हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रतलाम मंडल पर 80वां स्वतंत्रता दिवस
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल पर 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह, सम्मान, निष्ठा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस हर भारतीयों के लिए एक विशेष एवम महत्वपूर्ण त्यौहार है।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय रतलाम के प्रांगण मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां मंडल रेल प्रबंधक रतलाम श्री अश्वनी कुमार द्वारा ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के उपरांत वरि. मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री अमित मिश्रा की अगुआई में रेलवे सुरक्षा बल के परेड का निरीक्षण कर परेड की सलामी ली। कार्यक्रम के दौरान मंडल रेल प्रबंधक रतलाम द्वारा महाप्रबंधक पश्चिम रेलवे के स्वतंत्रता दिवस संदेश का वाचन एवं रतलाम मंडल की उपलब्धियों को बताया गया। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री अश्वनी कुमार द्वारा विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 46 रेल कर्मचारियों, ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ क्विज प्रतियोगिता के विजेता रेलकर्मियों तथा रेलवे स्कूल के 11 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इन विद्यार्थियों ने आईआईटी मद्रास द्वारा संचालित ‘इंट्रोडक्शन टू डेटा साइंस एंड एआई’ का 8 सप्ताह का कोर्स सफलतापूर्वक पूरा किया है। कार्यक्रम के दौरान रतलाम मंडल की सांस्कृति टीम द्वारा देशभक्ति गीत की प्रस्तुती दी गई।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन,रतलाम मंडल की अध्यक्षा डॉ. अर्चना शर्मा के अतिरिक्त अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ्रा) श्री अक्षय कुमार, अपर मंडल रेल प्रबंधक(परिचालन) श्री कुंजीलाल मीना एवं समस्त शाखाधिकारी, अन्य अधिकारी,बड़ी संख्या में पर्यवेक्षक, कर्मचारी तथा वेस्टर्न रेलवे मज़दूर संघ,वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन,एससीएसटी तथाओबीसी एसोसिएशन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन द्वारा संचालित अरूणोदय बाल मंदिर में बच्चों द्वारा मंडल रेल प्रबंधक एवं पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा का स्वागत किया गया। सभी अतिथियों की उपस्थिति में डॉ. अर्चना शर्मा द्वारा अरूणोदय बाल मंदिर परिसर में ध्वजारोहण किया गया तथा बच्चों के रंगारंग कार्यक्रम के बाद उन्हे उपहार बांटे गये।
पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा डॉ. अर्चना शर्मा द्वारा रेलवे चिकित्सालय में मरीजों को फल, ग्रुप ‘डी’ कर्मचारियों को कंबल तथा मंडल कार्यालय में कार्यरत सफाई कर्मचारियों को उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंडल कार्यालय में आयोजित मुख्य कार्यक्रम के अतिरिक्त रतलाम मंडल के इंदौर, उज्जैन, रतलाम सभी स्टेशनों, कार्यालयों,कार्यशालाओं, मरम्मत इकाइयों, मंडल रेलवे चिकित्सालय सहित चिकित्सा यूनिटों में भी उत्साह के साथ ध्वजारोहण किया गया।
इंदौर रेलवे स्टेशन पर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में हर्षोल्लास के साथ ध्वजारोहण किया गया।