*दि सहारनपुर वॉइस/न्यूज़ 7*
*सच्चाई के साथ हरदम*
*👉🏾👉🏾 मिर्जापुर पुलिस का एक्शन! चेकिंग के दौरान अवैध छूरी के साथ आरोपी वसीम गिरफ्तार!!*
*👉🏾👉🏾 पुलिस की सख्ती, हथियार के साथ पकड़ा गया आरोपी छह मुकदमों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया!!*
*मिर्ज़ापुर/सहारनपुर*
_वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में अपराधों की रोकथाम एवं शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मिर्जापुर पुलिस को सफलता मिली है।पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी बेहट के निकट पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी विनोद कुमार के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने गश्त एवं चेकिंग के दौरान पूजना नदी पुल के पास दोपहर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान वसीम पुत्र सुल्तान निवासी ग्राम लोधींबास, थाना मिर्जापुर, जिला सहारनपुर के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध छूरी बरामद होने का दावा पुलिस ने किया है।गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना मिर्जापुर में आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 267/26, धारा 4/25 आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी वसीम के खिलाफ थाना बेहट और थाना मिर्जापुर में पूर्व से छह मुकदमे दर्ज हैं। इनमें लूट/चोरी, आयुध अधिनियम एवं आबकारी अधिनियम से संबंधित मामले शामिल हैं।मिर्जापुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है!!!_