घुसा मगरमच्छ, गांव में मची दहशत
हरदोई। लोनार कोतवाली क्षेत्र के मुंगलापुर गांव में रात के समय मगरमच्छ के आबादी में पहुंचने से हड़कंप मच गया। मगरमच्छ को देखकर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने मशक्कत कर उसे रस्सी से बांध दिया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम मगरमच्छ को अपने कब्जे में लेकर सुरक्षित स्थान पर ले गई। गर्रा नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण मगरमच्छ के आबादी में आने की आशंका जताई जा रही है।