मुरैना में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर प्राचीन सिक्के मिलने की खबर से हड़कंप......
मुरैना के डूंगरपुर लोधा गांव में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे निर्माण क्षेत्र में प्राचीन सिक्के मिलने की खबर तेजी से फैल गई। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण और युवक सिक्कों की तलाश में एक्सप्रेसवे पर पहुंच गए।
बताया जा रहा है कि कुछ युवकों को खुदाई के दौरान सिक्के मिले हैं। सिक्के मिलने की खबर के बाद ग्रामीणों में उत्सुकता बढ़ गई और कई लोग एक्सप्रेसवे के आसपास तलाश करते नजर आए।