर आपूर्ति बहाल कराने का आश्वासन दिया, लेकिन तीन दिन बीतने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। इससे लोगों में विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ रही है।

अनशन और सड़क जाम की चेतावनी; बिजली संकट से परेशान एक सैकड़ा से अधिक लोगों ने जल्द समस्या का समाधान कराने की मांग की है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि तत्काल ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो वे अनशन और सड़क जाम करने को मजबूर होंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने और जिलाधिकारी को ज्ञापन देने की भी बात कही गई है। स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से भीषण गर्मी को देखते हुए तत्काल ट्रांसफार्मर बदलवाकर आपूर्ति सुचारु कराने की मांग की है। इस दौरान करीब दो दर्जन से अधिक लोग मौजूद रहे।
पैक्ड मिठाई पर निर्माण-एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

उरई/जालौन। त्योहारों और मिठाई की बढ़ती बिक्री के बीच खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई विक्रेताओं को लेकर सख्ती शुरू कर दी है। अब पैक्ड मिठाई के पैकेट पर निर्माण तिथि और एक्सपायरी डेट अंकित करना अनिवार्य होगा। नियम का पालन नहीं करने वाले दुकानदारों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।

सहायक आयुक्त द्वितीय खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन डॉ. सीआर प्रजापति ने बताया कि आयुक्त डॉ. रोशन जैकब के निर्देश पर यह व्यवस्था लागू की गई है। निरीक्षण के दौरान कई दुकानदार पैक्ड मिठाई की निर्माण तिथि स्पष्ट नहीं कर पाते हैं। उन्होंने बताया कि मिठाई की उपयोग अवधि उत्पाद के अनुसार एक दिन से लेकर 30 दिन तक हो सकती है और समय बीतने के साथ उसकी गुणवत्ता प्रभावित होती है। ऐसे में उपभोक्ताओं की सुविधा और खाद्य सुरक्षा को देखते हुए पैक्ड मिठाई पर तिथियां अंकित करना जरूरी है।

हालांकि, खुली मिठाई पर निर्माण और एक्सपायरी डेट अंकित करना अनिवार्य नहीं है। विभाग ने सभी विक्रेताओं को पैक्ड मिठाई पर निर्धारित तिथि स्पष्ट रूप से लिखने के निर्देश दिए हैं।

दो दुकानों से लिए खाद्य पदार्थों के नमूने

इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सोमवार को कोंच के कैलर गंज स्थित श्री गणेश ट्रेडिंग कंपनी से बेसन और सुभाष नगर स्थित सौरभ शिवहरे की किराना दुकान से चना दाल का नमूना लिया। दोनों नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। कार्रवाई के दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार राय और खाद्य सुरक्षा अधिकारी झनकार सिंह मौजूद रहे।
प्रयागराज-झांसी स्नातक सीट से अशोक राठौर भाजपा प्रत्याशी

जालौन। प्रयागराज-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा ने अशोक राठौर को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। 

इस निर्वाचन क्षेत्र में प्रयागराज, कौशांबी, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, जालौन, झांसी और ललितपुर जिले शामिल हैं। भाजपा के उम्मीदवार की घोषणा के साथ ही क्षेत्र में चुनावी गतिविधियां तेज होने की संभावना है।

वहीं, समाजवादी पार्टी की ओर से पिछली बार के एमएलसी डॉ. मान सिंह यादव भी मैदान में हैं। क्षेत्र में लंबे समय से उनकी सक्रियता और मजबूत पकड़ के चलते उनकी दावेदारी को भी मजबूत माना जा रहा है।

अशोक राठौर और डॉ. मान सिंह यादव की उम्मीदवारी को लेकर आपकी क्या राय है? अपनी बात कमेंट में बताएं।

Ashok Kr Rathore
थाना माधौगढ़ में डीएम-एसपी ने परखी व्यवस्थाएं

निर्वाचन से पहले कानून-व्यवस्था को लेकर दिए कड़े निर्देश

उरई/जालौन। सम्पूर्ण थाना समाधान दिवस के बाद जिलाधिकारी समीर और पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने थाना माधौगढ़ का संयुक्त निरीक्षण किया। अधिकारियों ने थाना परिसर, पुलिस बल, अभिलेख, हवालात, सीसीटीवी, बीट व्यवस्था, महिला हेल्प डेस्क, मिशन शक्ति केंद्र, शौचालय और बैरक की व्यवस्थाएं परखीं। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन को देखते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने और विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

डीएम ने अपराध नियंत्रण, जनशिकायतों के समयबद्ध निस्तारण और उपलब्ध पुलिस बल के प्रभावी उपयोग के निर्देश दिए। त्योहार रजिस्टर में नवरात्रि व दुर्गा प्रतिमा विसर्जन से संबंधित समितियों, मार्ग, तिथि, समय और वाहनों का विवरण अपडेट करने तथा संवेदनशील स्थलों का पूर्व सत्यापन कराने को कहा। थाना क्षेत्र के 49 ग्राम व 29 ग्राम पंचायतों की संवेदनशीलता और विवाद संभावित स्थलों का विवरण भी अद्यतन रखने के निर्देश दिए।

हिस्ट्रीशीटर पंजिका में 48 हिस्ट्रीशीटर दर्ज मिले। कुछ प्रविष्टियों में जन्मतिथि और फोटो संबंधी कमियां मिलने पर सभी का निर्धारित समय में पुनः सत्यापन कराने तथा निर्वाचन के मद्देनजर उनकी गतिविधियों पर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।

हवालात और थाना परिसर के सभी आठ सीसीटीवी कैमरों को चालू रखने तथा फुटेज सुरक्षित रखने को कहा गया। थाना क्षेत्र के पांच हल्कों और 21 बीट की समीक्षा करते हुए बीट कांस्टेबलों को ग्राम स्तर की घटनाओं, विवादों और संवेदनशील व्यक्तियों की जानकारी नियमित रूप से दर्ज करने तथा गौशाला, विद्यालय और स्वास्थ्य केंद्रों का भ्रमण करने के निर्देश दिए।

निर्वाचन को लेकर संवेदनशील-अतिसंवेदनशील गांवों, मतदान केंद्रों और विवाद संभावित स्थलों का चिन्हांकन, मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन और सुरक्षा व्यवस्थाओं का आकलन कराने के निर्देश दिए गए।

महिला हेल्प डेस्क व मिशन शक्ति केंद्र में खराब कंप्यूटर को तत्काल ठीक कराने तथा महिला शिकायतों का गोपनीयता और संवेदनशीलता के साथ समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा गया। शौचालयों की साफ-सफाई बेहतर करने और जर्जर बैरक का लोक निर्माण विभाग से तकनीकी परीक्षण कराकर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। जर्जर बैरक का उपयोग न करने को भी कहा गया।

इस दौरान उप जिलाधिकारी मनोज प्रकाश, सीओ अम्बुज, प्रभारी थाना निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
मध्य प्रदेश सीमा पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था
         
माधौगढ़ क्षेत्र में अंतरराज्यीय प्रवेश द्वारों का किया स्थलीय निरीक्षण, साफ-सफाई, प्रकाश एवं निगरानी व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

उरई/जालौन: जिलाधिकारी समीर व पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने शनिवार को जनपद जालौन से मध्य प्रदेश को जोड़ने वाली अंतरराज्यीय सीमा का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने माधौगढ़ क्षेत्र में स्थित महाराजपुर बॉर्डर सहित मध्य प्रदेश सीमा की ओर जाने वाले मार्गों पर पहुंचकर सीमा पर तैनात व्यवस्थाओं, निगरानी व्यवस्था तथा आवागमन की स्थिति की जानकारी ली।

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की तथा बॉर्डर पर सतर्कता एवं निगरानी व्यवस्था लगातार प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अंतरराज्यीय सीमा से आवागमन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही न हो तथा संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखी जाए।महाराजपुर बॉर्डर पर निरीक्षण के दौरान अंतरराज्यीय प्रवेश द्वार के आसपास साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया। प्रवेश द्वार के समीप स्थापित सोलर लाइटों एवं सीसीटीवी कैमरों की स्थिति की जानकारी लेते हुए उन्हें पूर्णतः क्रियाशील रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही प्रवेश द्वार के आसपास उगी घास-फूस तथा सड़क किनारे जमा मिट्टी और कीचड़ को हटाकर स्थल को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने अंतरराज्यीय प्रवेश द्वारों की सुंदरता एवं भव्यता बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रवेश द्वारों का नियमित रखरखाव एवं आवश्यक मरम्मत सुनिश्चित की जाए तथा आसपास के क्षेत्र में उपयुक्त फूलदार एवं सजावटी पौधों का रोपण कराकर सौंदर्यीकरण कराया जाए, जिससे सीमा क्षेत्र में प्रवेश करने वाले लोगों को स्वच्छ, सुंदर और आकर्षक वातावरण दिखाई दे।जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बॉर्डर क्षेत्र की व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी की जाए और आवश्यक सुधार कार्य समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराए जाएं।
फरियादी नहीं पहुंचे तो डीएम ने खुद संभाली शिकायतों की पड़ताल, फोन पर ली निस्तारण की पुष्टि
          
उरई/जालौन| माधौगढ़ में सम्पूर्ण थाना समाधान दिवस के दौरान एक भी शिकायत नहीं आई, शिकायतकर्ता की समस्या का वास्तविक और संतोषजनक समाधान मौके पर दिखाई देना चाहिए। सम्पूर्ण थाना समाधान दिवस में जिलाधिकारी समीर व पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने थाना माधौगढ़ के सभागार में जनशिकायतों की सुनवाई एवं पूर्व में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की स्थिति की समीक्षा की।

समाधान दिवस में कोई भी फरियादी अपनी शिकायत लेकर नहीं पहुंचा। इसके बावजूद जिलाधिकारी ने पूर्व में दर्ज शिकायतों के निस्तारण की वास्तविक स्थिति स्वयं परखी। पूर्व सम्पूर्ण थाना समाधान दिवस में ग्राम हैदरपुरा निवासी शिवराज सिंह ने जलभराव के कारण पुलिया अवरुद्ध होने की शिकायत दर्ज कराई थी। पंजिका में शिकायत का निस्तारण दर्ज पाए जाने पर जिलाधिकारी समीर ने स्वयं शिकायतकर्ता से दूरभाष पर वार्ता कर पूछा कि समस्या का वास्तविक समाधान हुआ है अथवा नहीं।

शिकायतकर्ता ने बताया कि जलभराव की समस्या को दूर कर दिया गया है और अब स्थिति सामान्य है। जिलाधिकारी ने कहा कि जनशिकायतों का निस्तारण केवल पंजिका अथवा पोर्टल पर दर्ज करने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि शिकायतकर्ता की समस्या का वास्तविक और संतोषजनक समाधान मौके पर दिखाई देना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करते हुए शिकायतकर्ता से फीडबैक भी लिया जाए। यदि शिकायतकर्ता असंतुष्ट हो तो मामले का पुनः परीक्षण कर प्रभावी समाधान कराया जाए। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने थाना समाधान दिवस से संबंधित अभिलेखों की समीक्षा करते हुए पुलिस एवं राजस्व अधिकारियों को जनशिकायतों के प्रति संवेदनशीलता के साथ कार्य करने और आपसी समन्वय से समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी मनोज प्रकाश, सीओ अम्बुज, प्रभारी थाना निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा आदि अधिकारी मौजूद है।
सेवा संकल्प अभियान: सरकारी योजनाओं ने बदली जिंदगी की दिशा, हुनर को मिला आत्मनिर्भरता का आधार

उरई/जालौन। जनपद में सेवा संकल्प अभियान के तहत सरकारी योजनाओं से लाभान्वित लोगों की सफलता की कहानियां सामने आ रही हैं। ऋण, टूल किट, आधुनिक उपकरण, पेंशन और सहायक उपकरणों ने लोगों को रोजगार और स्वावलंबन की नई राह दिखाई है।

ग्राम कूदईया निवासी शिशुपाल सिंह को प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत 5 लाख रुपये का ऋण मिला, जिससे उन्होंने टेंट व्यवसाय शुरू कर 26 से 29 हजार रुपये मासिक आय अर्जित करना शुरू किया। आटा निवासी विचित्र वत्स ने मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना के तहत 2 लाख रुपये के ऋण से इलेक्ट्रिक चाक व भट्टी खरीदी और अब 15 से 20 हजार रुपये प्रतिमाह कमा रहे हैं। ग्राम सामी की मीना देवी ने 5 लाख रुपये के ऋण से तेलघानी उद्योग शुरू कर 18 से 22 हजार रुपये मासिक आय अर्जित की।

इसी तरह टीहर निवासी दीपक वर्मा को निःशुल्क दौना-पत्तल मशीन मिलने से उनकी आय 19 से 24 हजार रुपये प्रतिमाह पहुंची, जबकि मुसमरिया के किशन प्रजापति को निःशुल्क विद्युत चाक मिलने से माटीकला व्यवसाय को गति मिली और आय 9 से 12 हजार रुपये प्रतिमाह हो गई।

दिव्यांगजनों के लिए संचालित योजनाओं से राजकुमार, सागर और कमला को दिव्यांग पेंशन, 10 हजार रुपये का ऋण और स्मार्ट केन का लाभ मिला, जिससे उन्होंने खोखा-गुमटी के माध्यम से स्वरोजगार शुरू किया। वहीं 100 प्रतिशत दिव्यांग सुनील कुमार को पेंशन, 10 हजार रुपये का ऋण और मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल मिली, जिसके सहारे वह खोखा-गुमटी चलाकर जीवनयापन कर रहे हैं।

इन लाभार्थियों की सफलता बताती है कि सरकारी योजनाओं का लाभ जब मेहनत और हुनर से जुड़ता है, तो रोजगार के अवसर बढ़ते हैं और आत्मनिर्भरता की राह मजबूत होती है। सेवा संकल्प अभियान ऐसी ही बदलाव की कहानियों को सामने ला रहा है।
लगातार बारिश से जालौन में कई जर्जर मकान ढहे, गृहस्थी का सामान मलबे में दबा; कई परिवारों के सामने रहने का एवं आर्थिक संकट

उरई/कालपी/माधौगढ़ (जालौन)। जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच शनिवार को अलग-अलग स्थानों पर कच्चे और जर्जर मकान भरभराकर गिर गए। हादसों में एक व्यक्ति के मामूली घायल होने और एक बकरी के मलबे में दबने की जानकारी सामने आई है, जबकि कई परिवारों का गृहस्थी का सामान मलबे में दबकर खराब हो गया।

कालपी के काजीपुरा मोहल्ले में एक जर्जर मकान सुबह करीब 8:30 बजे अचानक ढह गया। हादसे के समय परिवार के सदस्य आसपास मौजूद थे, लेकिन समय रहते बड़ा हादसा टल गया। मकान गिरने से गृहस्थी का सामान मलबे में दब गया और परिवार के सामने रहने का संकट खड़ा हो गया।

वहीं माधौगढ़ तहसील के रामपुरा विकासखंड के उदौतपुरा गांव में शनिवार सुबह करीब 10 बजे लगातार बारिश के चलते कच्चा मकान गिर गया। हादसे में एक व्यक्ति को मामूली चोट आई, जबकि एक बकरी मलबे में दब गई। घर में रखा खाने-पीने का सामान और अन्य गृहस्थी का सामान भी मलबे में दबकर खराब हो गया।

डकोर ब्लॉक क्षेत्र में भी बारिश के बीच एक व्यक्ति का कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। परिवार बाल-बाल बच गया, लेकिन गृहस्थी का सामान मलबे में दब गया। गरीब परिवार के सामने अब रहने की समस्या खड़ी हो गई है।

तीनों मामलों में पीड़ित परिवारों और ग्रामीणों ने प्रशासन से मौके पर सर्वे कर क्षति का आकलन कराने, आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने और जरूरतमंद परिवारों के लिए अस्थायी आवास की व्यवस्था कराने की मांग की है।
लगातार बारिश से फिर जलभराव, कच्चे रास्ते पर आवागमन मुश्किल; स्थानीय लोगों ने वाटर पंप की सहायता से जलनिकासी की लगाई गुहार

उरई। जनपद में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते नया पटेल नगर स्थित देशी रसोई के पीछे रहने वाले मोहल्लेवासियों की परेशानी एक बार फिर बढ़ गई है। करीब 200 मीटर कच्चे रास्ते पर जलभराव होने से लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है।

मोहल्लेवासियों के मुताबिक क्षेत्र में करीब 80 घर हैं, जिनमें लगभग 500 लोग रहते हैं। मुख्य रास्ता कच्चा होने के साथ जगह-जगह गड्ढे हैं। बारिश के बाद इन गड्ढों में पानी भर जाने से स्कूली बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं और बीमार लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कत हो रही है। दोपहिया वाहन चालकों के लिए भी रास्ता जोखिम भरा बना हुआ है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कच्चे रास्ते को पक्का कराने की मांग पहले भी जिला प्रशासन, नगर पालिका और जनप्रतिनिधियों के समक्ष उठाई जा चुकी है। प्रशासन की ओर से वैकल्पिक व्यवस्था कराने का आश्वासन भी दिया गया था, लेकिन लगातार बारिश के बीच समस्या फिर सामने आ गई है।

मोहल्लेवासियों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि जलभराव से तत्काल राहत दिलाने के लिए रास्ते पर आवश्यक व्यवस्था कराई जाए और करीब 200 मीटर कच्चे मार्ग को जल्द पक्का कराया जाए, ताकि बारिश के दौरान लोगों को बार-बार परेशानी का सामना न करना पड़े।

District Magistrate/District Election Officer, Jalaun
जालौन में तेज बारिश और वज्रपात का अलर्ट, डीएम समीर ने जारी की एडवाइजरी

उरई। जालौन में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 25 से 27 सितंबर के बीच जिले में गर्जना, बिजली चमकने के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अलर्ट के बाद जिला प्रशासन ने भी सतर्कता बढ़ा दी है।

इस मानसूनी सीजन में अब तक जनपद में 805 मिलीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की जा चुकी है, जबकि बीते दो दिनों में ही 85.2 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई है। लगातार बारिश के कारण कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी समीर ने लोगों से मौसम खराब होने पर अनावश्यक जोखिम न लेने की अपील की है।

वज्रपात के दौरान बरतें सावधानी

जिलाधिकारी ने लोगों को सलाह दी है कि बारिश और बिजली कड़कने के दौरान खुले स्थानों, ऊंचे पेड़ों, बिजली के खंभों और टावरों के नीचे खड़े न हों। सुरक्षित पक्के भवनों में रहना अधिक सुरक्षित है। निचले इलाकों, उफनते नालों, नदियों, नहरों और जलभराव वाले रास्तों से भी दूरी बनाए रखने को कहा गया है।

किसानों के लिए भी विशेष एडवाइजरी जारी की गई है। मौसम खराब होने पर खेतों में काम रोककर सुरक्षित स्थान पर जाने तथा मवेशियों को पेड़ों के नीचे न बांधने की सलाह दी गई है।

वाहन चालकों को भी सतर्क रहने की सलाह

प्रशासन ने वाहन चालकों से बारिश के दौरान नियंत्रित गति से वाहन चलाने और तेज बहाव वाले पानी में वाहन न उतारने की अपील की है। साथ ही टूटे या गिरे बिजली के तारों से दूर रहने, बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने तथा किसी भी तरह की अफवाह पर विश्वास न करने को कहा गया है।

आपात स्थिति के लिए कंट्रोल रूम सक्रिय

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रहने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

जिला प्रशासन ने आपदा या आपात स्थिति में सहायता के लिए 24 घंटे हेल्पलाइन नंबर सक्रिय रखे हैं:

जिला कंट्रोल रूम: 05162-255518

टोल-फ्री हेल्पलाइन: 1077

पुलिस: 112

एम्बुलेंस: 102/108

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि मौसम खराब होने की स्थिति में सावधानी बरतें और जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें।
स्टेशन रोड पर छात्रों के विवाद का मामला, मारपीट के आरोपों से मचा हड़कंप

कोचिंग से छात्र को ले जाकर पुरानी GIC बिल्डिंग में मारपीट किए जाने का आरोप, पुलिस ने जांच के निर्देश दिए

उरई (जालौन)। शहर के स्टेशन रोड क्षेत्र में कोचिंग संस्थानों के आसपास छात्रों के बीच विवाद और मारपीट का मामला चर्चा में है। आरोप है कि कहासुनी के बाद कुछ छात्रों ने एक युवक के साथ मारपीट की और बेल्ट निकालकर रौब दिखाया। घटना को लेकर कोचिंग जाने वाले छात्रों की सुरक्षा और निगरानी पर भी सवाल उठ रहे हैं।

बताया जा रहा है कि कुछ छात्र एक युवक को कोचिंग से अपने साथ लेकर गए और जीआईसी की पुरानी बिल्डिंग में उसके साथ मारपीट की। हालांकि घटना में कौन-कौन शामिल था और विवाद की वास्तविक वजह क्या रही, इसकी आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कोचिंग टाइम के दौरान स्टेशन रोड क्षेत्र में छात्रों की भीड़ के बीच आए दिन विवाद की स्थिति बनती रहती है। ऐसे में अभिभावकों ने भी बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है।

मामले की जानकारी सामने आने के बाद प्रभारी निरीक्षक कोतवाली उरई को प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति और इसमें शामिल लोगों के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

स्थानीय लोगों ने कोचिंग संस्थानों के आसपास विशेषकर पढ़ाई के समय पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। साथ ही अभिभावकों और कोचिंग संचालकों से छात्रों की गतिविधियों पर नजर रखने तथा विवाद की स्थिति में कानून हाथ में लेने के बजाय पुलिस को सूचना देने की अपील की गई है।

नोट: उरई दर्शन इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है, जांचोपरांत ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।
यूपीआईटीएस 2026 में जालौन की पहचान बना रहा ‘कागज सखी’

अनुरागिनी संस्था द्वारा इंफोसिस फाउंडेशन के सहयोग से कालपी के हस्तनिर्मित उत्पादों का कदौरा विकास खंड के ग्राम नाका की वंदना कर रही अपने हुनर का प्रदर्शन

उरई (जालौन)। जनपद के कालपी क्षेत्र की पारंपरिक हस्तनिर्मित कागज कला को उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रदर्शनी (यूपीआईटीएस) 2026 में व्यापक पहचान मिल रही है। यहां ‘कागज सखी’ के माध्यम से हस्तनिर्मित एवं पर्यावरण-अनुकूल उत्पादों का प्रदर्शन किया जा रहा है। स्टॉल पर कदौरा विकासखंड के ग्राम नाका निवासी वंदना जालौन की महिला कारीगरों और उनके उत्पादों का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।

वंदना ने अनुरागिनी संस्था के माध्यम से हस्तनिर्मित कागज उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण प्राप्त किया है। संस्था के समन्वयक श्याम करन प्रजापति ने बताया कि अनुरागिनी संस्था वर्ष 1996 से ग्रामीण विकास, महिला सशक्तिकरण, आजीविका, शिक्षा, स्वास्थ्य, जल एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्य कर रही है। इंफोसिस फाउंडेशन एवं सक्षम–द चेंज मेकर्स ट्रस्ट के सहयोग से संचालित ‘कागज सखी’ पहल का उद्देश्य कालपी क्षेत्र की महिला कारीगरों को कौशल, उद्यमिता और बाजार से जोड़कर स्वावलंबी बनाना है।

इस पहल के तहत मार्च माह में 50 महिलाओं को हस्तनिर्मित कागज से विभिन्न उत्पाद तैयार करने का प्रशिक्षण दिया गया। महिलाओं को उत्पाद निर्माण के साथ डिजाइन, गुणवत्ता और बाजार की जरूरतों के अनुरूप उत्पाद तैयार करने के लिए भी प्रशिक्षित किया गया। उत्पादों की डिजाइन और उनमें नवीन तकनीकों के समावेश के लिए आईआईटी कानपुर के रंजीत सिंह रोज़गार शिक्षण केंद्र द्वारा तकनीकी मार्गदर्शन भी दिया गया।

यूपीआईटीएस में कागज सखी के स्टॉल पर हस्तनिर्मित कागज से बने बैग, डायरी, लिफाफे, लैम्प, पेन स्टैंड, गिफ्ट पैक, स्टेशनरी समेत अन्य उपयोगी उत्पाद प्रदर्शित किए जा रहे हैं। इनमें कालपी की पारंपरिक कला के साथ आधुनिक डिजाइन, उपयोगिता और पर्यावरण-अनुकूलता का समावेश किया गया है।

प्रदर्शनी के माध्यम से उत्पादों को देशभर के खरीदारों, कॉर्पोरेट संस्थानों और संभावित बाजारों तक पहुंचाने के साथ कॉर्पोरेट गिफ्टिंग, थोक ऑर्डर और नए बाजारों से जुड़ने के अवसर तलाशे जा रहे हैं। यूपीआईटीएस में भागीदारी कालपी की महिला कारीगरों के लिए अपने उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण अवसर बन रही है। कागज सखी का स्टॉल पारंपरिक कला, आधुनिक डिजाइन, महिला उद्यमिता और स्थानीय आजीविका की कहानी को एक साथ प्रस्तुत कर रहा है।
बहुचर्चित “छोंक फर्जी बैनामा कांड” में बीएसएनएल फ्रेंचाइजी संचालक धर्मेंद्र सक्सेना को इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने किया दोषमुक्त

1.10 करोड़ की जमीन धोखाधड़ी मामले में BSNL Franchise Orai संचालक को हाईकोर्ट से राहत

उरई/जालौन। कालपी कोतवाली में दर्ज 1.10 करोड़ रुपये की जमीन धोखाधड़ी के मामले में BSNL Franchise Orai संचालक  धर्मेंद्र सक्सेना को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। न्यायालय ने उनके खिलाफ चल रही आपराधिक कार्यवाही के साथ 22 जनवरी 2026 के संज्ञान आदेश को भी निरस्त कर दिया।

मामला सितंबर 2023 में दर्ज मुकदमे से जुड़ा है। विपक्षी संख्या दो की शिकायत पर छह नामजद और सात अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और जालसाजी समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। आरोप था कि विद्यावती के नाम पर फर्जी दस्तावेज और आधार कार्ड तैयार कर जमीन का सौदा किया गया और 1.10 करोड़ रुपये की ठगी की गई।

विवेचना के दौरान पुलिस ने कई बार आरोपपत्र दाखिल किए। 21 जनवरी 2026 को दाखिल पांचवीं पूरक चार्जशीट में धर्मेंद्र सक्सेना समेत पांच लोगों को आरोपी बनाया गया। इसके बाद संज्ञान आदेश को धर्मेंद्र सक्सेना ने हाईकोर्ट में चुनौती दी।

याची की ओर से अधिवक्ता ने अदालत में दलील दी कि धर्मेंद्र सक्सेना की कथित धोखाधड़ी में कोई प्रत्यक्ष भूमिका नहीं है और उन्हें केवल BSNL फ्रेंचाइजी का संचालक होने के आधार पर आरोपी बनाया गया। फर्जी आधार कार्ड तैयार करने का आरोप उनके द्वारा नियुक्त ऑपरेटर पर था, जिसे भी मामले में आरोपी बनाया गया है।

16 सितंबर को कोर्ट नंबर 79 में न्यायमूर्ति सौरभ श्रीवास्तव ने मामले की सुनवाई की। अदालत ने धर्मेंद्र सक्सेना की ओर से फर्जी दस्तावेज तैयार करने में भूमिका अथवा कथित साजिश पर नियंत्रण से संबंधित पर्याप्त साक्ष्य नहीं पाए। इसके बाद हाईकोर्ट ने उनके खिलाफ चल रही पूरी आपराधिक कार्यवाही और 22 जनवरी 2026 के संज्ञान आदेश को निरस्त कर दिया।

हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद धर्मेंद्र सक्सेना ने इसे “न्याय की जीत” बताते हुए मा. न्यायालय, न्यायमूर्ति सौरभ श्रीवास्तव और अपने अधिवक्ताओं के प्रति आभार जताया, जिसमें एडवोकेट हरिओम मिश्रा, एडवोकेट बिहान पांडे, एडवोकेट अंकज सक्सेना शामिल थे। आपको बता दें कि एडवोकेट अंकज सक्सेना BSNL फ्रैंचाइज़ी संचालक धर्मेंद्र सक्सेना के बड़े बेटे हैं। इस फैसले के बाद उनके परिवार में खुशी का माहौल है।
चक्रवाती मौसम को लेकर जालौन प्रशासन अलर्ट, डीएम ने दिए मुस्तैदी के निर्देश

तहसील से ग्राम पंचायत स्तर तक निगरानी, अतिवृष्टि-जलभराव की स्थिति में तत्काल राहत-बचाव के आदेश

उरई (जालौन)। चक्रवाती मौसम एवं घने बादलों के चलते 25 से 27 सितंबर तक जारी मौसम चेतावनी को देखते हुए जिलाधिकारी समीर ने जिले में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने संभावित अतिवृष्टि, जलभराव और प्राकृतिक आपदा की स्थिति में जन-धन की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए राहत-बचाव की सभी व्यवस्थाएं पहले से दुरुस्त रखने को कहा।

डीएम ने ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में मौसम चेतावनी का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने, तहसील व विकासखंड स्तर पर राहत-बचाव दल सक्रिय रखने तथा पर्याप्त उपकरण, संसाधन व राहत सामग्री उपलब्ध रखने के निर्देश दिए। एसडीएम, तहसीलदार, बीडीओ और नगर निकायों के अधिकारी लगातार भ्रमण कर संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी करेंगे। जनहानि, पशुहानि या मकान क्षति की सूचना पर सत्यापन के बाद 24 घंटे में अनुमन्य मुआवजा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

विद्युत, सड़क और यातायात पर विशेष निगरानी

विद्युत लाइनों, ट्रांसफार्मरों और अन्य उपकरणों की सुरक्षा के साथ जलभराव वाले क्षेत्रों में विद्युत दुर्घटनाओं की रोकथाम के निर्देश दिए गए हैं। तेज हवाओं में सड़क पर गिरे पेड़ व डालियों को तत्काल हटाने तथा नदियों, नालों, पुल-पुलियों और अंडरपास पर विशेष निगरानी रखने को कहा गया है। आवश्यकता पड़ने पर वैकल्पिक मार्ग व यातायात डायवर्जन की व्यवस्था भी की जाएगी।

अस्पताल और जलनिकासी व्यवस्था अलर्ट

सभी चिकित्सालयों एवं स्वास्थ्य केंद्रों को अलर्ट मोड पर रखते हुए चिकित्सकीय दल, दवाएं और एंबुलेंस तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं। विद्यालयों-महाविद्यालयों के संचालन को लेकर मौसम की स्थिति एवं सक्षम स्तर के निर्देशों के अनुसार निर्णय लेने को कहा गया है। नगर निकाय जलनिकासी व्यवस्था की निगरानी करते हुए जलभराव वाले क्षेत्रों में तत्काल पानी निकालने की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।

डीएम ने ग्राम पंचायत स्तर तक राहत-बचाव कार्यों की निगरानी और सभी विभागों में बेहतर समन्वय के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आपदा की स्थिति में प्रभावित लोगों तक राहत पहुंचाने में देरी नहीं होनी चाहिए। लापरवाही मिलने पर जिम्मेदारी तय कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
देवपुरा माता मंदिर चोरी का खुलासा, मुठभेड़ में 1 आरोपी घायल; तीन गिरफ्तार

कालपी पुलिस और स्वाट/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई, नकदी, पीतल के घंटे, हथियार व चोरी के उपकरण बरामद

कालपी (जालौन)। कालपी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम उसरगांव स्थित देवपुरा माता मंदिर में 16/17 सितंबर की रात हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, चेकिंग के दौरान आरोपियों ने फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई पुलिस कार्रवाई में संदीप उर्फ नरेन्द्र कुमार पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

पुलिस के मुताबिक मंदिर से घंटे और दानपात्र से करीब 35 हजार रुपये चोरी किए गए थे। घटना के खुलासे के लिए क्षेत्राधिकारी कालपी के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस और स्वाट/सर्विलांस टीम गठित की गई थी।

मुठभेड़ के बाद बलराम और लाला उर्फ लालचंद को भी गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से एक अवैध तमंचा, दो खोखा व दो जिंदा कारतूस, 26 छोटे-बड़े पीतल के घंटे, 11,995 रुपये नकद, ताला तोड़ने के उपकरण और घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद की गई।

गिरफ्तार आरोपी: 1- संदीप उर्फ नरेन्द्र कुमार (30 वर्ष), ग्राम गोर, थाना भोगनीपुर, कानपुर देहात। 2- बलराम (35 वर्ष), ग्राम गोर, थाना भोगनीपुर, कानपुर देहात। 3- लाला उर्फ लालचंद (65 वर्ष), ग्राम अंडवा, थाना बारा, कानपुर देहात।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने मंदिर में चोरी की बात स्वीकार की और बताया कि चोरी का सामान आपस में बराबर बांट लेते थे। संदीप उर्फ नरेन्द्र के खिलाफ कानपुर देहात में पूर्व से दो मुकदमे दर्ज हैं, जबकि अन्य आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ और बरामदगी के संबंध में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई एडीजी कानपुर जोन और आईजी झांसी परिक्षेत्र के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों के धरपकड़ अभियान के तहत की गई।
पॉक्सो एक्ट को लेकर छात्र-छात्राओं को किया जागरूक, दिलाई लैंगिक अपराधों से बचाव की शपथ

विधिक साक्षरता शिविर में महिला-बाल अधिकार, श्रमिक अधिकार और निःशुल्क कानूनी सहायता की दी गई जानकारी

उरई (जालौन)। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश एवं जनपद न्यायाधीश विरजेन्द्र कुमार सिंह के मार्गदर्शन में शुक्रवार को गांधी इंटर कॉलेज, उरई में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में छात्र-छात्राओं को पॉक्सो एक्ट-2012 समेत महिला एवं बाल अधिकार, श्रमिक अधिकार, बंधुआ मजदूरी उन्मूलन तथा अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के संबंध में जानकारी दी गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मनाली चन्द्रा ने की। उन्होंने विद्यार्थियों को पॉक्सो एक्ट के प्रावधानों की जानकारी देते हुए बताया कि 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को लैंगिक अपराध, यौन शोषण, पोर्नोग्राफी और छेड़छाड़ जैसी घटनाओं से सुरक्षा देने के उद्देश्य से पॉक्सो अधिनियम बनाया गया है।

उन्होंने छात्र-छात्राओं से लैंगिक अपराधों के प्रति सजग रहने और किसी भी अप्रिय घटना की जानकारी तत्काल अपने परिजनों अथवा संबंधित अधिकारियों को देने की अपील की।

2 अक्टूबर तक होंगे जागरूकता कार्यक्रम

सचिव मनाली चन्द्रा ने बताया कि 25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक जिले के तहसील, विकासखंड, विद्यालय और विधि महाविद्यालय स्तर पर प्रतिदिन विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर आयोजित किए जाएंगे। वहीं, 2 अक्टूबर को अहिंसा दिवस के अवसर पर प्रभातफेरी, नुक्कड़ नाटक और पेंटिंग सहित विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं को लैंगिक अपराधों के प्रति जागरूक रहने और अपने अधिकारों की रक्षा के लिए सजग रहने की शपथ दिलाई गई।

निःशुल्क कानूनी सहायता और लोक अदालत की दी जानकारी

शिविर का संचालन कर रहे पीएलवी महेश सिंह परिहार ने लोक अदालत और सुलह-समझौता केंद्र के लाभों की जानकारी दी। उन्होंने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से उपलब्ध कराई जाने वाली निःशुल्क कानूनी सहायता एवं अन्य विधिक सुविधाओं के बारे में भी विद्यार्थियों को बताया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य रमेश चन्द्र राठौर ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। शिविर में सुधीर कुमार गुप्ता, उदय सिंह यादव, हेमन्त कुमार सिंह, विकास उदैनिया, बलवन्त सिंह, सतेन्द्र कुमार त्रिपाठी, सुरेन्द्र विक्रम सिंह, मनोज कुमार राजपूत, जितेन्द्र कुमार वर्मा, डीईओ दीपक नारायण, पीएलवी महेन्द्र कुमार मिश्रा, योगेन्द्र सिंह तखेले आदि रहे।
सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक से दिया स्वच्छता और जनकल्याण योजनाओं का संदेश

मुसमरिया (जालौन)। सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को ग्राम पंचायत मुसमरिया, ब्लॉक महेवा में नुक्कड़ नाटक टीम द्वारा जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। राजेश पायलट के घर के सामने परिसर में आयोजित कार्यक्रम में कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता अभियान, स्वस्थ भारत, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना और नमामि गंगे सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और सामाजिक सरोकारों का संदेश दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला प्रभारी भुवन प्रकाश गुप्ता, औरैया ने कहा कि “सेवा का भाव, विकसित भारत का आधार है।” उन्होंने लोगों से सेवा संकल्प अभियान से जुड़कर समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान में योगदान देने तथा स्वच्छ, स्वस्थ और सशक्त भारत के निर्माण में भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

विशिष्ट अतिथि गौसेवा आयोग के सदस्य राजेश सिंह सेंगर ने कहा कि राष्ट्र का वास्तविक विकास केवल बुनियादी ढांचे से नहीं, बल्कि नागरिकों की परस्पर सहयोग और सेवा भावना से भी संभव है। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना और युवाओं में कर्तव्यबोध जागृत करना है।

वहीं पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य बाबा बालकदास ने लोगों से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, मानवता और सशक्तीकरण के क्षेत्र में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने, कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने, रक्तदान व स्वास्थ्य सेवाओं में सहयोग करने तथा शिक्षा एवं जागरूकता के माध्यम से दूसरों का जीवन बेहतर बनाने का संकल्प ले।

कार्यक्रम के दौरान नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सरकारी योजनाओं के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में सेवा संकल्प अभियान के संयोजक अरुण शुक्ला (बब्लू), आनंद प्रताप सिंह चौहान, सामाजिक कार्यकर्ता रामकुमार मुसमरिया, आनंद राठौर, डॉ. नवाब सिंह जादौन, राजेंद्र सिंह पाल, सुधीर सिंह, ठाकुर रणवीर सिंह, लखन जादौन, राजवीर सिंह, गणेश चौहान, कौशल सिंह, उदयवीर, वीर सिंह, चंद्रपाल सिंह, अरविंद सिंह मास्टर, लोकेन्द्र सिंह सहित दर्जनों किसान, युवा, महिलाएं और बच्चे मौजूद रहे।

सभी ने ग्रामीणों को सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़कर समाज के विकास में अपनी भूमिका निभाने का संदेश दिया।
आचार संहिता प्रभावी, डीएम ने राजनीतिक दलों को पढ़ाया नियमों का पाठ 

मतदाताओं को प्रलोभन, भय अथवा अनुचित प्रभाव से दूर रखने पर जोर

उरई (जालौन)।इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन-2026 को लेकर जनपद में 22 सितंबर से आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो चुकी है। इसी क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी समीर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित कर निर्वाचन आयोग के निर्देशों एवं आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों का विस्तृत पाठ पढ़ाया गया।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट किया कि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सभी राजनीतिक दल एवं अभ्यर्थी निर्धारित आचार संहिता का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें। किसी भी मतदाता को प्रलोभन देना, भय या दबाव में प्रभावित करना अथवा निर्वाचन की निष्पक्षता को प्रभावित करने वाला कोई कार्य स्वीकार्य नहीं होगा। उन्होंने राजनीतिक दलों से अपेक्षा की कि वे निर्वाचन की गरिमा बनाए रखते हुए आयोग द्वारा निर्धारित नियमों एवं दिशा-निर्देशों के अनुरूप ही प्रचार-प्रसार एवं अन्य निर्वाचन संबंधी गतिविधियां संचालित करें। सभी प्रतिनिधियों को आदर्श आचार संहिता के अनुपालन संबंधी निर्देशों की प्रति भी उपलब्ध कराई गई। बैठक में इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन के लिए प्रस्तावित 33 मतदेय स्थलों की सूची पर भी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा की गई। प्रतिनिधियों ने अवगत कराया कि सभी प्रस्तावित मतदेय स्थल शासकीय भवनों में हैं और वहां आवश्यक आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं। किसी भी राजनीतिक दल की ओर से कोई आपत्ति अथवा सुझाव प्राप्त नहीं हुआ तथा सभी ने प्रस्तावित मतदेय स्थलों पर सहमति व्यक्त की।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। इसके लिए निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े सभी अधिकारी और राजनीतिक दल निर्धारित नियमों का पालन करते हुए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें।

बैठक के दौरान  उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी(वि. एवं रा.) राजीव राज,  अपर जिलाधिकारी(न्यायिक) शत्रुहन पाठक, शान्ति स्वरूप महेश्वरी, निर्वाचन प्रतिनिधि सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि रहे।
सामूहिक विवाह समारोह में 714 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने दिया आशीर्वाद

उरई (जालौन)। नवीन गल्ला मंडी, कालपी रोड उरई में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजित समारोह में 714 जोड़ों ने वैवाहिक जीवन की शुरुआत की। विभिन्न धर्मों और समुदायों के जोड़ों का उनकी परंपराओं के अनुसार विवाह संपन्न कराया गया। समारोह में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने नवविवाहित जोड़ों को विवाह प्रमाणपत्र प्रदान कर सुखद दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं।

सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए बड़ी राहत है। उन्होंने कहा कि सरकार बेटियों के सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए लगातार काम कर रही है। वहीं माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन ने कहा कि योजना ने गरीब परिवारों पर बेटियों के विवाह का आर्थिक बोझ कम किया है और विभिन्न समुदायों का एक साथ अपनी परंपराओं के अनुसार विवाह सामाजिक एकता की मिसाल है।

कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी ने कहा कि यह योजना आर्थिक सहायता के साथ सामाजिक समरसता को भी मजबूत करती है। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रशासक डॉ. घनश्याम अनुरागी ने इसे जरूरतमंद परिवारों तक शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने और सामाजिक सद्भाव बढ़ाने का प्रभावी माध्यम बताया।

जिलाधिकारी समीर ने बताया कि योजना के तहत पात्र कन्या के खाते में 64 हजार रुपये डीबीटी के माध्यम से, 21 हजार रुपये विवाह सामग्री तथा 15 हजार रुपये विवाह आयोजन की व्यवस्थाओं पर व्यय किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों को विवाह के लिए आर्थिक सहयोग देने के साथ सम्मानजनक वैवाहिक जीवन की शुरुआत का अवसर उपलब्ध कराना है।

समारोह में मुख्य विकास अधिकारी के.के. सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक शत्रुहन पाठक, परियोजना निदेशक अखिलेश तिवारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी संजय श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में वर-वधू के परिजन मौजूद रहे।
<nis:link nis:type=tag nis:id=viralsong nis:value=viralsong nis:enabled=true nis:link/>  <nis:link nis:type=tag nis:id=viralreels nis:value=viralreels nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralpost nis:value=viralpost nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralvideos nis:value=viralvideos nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=uttarpradesh nis:value=uttarpradesh nis:enabled=true nis:link/>
जिला स्तरीय एमसीएमसी का गठन, जिला निर्वाचन अधिकारी ने निष्पक्ष एवं पारदर्शी मीडिया मॉनिटरिंग के दिए निर्देश

विधान परिषद स्नातक निर्वाचन-2026 के दृष्टिगत गठित समिति को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश

उरई (जालौन)। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी समीर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मॉनिटरिंग कमेटी (एमसीएमसी) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधान परिषद स्नातक निर्वाचन-2026 के दृष्टिगत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप मीडिया मॉनिटरिंग, राजनीतिक विज्ञापनों के पूर्व प्रमाणीकरण तथा पेड न्यूज से संबंधित प्रकरणों की निगरानी की जाए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान मीडिया से संबंधित सभी गतिविधियों की निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सतर्क निगरानी सुनिश्चित की जाए।

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, प्रिंट मीडिया, सोशल मीडिया, इंटरनेट एवं अन्य प्रचार माध्यमों पर प्रसारित निर्वाचन संबंधी सामग्री पर निर्धारित नियमों के अनुसार निगरानी रखी जाए तथा राजनीतिक विज्ञापनों के प्री-सर्टिफिकेशन की प्रक्रिया का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार एमसीएमसी द्वारा संदिग्ध पेड न्यूज के मामलों की भी निगरानी की जानी है। उन्होंने समिति के सदस्यों को निर्देशित किया कि प्रत्येक प्रकरण का समयबद्ध परीक्षण एवं अभिलेखीकरण किया जाए तथा किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक, भ्रामक अथवा निर्वाचन नियमों के विपरीत सामग्री संज्ञान में आने पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों में जिला स्तर पर एमसीएमसी की भूमिका में विज्ञापनों के पूर्व प्रमाणीकरण तथा मीडिया में पेड न्यूज की निगरानी को शामिल किया गया है।

इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राजीव राज, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) शत्रुहन पाठक, उप जिलाधिकारी (न्यायिक) कालपी संजय कुमार, अपर जिला सूचना अधिकारी पंकज कुमार (सदस्य सचिव) तथा स्वतंत्र पत्रकार संजय कुमार गुप्ता (सदस्य) सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Akshat Niranjan (@oraidarshan) | Public App