*दि सहारनपुर वॉइस/न्यूज़ 7*
*सच्चाई के साथ हरदम*
*👉🏾👉🏾 पहाड़ों की बारिश से उफनाईं नदियां, रोशनपुर पेलो के ग्रामीणों की बढ़ी मुश्किलें—पुल निर्माण की उठी मांग!*
*👉🏾👉🏾 माता शाकुंभरी देवी जाने वाले मार्ग पर बरसात बनी मुसीबत, आधा दर्जन से ज्यादा गांवों का संपर्क प्रभावित होने का खतरा!*
_मिर्जापुर। बादशाहीबाग चौकी क्षेत्र के रोशनपुर पेलो के स्थानीय ग्रामीण इन दिनों नदियों में पानी आने से भारी परेशानी का सामना कर रहे हैं। पहाड़ी इलाकों में हुई तेज बारिश के चलते क्षेत्र की कई नदियां उफान पर हैं। बरसात के दौरान पानी का बहाव बढ़ने से कई बार गांवों का संपर्क मार्ग प्रभावित हो जाता है।ग्रामीणों का कहना है कि यह समस्या हर साल बरसात के मौसम में सामने आती है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं होने के कारण उन्हें बारिश के दिनों में भारी दिक्कतों से जूझना पड़ता है। खासकर नदी के तेज बहाव के चलते आवागमन जोखिम भरा हो जाता है।ग्रामीणों ने बताया कि यह मार्ग माता शाकुंभरी देवी मंदिर जाने वाला महत्वपूर्ण रास्ता है। इसी मार्ग पर आधा दर्जन से अधिक गांव बसे हुए हैं और रास्ते में कई नदियां भी पड़ती हैं। बरसात के दिनों में नदियों का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों के साथ-साथ राहगीरों और श्रद्धालुओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।ग्रामीणों ने प्रशासन एवं संबंधित विभाग से नदियों पर स्थायी पुलों का निर्माण कराने की मांग की है, ताकि बरसात के दिनों में आवागमन सुचारु रह सके और ग्रामीणों को हर साल पैदा होने वाली इस समस्या से स्थायी निजात मिल सके।ग्रामीणों का कहना है कि पुल का निर्माण होने से क्षेत्र के कई गांवों को सीधा लाभ मिलेगा और माता शाकुंभरी देवी धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी आवागमन सुरक्षित एवं सुगम हो सकेगा!!!_
*रिपोर्ट - नौशाद मलिक/राहुल राणा*
#मिर्जापुर #रोशनपुरपेलो #बादशाहीबाग #सहारनपुर #नदी_उफान #पहाड़ों_में_बारिश #तेज_बारिश #बरसात #जलस्तर #ग्रामीणों_की_परेशानी #पुल_निर्माण #पुल_की_मांग #माता_शाकुंभरी_देवी #शाकुंभरी_देवी_धाम #ग्रामीण_समस्या #संपर्क_मार्ग #सहारनपुर_न्यूज़ #Mirzapur #SaharanpurNews #News7 #TheSaharanpurVoice #BreakingNews #UPNews #RainAlert #FloodUpdate