Public App Logo
Profile Picture

News 7 - Mirzapur- Behat

@newsanujkumar
273Followers
1Following
मिर्जापुर पुलिस की नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, 213 ग्राम चरस बरामद
कमेन्ट बॉक्स में पढ़े पूरी ख़बर.....
@topfans District Magistrate Saharanpur Saharanpur Police
नशा तस्करों पर चला मिर्जापुर पुलिस का चाबुक
*The SaharanpurVoice/ News7*
*सच्चाई के साथ हरदम*

*👉🏾👉🏾मिर्जापुर पुलिस ने अवैध पटाखा भंडारण का किया भंडाफोड़, 233.950 किलो सूतली बम बरामद!!*

*👉🏾👉🏾किराये के मकान से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार!!*
कमेन्ट बॉक्स में पढ़े पूरी ख़बर......
Saharanpur Police @topfans Imran Masood Naresh Saini Rohit Pradhan हरीश कौशिक बजरंगदल 
<nis:link nis:type=tag nis:id=saharanpur nis:value=Saharanpur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mirzapurpolice nis:value=MirzapurPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=saharanpurpolice nis:value=SaharanpurPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=illegalfireworks nis:value=IllegalFireworks nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=firecrackerseizure nis:value=FirecrackerSeizure nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=explosivematerial nis:value=ExplosiveMaterial nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=illegalfirecrackers nis:value=IllegalFirecrackers nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=policeaction nis:value=PoliceAction nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=crimenews nis:value=CrimeNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=uppolice nis:value=UPPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=uttarpradeshpolice nis:value=UttarPradeshPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=saharanpurnews nis:value=SaharanpurNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mirzapurnews nis:value=MirzapurNews nis:enabled=true nis:link/>
🆕️ लखनऊ ब्रेकिंग....

यूपी में एनालॉग डेयरी प्रोडक्ट्स पर एक्शन...

पनीर-घी-खोया समेत सब बैन....

उत्तर प्रदेश सरकार ने एनालॉग डेयरी उत्पादों के निर्माण और बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है. प्रतिबंध के दायरे में एनालॉग पनीर, क्रीम, घी, छेना और खोया समेत सभी एनालॉग डेयरी उत्पाद शामिल हैं. सरकार के आदेश में कहा गया है कि खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत दूध और दूध उत्पादों का निर्माण और बिक्री उनकी मौलिक प्रकृति में किया जाना चाहिए.

प्रदेश की योगी सरकार ने एनालॉग डेयरी उत्पादों के खिलाफ सख्त कदम उठाया है. सरकार ने प्रदेश में सभी तरह के एनालॉग डेयरी उत्पादों के निर्माण, भंडारण और खुले में बिक्री पर पूरी तरह रोक लगा दी है.

नए आदेश के बाद एनालॉग पनीर, क्रीम, घी, छेना और खोया जैसे उत्पादों का निर्माण, भंडारण और बिक्री नहीं की जा सकेगी. सरकार का कहना है कि इस फैसले का उद्देश्य डेयरी उत्पादों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना और लोगों की सेहत से जुड़े जोखिम को कम करना है.
*सहारनपुर के लोकप्रिय जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण कर 80 वें स्वतंत्रता दिवस की शुरुआत की.. उन्होंने संबोधित करते हुए कहा यह ध्वज हमें याद दिलाता है कि शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता जनसेवा, सुरक्षा, विकास और हर नागरिक का सम्मान..आओ, हम सब मिलकर इस संकल्प को पूरा करें....*
*Thesaharanpurvoice/ News7*
*सच्चाई के साथ हरदम*

*👉🏾👉🏾चाणचक के चिकित्सा उपकेंद्र पर नहीं दिखा तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस की सरकारी व्यवस्था पर उठे सवाल!!*

*👉🏾👉🏾गृह मंत्रालय के निर्देश में गांव स्तर पर 15 अगस्त को राष्ट्रीय ध्वज फहराने का उल्लेख, उपकेंद्र पर तिरंगा न होने पर जिम्मेदारी को लेकर सवाल!!*

कमेन्ट बॉक्स में पढ़े पूरी ख़बर.....
<nis:link nis:type=tag nis:id=saharanpur nis:value=Saharanpur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=saharanpurnews nis:value=SaharanpurNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mirzapursaharanpur nis:value=MirzapurSaharanpur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chanchak nis:value=Chanchak nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chanchaknews nis:value=ChanchakNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=badshahibagh nis:value=BadshahiBagh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=medicalsubcentre nis:value=MedicalSubCentre nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=communityhealthcentre nis:value=CommunityHealthCentre nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=communityhealthofficer nis:value=CommunityHealthOfficer nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=anm nis:value=ANM nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=independenceday2026 nis:value=IndependenceDay2026 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=independencedayindia nis:value=IndependenceDayIndia nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=harghartiranga nis:value=HarGharTiranga nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=harghartirangaabhiyan nis:value=HarGharTirangaAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=tiranga nis:value=Tiranga nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nationalflag nis:value=NationalFlag nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=indianflag nis:value=IndianFlag nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=flagcodeofindia nis:value=FlagCodeOfIndia nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=governmentinstitution nis:value=GovernmentInstitution nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=healthdepartment nis:value=HealthDepartment nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=healthcentre nis:value=HealthCentre nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=saharanpuradministration nis:value=SaharanpurAdministration nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=upnews nis:value=UPNews nis:enabled=true nis:link/>
🆕️ सहारनपुर ब्रेकिंग....

सहारनपुर सड़क हादसे में दो की मौत...

घायलों से मिले डीएम और एसएसपी..

15 अगस्त को सरसावा थाना क्षेत्र के देहरादून-अंबाला रोड पर स्कॉर्पियो-एन और स्विफ्ट कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। 

स्कॉर्पियो-एन अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर दूसरी ओर जा रही स्विफ्ट कार से टकरा गई। हादसे में स्कॉर्पियो-एन सवार तीन लोगों समेत कई लोग घायल हुए। सूचना पर सरसावा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को पिलखनी स्थित अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने स्कॉर्पियो सवार दो लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य घायलों का उपचार जारी है। जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर ने पिलखनी अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना और चिकित्सकों से उनके उपचार एवं स्वास्थ्य की जानकारी ली। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।
Video 7
Video 8
Video 9
Video 10
Video 11
Video 12
Video 13
Video 14
Video 15
पुलिस का बड़ा एक्शन: मुठभेड़ में गौकशी का आरोपी घायल, एक अन्य गिरफ्तार

सहारनपुर में थाना कोतवाली देहात पुलिस ने गौकशी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस मुठभेड़ के बाद एक शातिर आरोपी को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया, जबकि उसके एक अन्य साथी को मौके से दबोच लिया गया। दो आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए, जिनकी तलाश में पुलिस की कांबिंग जारी है।

पुलिस के अनुसार, 13/14 अगस्त 2026 की रात ग्राम शक्लापुरी कट पर चेकिंग के दौरान सूचना मिली कि बाबर कॉलोनी में कुछ लोग एक गोवंश को गौकशी के लिए ले जा रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर आरोपियों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में महमुद पुत्र बशीर अहमद निवासी सहारनपुर के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर अस्पताल भेजा गया।

वहीं, उसके साथी इरफान पुत्र सुबराती निवासी थाना कोतवाली देहात, सहारनपुर को भी पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से .315 बोर का एक तमंचा, एक जिंदा व दो खोखा कारतूस, गौकशी के उपकरण, एक जिंदा गोवंश और एक पिकअप वाहन बरामद किया है।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ थाना कोतवाली देहात में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=saharanpurpolice nis:value=SaharanpurPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=saharanpurnews nis:value=SaharanpurNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=policecrackdown nis:value=PoliceCrackdown nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=policeencounter nis:value=PoliceEncounter nis:enabled=true nis:link/>
*दि सहारनपुर वॉइस/न्यूज़ 7* 
*सच्चाई के साथ हरदम* 

*👉🏾👉🏾फर्जी एग्रीमेंट के जरिए ट्रक दूसरे राज्यों में भेजने का खुलासा, मिर्जापुर पुलिस ने एक आरोपी दबोचा!!!*

*👉🏾👉🏾धोखाधड़ी कर गायब किया गया ट्रक बरामद, सिकन्दर गिरफ्तार—मिजोरम व असम में कराते थे परिवहन का काम!!*

*मिर्ज़ापुर/सहारनपुर*

_थाना मिर्जापुर पुलिस ने धोखाधड़ी कर ट्रक को दूसरे राज्यों में भेजकर परिवहन कार्य कराने के मामले का खुलासा करते हुए एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर धोखाधड़ी कर छिपाया गया ट्रक संख्या HR46D6190 भी बरामद किया है।पुलिस के अनुसार, 18 जून 2026 को अमजद पुत्र भूरा निवासी ग्राम मिर्जापुर की तहरीर पर थाना मिर्जापुर में मुकदमा अपराध संख्या 175/2026 धारा 318(4), 336(2), 338 व 340(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप था कि सिकन्दर पुत्र इल्ताफ निवासी मियानगी थाना बंडगांव तथा प्रवेज पुत्र इस्लाम निवासी नल्हेड़ा थाना चिलकाना ने फर्जी एग्रीमेंट तैयार क�
*दि सहारनपुर वॉइस/न्यूज़ 7* 
*सच्चाई के साथ हरदम* 

*👉🏾👉🏾फर्जी एग्रीमेंट के जरिए ट्रक दूसरे राज्यों में भेजने का खुलासा, मिर्जापुर पुलिस ने एक आरोपी दबोचा!!!*

*👉🏾👉🏾धोखाधड़ी कर गायब किया गया ट्रक बरामद, सिकन्दर गिरफ्तार—मिजोरम व असम में कराते थे परिवहन का काम!!*

*मिर्ज़ापुर/सहारनपुर*

_थाना मिर्जापुर पुलिस ने धोखाधड़ी कर ट्रक को दूसरे राज्यों में भेजकर परिवहन कार्य कराने के मामले का खुलासा करते हुए एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर धोखाधड़ी कर छिपाया गया ट्रक संख्या HR46D6190 भी बरामद किया है।पुलिस के अनुसार, 18 जून 2026 को अमजद पुत्र भूरा निवासी ग्राम मिर्जापुर की तहरीर पर थाना मिर्जापुर में मुकदमा अपराध संख्या 175/2026 धारा 318(4), 336(2), 338 व 340(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप था कि सिकन्दर पुत्र इल्ताफ निवासी मियानगी थाना बंडगांव तथा प्रवेज पुत्र इस्लाम निवासी नल्हेड़ा थाना चिलकाना ने फर्जी एग्रीमेंट तैयार कर ट्रक को किराये पर लिया और उसे मिजोरम व असम भेजकर परिवहन कार्य में लगा दिया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी बेहट के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक सूबे सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सिकन्दर पुत्र इल्ताफ को थाना बंडगांव क्षेत्र के ग्राम महेशपुर के जंगल से गिरफ्तार किया।पूछताछ एवं आरोपी की निशानदेही पर ग्राम सहजी, थाना बंडगांव क्षेत्र से ट्रक संख्या HR46D6190 बरामद किया गया। पुलिस ने बरामद ट्रक की पहचान वादी से कराई और इसके आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई।पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह अपने रिश्तेदार प्रवेज के साथ मिलकर फर्जी एग्रीमेंट तैयार कर ट्रक किराये पर लेते थे। इसके बाद ट्रकों को चोरी-छिपे अपनी कमाई के लिए मिजोरम और असम जैसे दूसरे राज्यों में भेजकर परिवहन कार्य कराया जाता था। आरोप है कि ट्रक मालिक को समय से किराया नहीं दिया जाता था और फाइनेंस की किस्तें भी जमा नहीं की जाती थीं। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है!!_
मोहंड रेंज में कथित अवैध वन गुर्जर डेरों को लेकर उठे सवाल, विभागीय संरक्षण के आरोप!!  
      
_सहारनपुर। शिवालिक वन प्रभाग की मोहंड रेंज क्षेत्र के बूढ़ा वन पश्चिम में लालो नदी के पास कथित रूप से वन गुर्जरों के डेरों के बसे होने का मामला सामने आया है। सूत्रों के अनुसार पलियो बीट, दिल्ली फार्म के पास वर्ष 2020 के वृक्षारोपण क्षेत्र में भी कथित तौर पर कुछ डेरे मौजूद हैं। आरोप है कि इन डेरों को कुछ विभागीय कर्मचारियों का संरक्षण प्राप्त है।विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार मोहंड रेंज में डाकिया के पद पर तैनात गनी पुत्र यूसुफ के पास पांच भैंस चराने का परमिट बताया जा रहा है, जबकि उसके पास करीब 70 से 80 भैंसें होने की जानकारी सामने आई है। सूत्रों का दावा है कि संबंधित डेरा का परमिट 1 अक्टूबर 2025 से 31 मार्च 2026 तक के लिए था, जबकि इसके बाद भी डेरा होने को लेकर सवाल उठ रहे हैं।बताया गया है कि मामला मोहंड रेंज के बुढ़ावन पश्चिमी बीट में लालो नदी के किनारे स्थित वर्ष 2020 के प्लांटेशन क्षेत्र से जुड़ा है। यदि निर्धारित परमिट से अधिक पशु रखे जाने और वन क्षेत्र में निर्धारित अवधि के बाद भी डेरा होने की बात सही पाई जाती है, तो यह वन विभाग की निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है?? मामले में जानकारी के लिए मोहंड रेंज के रेंजर लव सिंह से संपर्क किया गया। उन्होंने बताया कि ऐसा कोई प्रकरण उनके संज्ञान में नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि जांच में इस तरह का कोई मामला पाया जाता है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।अब देखने वाली बात होगी कि वन विभाग की जांच में कथित अवैध डेरों, परमिट की अवधि और निर्धारित संख्या से अधिक पशु रखे जाने के आरोपों की क्या सच्चाई सामने आती है। साथ ही विभागीय संरक्षण के लगाए जा रहे आरोपों की भी जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी!!नोट: खबर में लगाए गए आरोप सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित हैं। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है। संबंधित विभाग की जांच और आधिकारिक कार्रवाई के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी!!!_
गंगोह में पुलिस मुठभेड़ के बाद शातिर गौकश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

सहारनपुर: थाना गंगोह पुलिस ने 13 अगस्त 2026 को पुलिस मुठभेड़ के बाद एक कथित शातिर गौकश अभियुक्त को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक नकुड़ रोड स्थित बिजली घर के पास चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि आम के बाग में कुछ संदिग्ध गौकशी की तैयारी कर रहे हैं।

सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो आरोप है कि संदिग्धों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मेहरबान पुत्र रिजवान, निवासी मोहल्ला कुरेशियान, कस्बा गंगोह, के बाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, गौकशी के उपकरण और एक जीवित गौवंश बरामद किया गया। मौके से उसके दो साथी फरार हो गए, जिनकी तलाश में पुलिस द्वारा कॉम्बिंग की जा रही है।

पुलिस का दावा है कि गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ सहारनपुर जनपद में करीब 17 मुकदमे दर्ज हैं। मौके पर फील्ड यूनिट को बुलाकर साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की गई। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=saharanpur nis:value=Saharanpur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=gangoh nis:value=Gangoh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=gangohpolice nis:value=GangohPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=saharanpurpolice nis:value=SaharanpurPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=uppolice nis:value=UPPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=uttarpradeshpolice nis:value=UttarPradeshPolice nis:enabled=true nis:link/>
*Thesaharanpurvoice/News7*
 *सच्चाई के साथ हरदम*

*👉🏾👉🏾शाकम्भरी मंडल सहित बेहट में गूंजा भारत माता की जय का जयघोष, तिरंगा यात्रा में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब!!*

*👉🏾👉🏾राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी समेत भाजपा नेताओं ने तिरंगा यात्रा में लिया हिस्सा, राष्ट्रसेवा का दिलाया संकल्प!!*

*बेहट/सहारनपुर*

_आजादी के अमृत महोत्सव एवं स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे तिरंगा यात्रा अभियान के अंतर्गत विधानसभा बेहट के मंडल शाकम्भरी में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और देशभक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।तिरंगा यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री जसवंत सिंह सैनी शामिल हुए। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह राणा, पूर्व विधायक नरेश सैनी, भाजपा नेता साहब सिंह पुंडीर, अभय प्रताप सिंह राणा, सोनेंद्र राणा, ब्लॉक प्रमुख सढ़ोली कदीम, विश्वास चौधरी, मुजफ्फराबाद ब्लॉक प्रमुख योगेश पुंडीर, मंडल अध्यक्ष मुकेश चौहान, सोहन मुखिया, जिलामंत्री सुभाष धीमान, सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।हाथों में तिरंगा लेकर निकले कार्यकर्ताओं के उत्साह से पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति से सराबोर नजर आया। यात्रा के दौरान “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के जयघोष से वातावरण गूंज उठा।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि तिरंगा देश के गौरव, स्वाभिमान, एकता और अखंडता का प्रतीक है। राष्ट्र की एकता और अखंडता को सर्वोपरि रखते हुए प्रत्येक नागरिक को देशसेवा के संकल्प को मजबूत करना चाहिए।तिरंगा यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं में देशभक्ति और राष्ट्रसेवा की भावना देखते ही बन रही थी। कार्यक्रम का संदेश राष्ट्रप्रेम, एकता और अखंड भारत के संकल्प के साथ स्वतंत्रता दिवस की भावना को जन-जन तक पहुंचाना रहा!!_
Video 22
Video 23
*Thesaharanpurvoice/News7*
*सच्चाई के साथ हरदम*

*👉🏾👉🏾 मिर्जापुर पोल में श्री सांवरिया सेठ कांवड़ सेवा समिति ने लगाया कांवड़ शिविर, शिवभक्तों पर हुई पुष्पवर्षा!!*

*👉🏾👉🏾 पूर्व ग्राम प्रधान योगेश गुप्ता सहित ग्रामीणों ने कांवड़ियों का फूल बरसाकर किया भव्य स्वागत, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा क्षेत्र!!*

*मिर्जापुर पोल/सहारनपुर*

_श्रावण मास में कांवड़ यात्रा के दौरान आज कस्बा मिर्जापुर पोल में श्री सांवरिया सेठ कांवड़ सेवा समिति की ओर से कांवड़ शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अपने गंतव्य की ओर जा रहे शिवभक्त कांवड़ियों का श्रद्धा और उत्साह के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान पूर्व ग्राम प्रधान योगेश गुप्ता के परिवार सहित क्षेत्र के अन्य लोगों ने कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया। जैसे ही कांवड़ियों का जत्था शिविर के पास पहुंचा, श्रद्धालुओं ने फूल बरसाकर शिवभक्तों का स्वागत किया। इस दौरान हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।श्री सांवरिया सेठ कांवड़ सेवा समिति द्वारा लगाए गए शिविर में कांवड़ियों की सेवा एवं सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया। समिति के सदस्यों ने कांवड़ियों का सम्मान करते हुए उनकी यात्रा मंगलमय होने की कामना की।पुष्पवर्षा के दौरान शिवभक्त कांवड़ियों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। कांवड़िये भगवान भोलेनाथ का जयघोष करते हुए अपने गंतव्य की ओर आगे बढ़ते नजर आए। स्थानीय लोगों ने कहा कि कांवड़ यात्रा केवल धार्मिक आस्था का पर्व ही नहीं, बल्कि सेवा, श्रद्धा, भाईचारे और आपसी सौहार्द का भी प्रतीक है!!!!_