दो जिंदगियां बचाने के लिए अपना हाथ गंवाने वाले पुलिसकर्मी की वीरता को अब देश ने सलाम किया है। दमोह के बांदकपुर चौकी प्रभारी राजेंद्र मिश्रा को 15 अगस्त के राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रपति के सर्वोत्तम जीवन रक्षक पदक से सम्मानित किया। ट्रेन हादसे में युवकों की जान बचाने के दौरान उन्होंने असाधारण साहस और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया था।
Korba, Korba | Aug 16, 2026