प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘दिमागी नक्सल’ वाले बयान पर सियासी हमला तेज हो गया है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, 'बदलाव की घंटी बज चुकी है। जागने का समय आ गया है।' उन्होंने सवाल उठाया कि सिर्फ सरकार से सवाल पूछने वाले पढ़े-लिखे युवाओं को नक्सली कैसे कहा जा सकता है।
पीएम मोदी ने लाल किले से ‘दिमागी नक्सल’ पर क्या कहा?
देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि सशस्त्र नक्सलवाद का खतरा अब समाप्ति की ओर है। हालांकि, उन्होंने ‘दिमागी नक्सल’ सोच रखने वाले कुछ लोगों को लेकर चेतावनी दी। पीएम के मुताबिक, ऐसे लोग हिंसा और अशांति फैलाने के अवसर तलाशते हैं और देश को गलत दिशा में ले जाना चाहते हैं। उन्होंने ऐसे लोगों की पहचान कर उन्हें अलग-थलग करने और युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने की जरूरत बताई।
#PMModi #CJP
Korba, Korba | Aug 16, 2026